Tata Motors Commercial Vehicles Price Hike: देश की सबसे बड़ी कमर्शियल वाहन निर्माता कंपनी Tata Motors (टाटा मोटर्स) ने अपने वाणिज्यिक वाहनों (कमर्शियल व्हीकल्स) की कीमतों में बढ़ोतरी का एलान किया है। कंपनी व्हीकल मैन्युफेक्चरिंग की बढ़ती लागत के प्रभाव को दूर करने के लिए अगले साल जनवरी से अपने वाणिज्यिक वाहनों की कीमत में दो प्रतिशत तक का इजाफा करेगी। कंपनी ने मंगलवार को मीडिया को जारी एक बयान में इसकी जानकारी दी।
कंपनी के मुताबिक कीमतों में बढ़ोतरी अलग-अलग मॉडल और वैरिएंट्स के आधार पर अलग-अलग होगी। कीमत बढ़ोतरी वाणिज्यिक वाहनों की पूरी श्रृंखला पर लागू होगी। टाटा मोटर्स ने एक बयान में बताया कि बढ़ी हुई लागत का ज्यादातर हिस्सा कंपनी खुद वहन कर रही है। लेकिन कुल लागत में तेजी से बढ़ोतरी होने की वजह से कंपनी को वाहनों की कीमतों में न्यूनतम बढ़ोतरी करनी पड़ी है।
विज्ञापन
3 of 5
Tata Ace Gold Petrol CX small commercial vehicle
- फोटो : Tata Motors
इस साल पहली बार बढ़ाई कीमतें
टाटा मोटर्स कमर्शियल व्हीकल सेगमेंट में देश की अग्रणी कंपनी है। कैलेंडर ईयर 2023 में टाटा मोटर्स की कमर्शियल व्हीकल्स के कीमतों में बढ़ोतरी किए जाने का ये पहला फैसला होगा। इससे पहले कंपनी ने साल 2022 के जनवरी, अप्रैल, जुलाई और अक्तूबर के महीने में कमर्शियल वाहनों की कीमतों में भारी इजाफा किया था।
4 of 5
Tata Tiago
- फोटो : Tata Motors
यात्री वाहनों की भी बढ़ सकती है कीमत
कंपनी ने पहले ही घोषणा कर दी है कि वह अगले महीने से अपने यात्री वाहनों की कीमतों में बढ़ोतरी करने पर विचार कर रही है ताकि अपने वाहनों को अप्रैल, 2023 में लागू होने जा रहे कड़े उत्सर्जन मानदंडों के अनुरूप तैयार कर सके।
टाटा का कॉमर्शियल व्हीकल पोर्टफोलियो
टाटा मोटर्स के पास कमर्शियल वाहनों की एक लंबी रेंज है। जिनमें Tata Ace, Tata Signa, Tata Ultra, Tata LPK, Tata SFC और Tata LPT शामिल हैं। टाटा के कमर्शियल वाहनों की प्राइस रेंज 3.99 लाख रुपये से शुरू होती है, जो 78.03 लाख रुपये तक जाती है। कंपनी की कमर्शियल व्हीकल लाइनअप में सबसे महंगा Tata Signa 2823 है। टाटा के ड्रिल रिग (Tata K Drill Rig) एक पिकअप ट्रक है जिसकी कीमत 78.03 लाख रुपये है। कंपनी के इस वागन में मिनी ट्रक, ट्रक, टिपर, ट्रेलर और ट्रांजिट मिक्सर भी शामिल है।