ऑटो जगत के लिए जून का बीता हफ्ता काफी खास रहा। इस बीच कई नई कार और बाइक लॉन्च हुईं तो कई नई कारों और बाइक्स की जानकारी सामने आईं। बीते हफ्ते क्या खास रहा। आइए जानते हैं।
जून का बीता हफ्ता ऑटोमोबाइल जगत के लिए काफी कुछ नया लेकर आया। इस दौरान कई नए वाहनों को भी पेश किया गया। इसके अलावा कुछ कंपनियों ने भविष्य की तैयारियों की जानकारी को साझा किया। हम इस खबर में आपको 12 जून से 17 जून के बीच ऑटोमोबाइल जगत की कुछ जानकारियों को साझा कर रहे हैं।
विज्ञापन
2 of 22
Citroen C3 Aircross SUV
- फोटो : Citroen India
सिट्रॉएन एक जुलाई से बढ़ाने जा रही इस कार की कीमत
सिट्रॉएन की ओर से एलान किया गया है कि भारतीय बाजार में पेश की जाने वाली हैचबैक कार सी3 की कीमतों में जल्द बढ़ोतरी की जाएगी। जानकारी के मुताबिक कंपनी एक जुलाई से हैचबैक कार की कीमतों में बढ़ोतरी कर देगी। कंपनी की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक कार की कीमत में 17500 रुपये की बढ़ोतरी कर दी जाएगी। खास बात यह है कि कंपनी की ओर से इस हैचबैक कार की कीमत में तीसरी बार बढ़ोतरी की जा रही है। इससे पहले भी जनवरी और मार्च में इसकी कीमत में बढ़ोतरी की गई थी।
विज्ञापन
3 of 22
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : suzuki
सुजुकी कर रही है नई टूरिंग बाइक लाने की तैयारी
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सुजुकी मोटरसाइकिल इंडिया की ओर से भारतीय बाजार में नई एडवेंचर टूरिंग बाइक वी-स्टॉर्म 800डीई को लाया जा सकता है। इस बाइक को हाल में ही उत्तरी भारत की सड़कों पर टेस्टिंग के दौरान देखा गया है। फिलहाल कंपनी की ओर से भारतीय बाजार में वी स्टॉर्म एसएक्स 250 और वी स्टॉर्म 650 एक्सटी जैसी बाइक्स को पेश किया जाता है। लेकिन जल्द ही वी र्स्टॉ 800 डीई को भी पेश किया जा सकता है। सुजुकी वी-स्टॉर्म 800डीई बाइक में कंपनी की ओर से 776 सीसी का पैरलल ट्विन इंजन दिया जाएगा। इस इंजन से बाइक को 83 बीएचपी और 78 न्यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है। ताकतवर इंजन के साथ ही बाइक में ऑफ रोडिंग के लिए 21 इंच का फ्रंट स्पोक व्हील और रियर में 17 इंच का स्पोक व्हील दिया जाता है। फिलहाल कंपनी की ओर से इस बाइक के लॉन्च को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस बाइक को फेस्टिव सीजन के आस-पास लॉन्च किया जा सकता है। इस बाइक को कंपनी वी स्टॉर्म 650 एक्सटी के ऊपर पोजिशन करेगी।
4 of 22
For Reference Only
- फोटो : kia india
मई में रही इन सात सीटों वाली गाड़ियों की मांग
मारुति की ओर से अर्टिगा को सात सीटों के साथ पेश किया जाता है। मई 2023 में इस एमपीवी की देश में सबसे ज्यादा मांग रही। पिछले महीने मारुति ने इसकी कुल 10528 यूनिट्स की बिक्री की। हालांकि ईयर ऑन ईयर बेसिस पर इसकी बिक्री में 14 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई। मई 2022 के दौरान इसकी 12226 यूनिट्स की बिक्री हुई थी। महिंद्रा की स्कॉर्पियो भी भारत में काफी ज्यादा पसंद की जाती है। कंपनी इसे भी सात सीटों के विकल्प के साथ ऑफर करती है। ईयर ऑन ईयर बेसिस पर इस एसयूवी की मांग में भारी बढ़ोतरी हुई। जानकारी के मुताबिक साल 2022 के दौरान इस एसयूवी की कुल 4348 यूनिट्स की बिक्री हुई थी जबकि इस साल मई में इसकी कुल 9318 यूनिट्स की बिक्री हुई। आंकड़ों के मुताबिक इसकी बिक्री में 114 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। तीसरे पायदान पर भी महिंद्रा की एसयूवी रही। सात सीटर बोलेरो की मई 2023 में 8170 यूनिट्स की बिक्री हुई। पिछले साल के मुकाबले इस साल इसकी बिक्री में सात फीसदी की कमी दर्ज हुई। साल 2022 के दौरान महिंद्रा ने इसकी कुल 8767 यूनिट्स की बिक्री की थी। जापानी कार कंपनी टोयोटा भी सात सीटर एमपीवी इनोवा की बिक्री करती है। बेहतर इंजन और ज्यादा आराम के लिए भारतीयों को यह एमपीवी काफी पसंद आती है। पिछले महीने इसकी कुल 7776 यूनिट्स की बिक्री हुई, जबकि साल 2022 के दौरान इसकी सिर्फ 2737 यूनिट्स की ही बिक्री हुई थी। किआ की ओर से भी सात सीटों वाली कैरेंस को भारतीय बाजार में ऑफर किया जाता है। कैरेंस की पिछले महीने 6367 यूनिट्स की बिक्री हुई थी।
विज्ञापन
5 of 22
For Reference Only
- फोटो : suzuki motorcycle
ब्लूटूथ कनेक्टिविटी के साथ आते हैं ये पांच स्कूटर
टीवीएस जुपिटर 110 को ब्लूटूथ कनेक्टिविटी के साथ खरीदा जा सकता है। इसकी कीमत 87938 रुपये है। सुजुकी एक्सेस में भी इस फीचर को दिया जाता है। इसकी कीमत 85550 रुपये एक्स शोरुम है। टीवीएस के एक और स्कूटर एनटॉर्क में भी इसकी सुविधा मिलती है। इसकी कीमत 84836 रुपये से शुरू होती है। हीरो जूम स्कूटर को भी इस फीचर के साथ 77199 रुपये में खरीदा जा सकता है। यामाहा फैसिनो स्कूटर में भी यह फीचर मिलता है। इसकी कीमत 89230 रुपये है।
विज्ञापन
6 of 22
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : hero motocorp
हीरो ने लॉन्च की नई पैशन प्लस बाइक
हीरो मोटोकॉर्प की ओर से एक बार फिर पैशन प्लस बाइक को भारतीय बाजार में लॉन्च किया गया है। साल 2020 के दौरान इस बाइक को बाजार से हटा दिया गया था। लेकिन एक बार फिर कंपनी ने इस बाइक को लॉन्च किया है। कंपनी की ओर से पैशन प्लस में कुछ नए बदलाव किए गए हैं। इनमें बॉडी पैनल्स पर नए ग्राफिक्स दिए गए हैं। साथ ही इस बाइक को कुल तीन रंगों में उपलब्ध करवाया गया है। इन रंगों में स्पोर्ट रेड, ब्लैक नेक्सस ब्लू और ब्लैक हैवी ग्रे जैसे रंग शामिल हैं। बाइक में कुछ बेहतर फीचर्स को शामिल किया गया है। इनमें आई3एस तकनीक, इलेक्ट्रिक स्टार्ट, किक स्टार्ट, सेमी डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, यूएसबी चार्जिंग पोर्ट, साइड स्टैंड इंडीकेटर जैसे फीचर्स हैं। कंपनी की ओर से पैशन प्लस को 76301 रुपये की एक्स शोरुम कीमत पर लॉन्च किया गया है।
विज्ञापन
7 of 22
Honda Dio
- फोटो : Honda
इन खूबियों के साथ आया होंडा का नया डियो
होंडा ने ओबीडी-2 कम्प्लाइंट नए डियो स्कूटर को भारतीय बाजार में लॉन्च किया है। स्कूटर को कुल तीन वैरिएंट स्टैंडर्ड, डीलक्स और स्मार्ट में लाया गया है। स्कूटर में स्मार्ट फाइंड, स्मार्ट अनलॉक, स्मार्ट स्टार्ट, स्मार्ट सेफ और स्मार्ट की जैसे फीचर्स को दिया गया है। होंडा डियो में कंपनी ने 110 सीसी का पीजीएम-एफआई इंजन दिया है। स्कूटर में नया लोगो, नए ग्राफिक्स, नए अलॉय व्हील्स के साथ लुक्स को बेहतर किया गया है। डियो में फुली डिजिटल स्पीडोमीटर दिया गया है, जिसमें ट्रिप, सर्विस ड्यू इंडीकेटर, फ्यूल एवरेज जैसी जानकारी मिलती हैं। स्कूटर की कीमत 70211 रुपये से शुरू होती है और इसके टॉप वैरिएंट की कीमत 77712 रुपये है।
8 of 22
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : hyundai india
ह्यूंदै की इस एसयूवी के ब्रान्ड अंबेसडर बने क्रिकेटर हार्दिक पांड्या
भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी हार्दिक पांड्या अब ह्यूंदै की जल्द लॉन्च होने वाली एसयूवी एक्सटर के ब्रान्ड अंबेसडर बन गए हैं। इसके साथ ही कंपनी ने नया टीवीसी भी जारी किया है, जिसमें पांड्या एसयूवी के साथ दिखाई दे रहे हैं। ह्यूंदै की ओर से एसयूवी एक्सटर के लिए बुकिंग को भी शुरू कर दिया गया है। कंपनी की वेबसाइट पर ऑनलाइन या डीलरशिप के जरिए ऑफलाइन मोड में एसयूवी के लिए बुकिंग करवाई जा सकती है। बुकिंग करवाने के लिए 11 हजार रुपये का टोकन अमाउंट देना होगा। कंपनी की ओर से नई एसयूवी को तीन पावरट्रेन के विकल्प के साथ लाया जाएगा। 1.2 लीटर का कापा पेट्रोल इंजन पांच स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन और स्मार्ट ऑटो एएमटी के साथ ही यह इंजन इथेनॉल-20 कम्प्लाइंट होगा। इसके अलावा एसयूवी को सीएनजी के साथ भी लाया जाएगा। इसमें 1.2लीटर का बाई-फ्यूल कापा पेट्रोल और सीएनजी इंजन के साथ पांच स्पीड का मैनुअल ट्रांसमिशन मिलेगा। कंपनी की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक ह्यूंदै एक्सटर में कई सेगमेंट फर्स्ट फीचर्स को भी दिया जाएगा। इनमें वॉयस इनेबल्ड स्मार्ट इलेक्ट्रिक सनरुफ, डैशकैम के साथ ड्यूल कैमरा भी होगा। जिसमें 5.84 सेमी की स्क्रीन भी मिलेगी। इसमें स्मार्टफोन एप बेस्ड कनेक्टिविटी होगी और मल्टीपल रिकॉर्डिंग मोड्स भी मिलेंगे।
9 of 22
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : kia india
मई महीने में लोगों ने जमकर खरीदे वाहन
सोसाइटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्यूफैक्चरर्स की ओर से मई महीने में कुल वाहनों की बिक्री में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। सियाम की ओर से जारी की गई रिपोर्ट के मुताबिक मई महीने में कुल 1808686 यूनिट्स वाहनों की बिक्री हुई। इसमें यात्री वाहन, तिपहिया वाहन, दो पहिया वाहन शामिल हैं। ईयर ऑन ईयर बेसिस पर आंकड़ों के मुताबिक मई 2022 के दौरान देशभर में कुल 1532861 यूनिट्स की बिक्री हुई थी। सियाम की रिपोर्ट के मुताबिक मई 2023 के दौरान यात्री वाहन सेगमेंट में 334247 यूनिट्स की बिक्री हुई। जबकि मई 2022 के दौरान यह संख्या 251051 थी। दो पहिया वाहन सेगमेंट में मई 2023 के दौरान मोटरसाइकिल की कुल बिक्री 989120, स्कूटर की बिक्री 446593 और मोपेड की बिक्री 35837 यूनिट्स रही। वहीं तिपहिया वाहनों की बिक्री का कुल योगदान 48732 यूनिट्स का रहा। सियाम के डायरेक्टर जनरल राजेश मेनन ने कहा कि जानकारी के मुताबिक मई 2023 के दौरान यात्री वाहन बिक्री में 13.5 फीसदी की ग्रोथ रही। दो पहिया वाहनों की बिक्री में 17.4 फीसदी की बढ़त पिछले साल के मुकाबले देखने को मिली और तिपहिया वाहनों की बिक्री मई महीने में 70.4 फीसदी बढ़ी। रिपोर्ट के मुताबिक देशभर में मई 2023 के दौरान कुल 345567 यूनिट्स यात्री वाहनों का प्रोडक्शन हुआ, जबकि साल 2022 के दौरान मई महीने में 296841 यूनिट्स का प्रोडक्शन हुआ था। मई 2023 के दौरान 1706654 दो पहिया वाहनों को बनाया गया था जबकि मई 2022 के दौरान यह आंकड़ा 1608914 यूनिट्स का था। वहीं मई 2023 के दौरान कुल 71649 यूनिट्स तिपहिया वाहनों को बनाया गया है।
10 of 22
For Reference Only
- फोटो : Toyota Bharat
एंगेज नाम से नहीं, इस नाम से आएगी मारुति की नई एमपीवी
मारुति की ओर से जल्द ही नई एमपीवी को भारतीय बाजार में लॉन्च किया जाएगा। शुरूआत में इस एमपीवी का नाम एंगेज बताया जा रहा था, लेकिन अब रिपोर्ट्स के मुताबिक इस एसयूवी को इनविक्टो नाम से लाया जा सकता है। जानकारी के मुताबिक मारुति की ओर से नई एमपीवी को पांच जुलाई को लॉन्च किया जाएगा। लेकिन इसके लिए बुकिंग की शुरूआत जून में ही हो जाएगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक मारुति की नई एमपीवी के लिए 19 जून से बुकिंग को शुरू किया जा सकता है। मारुति की नई एमपीवी में अलग इंटीरियर थीम दी जा सकती है। लेकिन इसके फीचर टोयोटा इनोवा हाईक्रॉस के जैसे होंगे। इसका मतलब है कि यह इंडो-जापानी ऑटोमेकर की ओर से एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम (ADAS) पेश करने वाला पहला मॉडल होगा। इसमें 360 डिग्री कैमरा, ओटोमन फंक्शन के साथ दूसरी पंक्ति की सीटें, एक नया 10-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, डुअल पैनोरमिक सनरूफ जैसे फीचर्स भी होंगे। मारुति की नई एमपीवी को 2.0 लीटर पेट्रोल इंजन और हाइब्रिड टेक्नोलॉजी के साथ और इसके बिना भी उपलब्ध कराया जाएगा। दोनों पावरट्रेन टोयोटा इनोवा हाइक्रॉस से लिए गए हैं। 2.0-लीटर स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड वर्जन 186 पीएस की पावर और 206 न्यूटन मीटर का टॉर्क देता है। इसे ई-सीवीटी गियरबॉक्स के साथ रखा जा सकता है। 2.0-लीटर पेट्रोल मोटर अधिकतम 174 पीएस की पावर और 205 न्यूटन मीटर का टॉर्क देता है। इंजन को CVT ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन मिल सकता है।
11 of 22
Volvo EX30 Electric SUV
- फोटो : Volvo
वोल्वो ने पेश की नई इलेक्ट्रिक एसयूवी सी40
वोल्वो की ओर से भारतीय बाजार में नई इलेक्ट्रिक एसयूवी सी40 रिचार्ज को पेश कर दिया गया है। कंपनी की ओर से इलेक्ट्रिक एसयूवी के तौर पर यह दूसरी एसयूवी है, जिसे भारतीय बाजार में पेश किया गया है। वोल्वो की ओर से नई एसयूवी सी40 रिचार्ज को कॉम्पैक्ट मॉडयूलर आर्किटेक्चर प्लेटफॉर्म पर बनाया गया है। इसमें एल के डिजाइन में लाइट्स दी गई हैं और इसका लुक पिछले साल आई एक्ससी40 रिचार्ज की तरह रखा गया है, लेकिन कुछ अपडेट भी दिए गए हैं। वोल्वो की ओर से पेश की गई सी40 रिचार्ज में कई बेहतरीन फीचर्स को दिया गया है। इसमें एलईडी लाइट्स, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, नौ इंच का इंफोटेनमेंट सिस्टम, एंबिएंट लाइटिंग, बेहतरीन लैदरेट के साथ इंटीरियर, पैनोरमिक सनरूफ, ऑटो क्लाइमेट कंट्रोल, हीटेड सीट्स जैसे फीचर्स को दिया गया है। वोल्वो सी40 में कंपनी की ओर से 78 Kwh की क्षमता की बैटरी दी गई है। इस बैटरी को 80 फीसदी चार्ज करने में सिर्फ 33 मिनट का समय लगता है। इसके अलावा इसमें जो मोटर दी गई है वह 150KW की क्षमता की दो मोटर हैं। इस मोटर से एसयूवी को की 402 बीएचपी की पावर और 660 न्यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है। यह एसयूवी सिर्फ 4.5 सेकेंड में ही जीरो से 100 किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड से चलाई जा सकती है और फुल चार्ज में इस एसयूवी को करीब 530 किलोमीटर तक चलाया जा सकता है। वोल्वो की ओर से अभी इस एसयूवी को सिर्फ पेश किया गया है और इसका लॉन्च अगस्त में किया जा सकता है। अगस्त में लॉन्च के बाद इसकी डिलीवरी फेस्टिव सीजन के दौरान शुरू की जा सकती हैं। इसकी कीमत की बात करें तो वोल्वो की ओर से इसे 60 लाख रुपये की संभावित कीमत के आस-पास लॉन्च किया जा सकता है।
12 of 22
For Reference Only
- फोटो : सोशल मीडिया
टेस्ला ने वाई मॉडल को किया महंगा
टेस्ला ने अपनी वाई मॉडल कार की कीमत को अमेरिका में बढ़ा दिया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी ने वाई मॉडल की कीमत में 250 अमेरिकी डॉलर की बढ़ोतरी की है। भारतीय मुद्रा में करीब 21 हजार रुपये की बढ़ोतरी टेस्ला की ओर से की गई है। बढ़ोतरी के बाद इसे करीब 39.28 लाख रुपये की कीमत पर खरीदा जा सकता है। 19 अप्रैल के बाद कंपनी ने इस मॉडल की कीमत में तीसरी बार बढ़ोतरी की है। इससे पहले कंपनी मई में मॉडल एस, वाई और एक्स की कीमत में बढ़ोतरी कर चुकी है।
13 of 22
Hop Oxo Electric Motorcycle
- फोटो : Hop Electric
होप इलेक्ट्रिक ने किया इस बाइक को सस्ता
जानकारी के मुताबिक होप इलेक्ट्रिक ने ऑक्सो बाइक की कीमत में कटौती की है। बाइक की कीमत पहले 1.65 लाख रुपये थी, जिसे अब 1.48 लाख रुपये में ऑफर किया जा रहा है। कंपनी की ओर से ऑक्सो बाइक की कीमत में करीब 17 हजार रुपये कम किए गए हैं। इस बाइक में 3.75KWh की बैटरी मिलती है। इसकी टॉप स्पीड 95 किलोमीटर प्रति घंटा है। ऑक्सो को जीरो से 40 किलोमीटर की स्पीड हासिल करने में सिर्फ पांच सेकेंड लगते हैं। फुल चार्ज में इस बाइक को करीब 150 किलोमीटर तक चलाया जा सकता है।
14 of 22
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : hero motocorp
हीरो ने लॉन्च की 160 सीसी की नई बाइक
हीरो मोटोकॉर्प की ओर से 160 सीसी सेगमेंट में नई बाइक एक्सट्रीम 160 आर 4वी को लॉन्च किया गया है। कंपनी की ओर से इसमें कई एडवांस फीचर दिए गए हैं और इसके इंजन में सबसे बड़ा बदलाव किया गया है। बाइक में 160 सीसी का ऑयल एयर कूल्ड इंजन दिया गया है। इसमें अब चार वॉल्व मिलते हैं, इसलिए बाइक के नाम के साथ 4वी जोड़ा गया है। इंजन से बाइक को 16.6 बीएचपी की पावर के साथ 14.6 न्यूटन मीटर का टॉर्क देता है। यह इंजन ओबीडी-2 और ई-20 कम्प्लाइंट है। जीरो से 100 किलोमीटर की स्पीड यह बाइक सिर्फ 4.41 सेकेंड में हासिल कर लेती है। अपने सेगमेंट में यह बाइक सबसे तेज बाइक्स में से एक है। बाइक में बेहद शार्प एलईडी हैडलाइट्स के साथ एलईडी डीआरएल दिए गए हैं। साथ ही अपडेटिड डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, डिस्प्ले में 20 से ज्यादा फीचर्स, ब्लूटूथ, बैटरी हेल्थ, सर्विस अलर्ट, गियर पोजिशन, एसएमएस, मिस कॉल अलर्ट जैसे फीचर्स मिलते हैं। साथ ही यूएसडी फॉर्क्स से बाइक और ज्यादा स्पोर्टी दिखाई देती है। बाइक में 12 लीटर का फ्यूल टैंक और स्प्लिट सीट्स भी मिलती हैं। बाइक में सेफ्टी की बात करें तो इसमें ट्यूबलैस टायर दिए गए हैं। दोनों पहियों में डिस्क ब्रेक मिलते हैं। इसमें सिंगल चैनल एबीएस दिया गया है और इसके साथ ही बाइक में सात स्टेप शोवा मोनोशॉक सेटअप मिलता है। कंपनी की ओर से बाइक की एक्स शोरुम कीमत 1.27 लाख रुपये से शुरू होती हैं। बाइक को कुल तीन वैरिएंट में लाया गया है, इनमें स्टैंडर्ड, कनेक्टिड और प्रो शामिल हैं। स्टैंडर्ड वैरिएंट की एक्स शोरुम कीमत 1.27, कनेक्टिड वैरिएंट की एक्स शोरुम कीमत 1.32 और प्रो वैरिएंट की एक्स शोरुम कीमत को 1.36 लाख रुपये तय किया गया है।
