फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Car Care Tips: सर्दियों में कार को जंग से चाहते हैं बचाना, तो इन दो कामों से रहे दूर, गाड़ी रहेगी सुरक्षित

Wed, 27 Dec 2023 10:39 AM IST
समीर गोयल ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

सर्दियों के मौसम में भी कार पर जंग लगने का खतरा रहता है। ऐसे में किन बातों का ध्यान रखते हुए कार को जंग से बचाया जा सकता है। आइए जानते हैं।

विज्ञापन
For Reference Only - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश के कई राज्यों में तापमान में काफी गिरावट के साथ ही ठंड पड़ रही है। ऐसे में अगर आप अपनी कार की उम्र को लंबा करना चाहते हैं और कार को जंग से बचाना चाहते हैं, तो किन बातों का ध्यान रखकर ऐसा किया जा सकता है। हम इसकी जानकारी आपको इस खबर में दे रहे हैं।

विज्ञापन


खुले में न करें पार्क
वैसे तो किसी भी मौसम में कार को खुले में पार्क करने से बचना चाहिए। लेकिन सर्दियों के मौसम में ऐसा करने से कार पर जंग लगने का खतरा बढ़ जाता है। बारिश के अलावा सर्दियों के मौसम में भी कार पर पानी ठहरने का खतरा होता है। जिससे कार पर जंग लगने का खतरा होता है। सर्दियों में नमी के कारण खुले में पार्क कार पर पानी की बूंदे जम जाती हैं। लंबे समय तक पानी ठहरने से कार पर जंग लग जाती है। अगर कार पर कोई स्क्रैच या डेंट है तो भी उसे ठीक करवाना चाहिए। नहीं तो उस हिस्से पर पेंट न होने के कारण जंग लगने का खतरा ज्यादा होता है।

यह भी पढ़ें - Car Care Tips: रात में कार को है चलाना, तो रखें इन बातों का ध्यान, नहीं होगी परेशानी, जानें डिटेल
विज्ञापन


पानी से न धोएं कार
खुले में पार्क करने के अलावा कार को सर्दियों के मौसम में पानी से धोने से भी बचना चाहिए। पानी से धोने पर भी कार की बाहरी सतह पर पानी रह जाता है। जो धीरे-धीरे धातु को खराब करता है और जंग लगने लगती है। पानी की जगह सर्दियों में कार को साफ करने के लिए स्प्रे और कपड़े का उपयोग किया जा सकता है। इसके साथ ही कार पर वैक्स लगाना भी एक बेहतर विकल्प हो सकता है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - Car Care Tips: करवानी है इलेक्ट्रिक कार की सर्विस, तो रखें इन बातों का ध्यान, नहीं होंगे परेशान

करवाएं कोटिंग
बाजार में कार के पेंट और बॉडी को बचाने के लिए कई तरह की कोटिंग के विकल्प मिलते हैं। इनमें से किसी भी तरह की कोटिंग को करवाने का फायदा यह होता है कि गाड़ी की सतह पर पानी रूकता नहीं है। पानी न रूकने का फायदा यह होता है कि कार पर जंग लगने का खतरा कम हो जाता है। साथ ही कार की उम्र भी लंबी हो जाती है।

यह भी पढ़ें - Car Number Plate Meaning: वाहनों की नंबर प्लेट के रंग में छिपा होता है बड़ा राज, क्या जानते हैं आप

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें