फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Car Care Tips: गाड़ी के ब्रेक की उम्र को चाहते हैं बढ़ाना, तो रखें किन चार बातों का ध्यान, जानें डिटेल

Mon, 22 Jan 2024 11:36 AM IST
समीर गोयल ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

कार में सही तरह से ब्रेक काम न करें तो हादसा होने का खतरा काफी ज्यादा बढ़ जाता है। लेकिन किन बातों का ध्यान रखते हुए ब्रेक की उम्र को बढ़ाया जा सकता है। आइए जानते हैं।

विज्ञापन
For Reference Only - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश में बड़ी संख्या में सड़क हादसे ड्राइवर की लापरवाही के कारण होते हैं। लेकिन इनमें कुछ हादसे ब्रेक के सही तरह से काम न करने के कारण भी होते हैं। हम इस खबर में आपको बता रहे हैं कि गाड़ी में ब्रेक की उम्र को किन बातों का ध्यान रखते हुए आसानी से बढ़ाया जा सकता है।

विज्ञापन


ब्रेक को किस तरह रखें ठंडा
ब्रेक की उम्र तब कम होती है जब उनका उपयोग काफी ज्यादा किया जाता है। ज्यादा उपयोग के कारण ब्रेक का तापमान काफी बढ़ जाता है और फिर ब्रेक लगाने पर भी सही तरह से गाड़ी को रोकना मुश्किल हो जाता है। इसलिए ब्रेक के तापमान को सामान्य रखने या ठंडा रखना चाहिए। इसके लिए कार को कुछ समय रोकना चाहिए जिससे ब्रेक जल्दी ठंडे होते हैं।

यह भी पढ़ें - Car Care Tips: रात में कार को है चलाना, तो रखें इन बातों का ध्यान, नहीं होगी परेशानी, जानें डिटेल
विज्ञापन


दूरी बनाकर चलें
ब्रेक की उम्र बढ़ाने के लिए सबसे बेहतर उपाय होता है कि आप ब्रेक कम लगाएं। ऐसा करना तब संभव होता है जब आप अन्य कारों से सुरक्षित दूरी बनाकर चलते हैं। अगर अन्य वाहनों से दूरी बनाकर चला जाता है तो ब्रेक लगाने की जरुरत कम हो जाती है।

यह भी पढ़ें - Car Number Plate Meaning: वाहनों की नंबर प्लेट के रंग में छिपा होता है बड़ा राज, क्या जानते हैं आप
विज्ञापन


स्पीड पर कंट्रोल
अन्य वाहनों के साथ दूरी बनाकर चलने के अलावा अगर आप अपनी कार की स्पीड पर भी कंट्रोल रखते हैं। तो भी ब्रेक की उम्र को आसानी से बढ़ाया जा सकता है। कम स्पीड में कार चलाने के कारण बार-बार कार को रोकने की जरुरत नहीं होती। ऐसे में ब्रेक का तापमान भी कम होता है और उनकी उम्र भी बढ़ती है।

यह भी पढ़ें - Rumble Strip: कई सड़कों पर एकसाथ आ जाते हैं कई स्पीड ब्रेकर, जानें कहां होता है इस्तेमाल

गियर डाउन करने के भी हैं फायदे
कार को रोकने के लिए सिर्फ ब्रेक लगाना काफी नहीं होता। बल्कि कार को गियर डाउन करने के साथ ही रोका भी जा सकता है। इससे इंजन और ब्रेक की उम्र भी बेहतर होती है। गाड़ी की स्पीड को कम करने के लिए गियर को भी उसी अनुपात में डाउन करें। इसका फायदा यह होगा कि गियर बॉक्स पर बुरा असर नहीं होता। इसके बाद कार प्रभावी ढंग से धीमी भी हो जाती है। तेजी से ब्रेक लगाने से बचना चाहिए। इसेस ब्रेक तो कम घिसेंगे ही, साथ ही टायर भी कम रगड़ खाएंगे।

यह भी पढ़ें -  Faulty Spark Plug: अगर कार में स्पार्क प्लग हो जाए खराब, होने लगते हैं ये चार बदलाव, कभी ना करें नजरअंदाज

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें