फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Car Care Tips: मॉनसून से पहले कार में लगवाएं ये चार एक्सेसरीज, बारिश में कार चलाना होगा आसान

Mon, 19 Jun 2023 09:37 AM IST
समीर गोयल ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

मॉनसून की शुरूआत से पहले अगर कार में कुछ एक्सेसरीज लगवाई जाएं तो बारिश में कार चलाना काफी आसान हो जाता है। यह कौन सी एक्सेसरीज हैं। आइए जानते हैं।

विज्ञापन
1 of 5
फाइल फोटो - फोटो : PTI

दक्षिण भारत में मॉनसून आ चुका है और धीरे-धीरे उत्तर भारत की ओर बढ़ रहा है। बारिश के समय कार चलाने में काफी परेशानी होती है। लेकिन अगर कुछ एक्सेसरीज को कार में लगवाया जाए तो फिर बारिश में कार चलाना आसान हो जाता है। हम इस खबर में आपको ऐसी ही चार एक्सेसरीज की जानकारी दे रहे हैं।

विज्ञापन

2 of 5
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
वाटर रिपेलेंट
बारिश के समय विंडस्क्रीन पर पानी आने के कारण विजिबिलिटी कम हो जाती है। लेकिन अगर कार की विंडशील्ड पर वाटर रिपेलेंट लगाया जाए तो इससे बारिश का पानी विंडशील्ड पर ठहरता नहीं है। इसे लगाने के बाद वाटर रिपेलेंट हाइड्रोफोबिक शील्ड बना देता है और पानी ठहर नहीं पाता। इससे बारिश में भी विजिबिलिटी बेहतर हो जाती है।

यह भी पढ़ें - Car Care Tips: कार में क्लच का होता है महत्वपूर्ण काम, इन पांच तरीकों से बढ़ाएं क्लच की उम्र
विज्ञापन

3 of 5
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
रेन वाइजर
बारिश के समय कई बार हल्की खिड़कियां खुली होती है। कुछ लोग ऐसा वेंटिलेशन के लिए करते हैं। अगर बारिश के समय शीशा हल्का भी खुला हो तो इससे बारिश का पानी कार के अंदर आ जाता है। इससे बचने के लिए कार पर रेन वाइजर लगवाए जा सकते हैं।

यह भी पढ़ें - How To Check Oil Level: अपनी कार को बड़े नुकसान से बचाएं, जानें इंजन ऑयल चेक करने का सही तरीका

4 of 5
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
एंटी फॉग फिल्म
बारिश के समय कार की विंडस्क्रीन के साथ ही साइड मिरर पर भी पानी ठहरता है। इससे ओआरवीएम पर ठहरने वाले पानी को हटाया जा सकता है। यह एक तरह की फिल्म होती है, जिसे आसानी से ओआरवीएम पर लगाया जा सकता है। इससे बारिश के समय पीछे देखना आसान हो जाता है।

यह भी पढ़ें - Car Care Tips: जरूरत से ज्यादा धुआं फेंक रही है आपकी कार तो न हों परेशान, सिर्फ पांच पॉइंट में इसकी वजह
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कार परफ्यूम - फोटो : amazon
एयर फ्रैशनर
बारिश के समय कार के केबिन में ज्यादा मॉयश्चर हो जाता है। जिससे कई बार कार में अजीब तरह की स्मैल आने लगती है। जिससे कार में बैठना मुश्किल हो जाता है। इसलिए एक अच्छी क्वालिटी का एयर फ्रैशनर का उपयोग करना बारिश के समय ड्राइविंग को आसान बना देता है।

यह भी पढ़ें - Car AC: कार के एसी से जल्दी ठंडी हवा पाने का ये है आसान उपाय, सिर्फ एक बटन से होगा काम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें