अमर उजाला
Tue, 26 December 2023
रात के समय कार से सफर करने पर कई तरह की चुनौतियां सामने आती हैं।
लेकिन कुछ बातों का ध्यान रखा जाए तो बिना परेशानी रात में सफर पूरा किया जा सकता है।
रात के समय सफर की शुरुआत से पहले कार को चेक करना चाहिए। पेट्रोल, टायर, लाइट्स, कूलेंट को चेक करें।
रात के समय अन्य कारों से सुरक्षित दूरी बनाकर चलने से हादसे का खतरा भी कम हो जाता है।
नियमों का पालन करते हुए स्पीड लिमिट में रखकर और सावधानी से ओवरटेक करने पर हादसे से बचा जा सकता है।
रात के समय सुनसान जगह पर कार नहीं रोकनी चाहिए। जरुरत हो तो किसी ढाबे या रेस्टोरेंट पर कार रोकें।
पुरानी कार खरीदते हुए न हो धोखे का शिकार, ध्यान रखें ये बातें