देश की प्रमुख दो पहिया वाहन बनाने वाली कंपनियों में शामिल टीवीएस की ओर से भी फ्लेक्स फ्यूल बाइक को लाने की तैयारी की जा रही है। कंपनी ने हाल में ही अपनी पहली बाइक का प्रोटोटाइप मॉडल दिखाया है। नई तकनीक के साथ कंपनी की ओर से किस बाइक को पेश किया जा सकता है और इसकी क्या खासियत होगी। इसकी जानकारी हम इस खबर में आपको दे रहे हैं।
Trending Videos
विज्ञापन
टीवीएस लाएगी फ्लेक्स फ्यूल बाइक
2 of 6
For Reference Only
- फोटो : अमर उजाला
टीवीएस की ओर से फ्लेक्स फ्यूल बाइक को लाने की तैयारी काफी तेजी से चल रही है। कंपनी की ओर से हाल में ही इस तकनीक वाली पहली बाइक को सार्वजनिक तौर पर दिखाया गया है। हालांकि अभी यह सिर्फ प्रोटोटाइप मॉडल ही है, लेकिन टेस्टिंग पूरी होने के बाद फ्लेक्स फ्यूल तकनीक वाली बाइक को कंपनी की ओर से पेश किया जा सकता है।
टीवीएस की ओर से जिस बाइक में इस तकनीक को दिखाया गया है, वह कंपनी की प्रीमियम बाइक्स में से एक अपाचे है। अपने सेगमेंट में इसे काफी पसंद किया जाता है। जानकारी के मुताबिक कंपनी सबसे पहले इसी बाइक के साथ फ्लेक्स फ्यूल सेगमेंट में एंट्री कर सकती है।
कंपनी की ओर से अपाचे बाइक के जिस प्रोटोटाइप को दिखाया गया है। वह ई20 से लेकर ई85 तक के ईथेनॉल वाले मिश्रित पेट्रोल से चलाई जा सकती है। इसके अलावा इसके कई पार्ट्स को स्टैंडर्ड अपाचे के मुकाबले ज्यादा बेहतर तरीके से बनाया गया है।
सियाम के एक कार्यक्रम में कंपनी के अधिकारियों ने बताया कि टीवीएस की ओर से साल 2024 तक कम से कम एक बाइक को फ्लेक्स फ्यूल तकनीक के साथ भारतीय बाजार में पेश किया जा सकता है।
बाइक की क्षमता की बात करें तो यह फ्लेक्स फ्यूल इंजन होने के साथ ही स्टैंडर्ड अपाचे जितनी ताकतवर होगी। कंपनी के अधिकारियों के मुताबिक जितनी ताकत सामान्य पेट्रोल इंजन वाली बाइक से मिलती है, उतनी ही ताकत फ्लेक्स फ्यूल इंजन वाली बाइक से भी मिलेगी।