15 of 22
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : honda 2 wheelers
होंडा ने प्रीमियम बाइक को अपडेट के साथ किया लॉन्च
जापानी दो पहिया वाहन निर्माता होंडा की ओर से भारत में नई बाइक को लॉन्च किया गया है। कंपनी की ओर से यूनिकॉर्न 160 को लाया गया है, जिसमें अपडेटिड इंजन दिया गया है। होंडा की नई यूनिकॉर्न 2023 में कई खूबियों को दिया गया है। इसमें चार रंगों का विकल्प दिया गया है। बाइक को डायमंड टाइप फ्रेम के साथ टेलिस्कोपिक फॉर्क और हाइड्रोलिक मोनोशॉक सस्पेंशन दिया गया है। ब्रेकिंग के लिए इसमें आगे की ओर डिस्क ब्रेक और पीछे की ओर ड्रम ब्रेक मिलते हैं। इसके साथ ही इसमें सिंगल चैनल एबीएस दिया गया है। बाइक में 18 इंच के अलॉय व्हील्स मिलते हैं। होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया के सेल्स और मार्केटिंग के निदेशक योगेश माथुर ने बताया कि होंडा यूनिकॉर्न अपने यूनिक स्टाइल के साथ ही पावर और बेहतर डिजाइन की बदौलत भारत में काफी पसंद की जाती है। अब बाइक में नया बेहतर इंजन दिया गया है जो इस बाइक को और बेहतर बनाता है। होंडा की ओर से यूनिकॉर्न में 160 सीसी का इंजन दिया गया है। इस इंजन के साथ फ्यूल इंजेक्शन तकनीक को भी दिया जा रहा है, जिससे बाइक का एवरेज बेहतर करने में मदद मिलेगी। 160 सीसी के इंजन से बाइक को 9.5 किलोवॉट की पावर और 14 न्यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है। बाइक में कुल पांच गियर मिलते हैं और 13 लीटर का पेट्रोल टैंक इसमें दिया गया है। कंपनी की ओर से बाइक को सिर्फ एक ही वैरिएंट में लाया गया है। इसकी एक्स शोरुम कीमत 109800 रुपये तय की गई है। बाइक में 10 साल की वारंटी को भी ऑफर किया जा रहा है।
16 of 22
TVS iQube Electric Scooter
- फोटो : TVS Motor Company
टीवीएस के इलेक्ट्रिक स्कूटर को खरीदना हुआ महंगा
टीवीएस मोटर्स की ओर से पेश किए जाने वाले इकलौते इलेक्ट्रिक स्कूटर को खरीदना अब महंगा हो गया है। कंपनी की ओर से स्कूटर के दोनों वैरिएंट्स की कीमतों को बढ़ा दिया गया है। हम इस खबर में आपको बता रहे हैं कि कंपनी की ओर से स्कूटर की कीमत में कितनी बढ़ोतरी की गई है और अब इसकी नई कीमत क्या है। टीवीएस की ओर से ऑफर किए जाने वाले आईक्यूब की कीमत में कंपनी की ओर से बढ़ोतरी कर दी गई है। जानकारी के मुताबिक यह बढ़ोतरी एक जून 2023 से पहले की बुकिंग्स पर भी लागू होगी। कंपनी की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक स्कूटर की कीमतों में 17 से 22 हजार रुपये तक की बढ़ोतरी की जानकारी पहले ही दे दी गई थी, लेकिन अब कंपनी ने नई कीमतों की जानकारी आधिकारिक तौर पर दी है। आईक्यूब की कीमत बढ़ाने के बाद कंपनी ने जानकारी दी है कि 20 मई 2023 तक स्कूटर के लिए बुकिंग करने वाले ग्राहकों को आई क्यूब 1.16 लाख रुपये और आईक्यूब एस 1.29 लाख रुपये की कीमत पर मिलेगा। वहीं 21 मई 2023 से बुकिंग करवाने वाले ग्राहकों को आईक्यूब के लिए 1.23 लाख रुपये और आईक्यूब एस के लिए 1.38 लाख रुपये देने होंगे। केंद्र सरकार की ओर से एक जून 2023 से पहले इलेक्ट्रिक दो पहिया वाहनों पर सब्सिडी 40 हजार रुपये तक दी जा रही थी। लेकिन एक जून 2023 से इलेक्ट्रिक स्कूटर और बाइक खरीदने पर सब्सिडी को कम किया गया है। जिसके बाद से वाहन निर्माताओं की ओर से कीमतों को बढ़ाया जा रहा है।
17 of 22
Simple One Electric Scooter
- फोटो : Simple Energy
दो इलेक्ट्रिक स्कूटर लाएगी यह कंपनी
सिंपल एनर्जी की ओर से जल्द ही दो और इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च किए जाएंगे। कंपनी की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक इन्हें अगले र्क्वाटर में लॉन्च किया जाएगा। इन स्कूटर्स को कम कीमत के साथ लॉन्च किया जाएगा। कंपनी के फ्लैगशिप स्कूटर सिंपल वन के नीचे इन दोनों को पोजिशन किया जाएगा। लॉन्च होने वाले स्कूटर्स की संभावित कीमत एक लाख रुपये के आस-पास हो सकती है। सिंपल वन के मुकाबले नए स्कूटर्स में कंपनी बैटरी और रेंज को कम कर सकती है।
18 of 22
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
ह्यूंदै की नई एसयूवी में मिलेंगी ये खूबियां
ह्यूंदै ने जल्द लॉन्च होने वाली नई एसयूवी एक्सटर के इंटीरियर की जानकारी को सार्वजनिक किया है। एसयूवी में डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, मल्टी फंक्शन स्टेयरिंग व्हील को दिया जाएगा। एसयूवी में आठ इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम को एपल कार प्ले और एंड्राइड ऑटो के साथ दिया जाएगा। इसमें 60 से ज्यादा कनेक्टिविटी फीचर्स को भी दिया जाएगा। साथ ही ब्लूलिंक कनेक्टिड तकनीक भी मिलेगी। इसमें रियर एसी वेंट्स, ऑटो एसी, टीपीएमएस, क्रूज कंट्रोल जैसे फीचर्स को भी दिया जाएगा। सनरूफ के साथ आने वाली इस एसयूवी को वेन्यू के नीचे प्लेस किया जाएगा।
19 of 22
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
ओला इलेक्ट्रिक की पहली कार की मिली झलक
इलेक्ट्रिक दो पहिया वाहनों के सेगमेंट में अपनी मौजूदगी दर्ज करवाने के लिए अब ओला की तैयारी इलेक्ट्रिक कार लाने की है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ओला की कार का डिजाइन लीक हो गया है। कार के पेटेंट इमेज से इसकी जानकारी सामने आई हैं। मीडिया रिपोर्ट्स में जिस कार की फोटो को ओला की कार बताया जा रहा है। वह देखने में टेस्ला और किआ की इलेक्ट्रिक कारों की तरह दिखाई दे रही है। कार के बॉडी पैनल्स को गोलाई में रखा गया है और यह देखने में काफी सॉफ्ट नजर आ रहे हैं। साथ में इसकी हेडलाइट्स काफी पतली रखी गई हैं। इसे देखने में लुक एसयूवी की तरह दिखाई देता है। हालांकि यह कॉन्सेप्ट मॉडल की फोटो हो सकती हैं, जो प्रोडक्शन में आने तक बदल भी सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ओला की इलेक्ट्रिक कार को 500 किलोमीटर की रेंज के साथ लाया जा सकता है। इसमें 70 से 80 Kwh की बैटरी दी जा सकती है और इसमें इतनी दमदार मोटर दी जा सकती है, जिससे इसे जीरो से 100 किलोमीटर की स्पीड हासिल करने में सिर्फ चार से पांच सेकेंड का ही समय लगे। इसमें कई बेहतरीन फीचर्स को भी दिया जा सकता है।
20 of 22
For Reference Only
- फोटो : Toyota Bharat
एसयूवी सेगमेंट में रही इनकी मांग
मई महीने में फुल साइज एसयूवी की भी काफी मांग रही। पिछले महीने कुल 3850 लग्जरी एसयूवी की बिक्री हुई। पहले पायदान पर टोयोटा फॉर्च्यूनर रही। एसयूवी ने 144 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ कुल 2887 यूनिट्स की बिक्री की। दूसरे नंबर पर जीप मेरिडियन का नंबर आया। इसकी कुल 418 यूनिट्स की बिक्री मई में हुई। एमजी की ग्लॉस्टर की बिक्री में भी 325 फीसदी की बढ़ोतरी हुई। इसकी कुल 217 यूनिट्स की बिक्री हुई। अगला नंबर फॉक्सवैगन ताइगुन का रहा। इसकी कुल 171 यूनिट्स की बिक्री हुई। एसयूवी ने 217 फीसदी की बढ़ोतरी हासिल की। स्कोडा कोडियाक ने 48 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ मई में कुल 157 यूनिट्स की बिक्री की।
21 of 22
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Mercedes benz
मर्सिडीज ने दिखाई नई कॉन्सेप्ट कार
मर्सिडीज बेंज की ओर से भविष्य की कारों के लिए विजन वन इलेवन कॉन्सेप्ट का खुलासा कर दिया है। इस कॉन्सेप्ट को अमेरिका के कैलीफॉर्निया के इंटरनेशनल डिजाइन सेंटर में डेवलप किया गया है। इस कार को मर्सिडीज ने सी111 पर बनाया है, जिसे 1970 के दौरान पेश किया गया था। कंपनी की ओर से दिखाई गई कार को काफी शानदार लुक दिया गया है। इसकी ऊंचाई सिर्फ 1168 एमएम रखी गई है। जिससे इसकी ग्राउंड क्लियरेंस पूरी तरह से खत्म हो गई है। कार के केबिन को भी भविष्य का डिजाइन देने की कोशिश की गई है जिसमें काफी बड़ी स्क्रीन दी गई है जो ड्राइवर की ओर से यात्री की ओर तक जाती है। इस कार में स्टेयरिंग का डिजाइन भी काफी अलग रखा गया है और लाउंज की तरह लुक देने की कोशिश की गई है। कार में सिर्फ दो लोगों के बैठने की जगह होगी और इसके इंटीरियर में सफेद, ऑरेंज और सिल्वर जैसे रंगों का इस्तेमाल किया गया है। कार में टू डोर मिलते हैं और दोनों दरवाजे ऊपर की ओर खुलते हैं, जिन्हें गुलविंग की तरह रखा गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मर्सिडीज अपनी इस भविष्य की कार के डिजाइन और फीचर्स का उपयोग एएमजी इलेक्ट्रिक मॉडल्स में कर सकती है। हालांकि इस कॉन्सेप्ट कार में कंपनी ने पांच सिलेंडर वाले वी8 टर्बोचार्ज इंजन का उपयोग किया है।
ट्रॉयम्फ ने लॉन्च की दो सुपर बाइक्स
ट्रॉयम्फ ने भारत में अपनी दो बेहतरीन बाइक्स को लॉन्च कर दिया है। कंपनी की ओर से स्ट्रीट ट्रिपल 765 आर और आरएस को लॉन्च किया है। लेकिन कंपनी ने लिमिटिड एडिशन मोटो2 वेरिएंट को नहीं लाया गया है। ट्रॉयम्फ की स्ट्रीट ट्रिपल 765 आर में कंपनी ने 765 सीसी का इनलाइन तीन सिलेंडर लिक्विड कूल्ड इंजन रखा गया है। इस इंजन से बाइक को 118.4 बीएचपी और 80 न्यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है। वहीं स्ट्रीट ट्रिपल 765 आरएस में भी यही इंजन दिया गया है। लेकिन इससे बाइक को 128.2 बीएचपी की पावर और 80 न्यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है। ट्रॉयम्फ ने 2023 स्ट्रीट ट्रिपल रेंज में फुल एलईडी लाइटिंग, कार्नरिंग एबीएस, ट्रैक्शन कंट्रोल सिस्टम, विली कंट्रोल, लिंक्ड ब्रेकिंग सिस्टम, क्विक शिफ्टर, राइडिंग के लिए रोड, रेन, स्पोर्ट और राइडर मोड जैसे फीचर्स मिलते हैं। वहीं आरएस में लैप टाइमर, क्रूज कंट्रोल, पांच इंच टीएफटी डिस्प्ले, ब्लूटूथ, अतिरिक्त ट्रैक राइडिंग मोड मिलता है। ट्रॉयम्फ ने स्ट्रीट ट्रिपल आर की कीमत 10.16 लाख रुपये रखी है और इसके सिल्वर आई वेरिएंट की कीमत 10.43 लाख रुपये होगी। आरएस के सिल्वर आईस की कीमत 11.81 लाख रुपये और कार्निवल रेड के साथ कास्मिक येलो की कीमत 12.07 लाख रुपये रखी गई है।