फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jeep Avenger EV: जीप की नई एसयूवी के इलेक्ट्रिक वर्जन का हुआ डेब्यू, जानें रेंज, मोटर और अन्य डिटेल

Tue, 18 Apr 2023 04:56 PM IST
समीर गोयल ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अमेरिकी कंपनी जीप की ओर से इंटरनेशनल मार्केट में नई इलेक्ट्रिक एसयूवी को पेश कर दिया है। कंपनी ने एसयूवी में क्या फीचर्स दिए हैं और एसयूवी की क्या रेंज है। आइए जानते हैं।

विज्ञापन
1 of 6
जीप एवेंजर इलेक्ट्रिक एसयूवी - फोटो : सोशल मीडिया

एसयूवी बनाने के लिए दुनियाभर में पहचान बनाने वाली कंपनी जीप की ओर से इलेक्ट्रिक एसयूवी को पेश कर दिया गया है। हम इस खबर में आपको बता रहे हैं कि कंपनी की ओर से पेश की गई एसयूवी की रेंज क्या है। इसमें कैसे फीचर्स को दिया गया है।

विज्ञापन

पेश हुई एसयूवी

2 of 6
जीप एवेंजर इलेक्ट्रिक एसयूवी - फोटो : सोशल मीडिया
जीप की ओर से इलेक्ट्रिक एसयूवी एवेंजर को पेश कर दिया गया है। यह कंपनी की ओर से पेश की गई पहली बैटरी इलेक्ट्रिक व्हीकल है। इसे यूरोप में डिजाइन किया गया है और खासतौर पर यूरोपियन देशों के लिए बनाया गया है। इसे साल 2022 के दौरान पेरिस ऑटो शो में भी दिखाया गया था।

यह भी पढ़ें - ADAS: जानें क्या होता है ADAS, खतरा होने पर कैसे खुद रुक जाती है कार
विज्ञापन

कैसा है डिजाइन

3 of 6
जीप एवेंजर इलेक्ट्रिक एसयूवी - फोटो : सोशल मीडिया
एसयूवी के डिजाइन की बात करें तो यह जीप की अन्य एसयूवी की तरह ही बनाई गई है। सामने की ओर एसयूवी में जीप की अन्य एसयूवी की तरह ही ग्रिल दी गई है। जिससे एसयूवी का लुक काफी ज्यादा म्सक्यूलर लगता है।

यह भी पढ़ें - Cars With Six Airbags: इन कारों में सुरक्षा से समझौता नहीं, कीमत है 15 लाख से कम, देखें लिस्ट

कैसा है एक्सटीरियर

4 of 6
जीप एवेंजर इलेक्ट्रिक एसयूवी - फोटो : सोशल मीडिया
एसयूवी में फीचर्स की बात करें तो इसमें 16 इंच के अलॉय व्हील्स, साइड में ब्लैक क्लैडिंग, एक्स शेप की रियर एलईडी हेडलाइट्स, रूफ माउंटिड स्पायलर, रियर वाइपर, शॉर्क फिन एंटीना, पैनोरमिक सनरूफ को दिया गया है। इसके साथ ही एसयूवी में इंटीग्रेटिड डीआरएल के साथ एलईडी हैडलाइट्स का सेटअप मिलता है। लोअर बंपर में फॉग लैंप, बड़े एयर डैम, फ्रंट पार्किंग सेंसर को दिया गया है।

यह भी पढ़ें - EV Crash Test: भारतीय EV कितनी सुरक्षित हैं, जानें क्रैश टेस्ट में कौन सी इलेक्ट्रिक कार है बेस्ट
विज्ञापन

कैसा है इंटीरियर

5 of 6
जीप एवेंजर इलेक्ट्रिक एसयूवी - फोटो : सोशल मीडिया
एसयूवी के इंटीरियर में डैशबोर्ड को ब्लैक और एसयूवी के कलर के साथ मैच किया गया है। ड्यूल टोन इंटीरियर के साथ ही इसमें 10.25 इंच की इंफोटेनमेंट टचस्क्रीन, वायरलैस एंड्राइड ऑटो और एपल कार प्ले, 10.25 का ही इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, पावर एडजस्टेबल सीट्स, मल्टी कलर्ड एंबिएंट लाइटिंग, पावर्ड टेलगेट, लेवल-2 ADAS, 360 डिग्री कैमरा सहित कई फीचर्स को दिया गया है।

यह भी पढ़ें - Car Care Tips: कार में क्लच का होता है महत्वपूर्ण काम, इन पांच तरीकों से बढ़ाएं क्लच की उम्र
विज्ञापन
विज्ञापन

कितनी दमदार बैटरी और मोटर

6 of 6
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
एसयूवी में 54KWh की क्षमता की बैटरी दी गई है। जिसके साथ सिंगल मोटर का सेटअप मिलता है। एसयूवी 154 बीएचपी और 260 न्यूटन मीटर का टॉर्क जनरेट करती है। डब्ल्यूएलटीपी के मुताबिक इसकी ड्राइविंग रेंज 400 किलोमीटर तक है। एसयूवी को फास्ट चार्जर के जरिए 20 से 80 फीसदी तक सिर्फ 24 मिनट में चार्ज किया जा सकता है।

यह भी पढ़ें - Car Suspension: कार का सस्पेंशन कभी नहीं होगा खराब, जानें फिट रखने का सही तरीका
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें