फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bike Care Tips: बाइक के सस्पेंशन की उम्र को है बढ़ाना, तो इन तीन आसान उपायों को जरूर अपनाना

Sat, 23 Dec 2023 03:59 PM IST
समीर गोयल ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अक्सर लोग कार की तरह ही लापरवाही बरतते हैं और बाइक के सस्पेंशन की उम्र को भी कम कर देते हैं। किन उपायों के साथ बाइक के सस्पेंशन की उम्र बढ़ाई जा सकती है। आइए जानते हैं।

विज्ञापन
For Reference Only - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बाइक में भी कार की तरह सस्पेंशन का उपयोग बेहतर सफर के लिए किया जाता है। लेकिन कुछ कारणों से सस्पेंशन में खराबी आ जाती है। हम इस खबर में आपको ऐसे तीन उपायों की जानकारी दे रहे हैं। जिनको उपयोग करके आप भी अपनी बाइक के सस्पेंशन की उम्र को बढ़ा सकते हैं।

विज्ञापन


सस्पेंशन होता है जरूरी
किसी भी बाइक में अन्य वाहनों की तरह सस्पेंशन का अहम काम होता है। इसके खराब होने पर बाइक चलाते हुए हैंडलिंग और ब्रेकिंग में परेशानी होती है। साथ ही आरामदायक सफर में भी परेशानी होने लगती है। इसलिए बाइक में भी सस्पेंशन का सही तरह से काम करना काफी जरूरी होता है।

यह भी पढ़ें - Bike Care Tips: दो पहिया वाहनों के किस फीचर से सुरक्षित होता है सफर, जानें कैसे कम होते हैं हादसे
विज्ञापन


समय पर सर्विस
अगर आप अपनी बाइक की सर्विस समय पर करवाते हैं। तो सस्पेंशन में आने वाली खराबी से बचा जा सकता है। साथ ही ऐसा करने से बाइक के सस्पेंशन के अलावा अन्य पार्ट्स की उम्र को भी आसानी से बढ़ाया जा सकता है।

यह भी पढ़ें - Bike Care Tips: बढ़ाना चाहते हैं अपनी बाइक की उम्र तो न करें ये काम, होगा बड़ा नुकसान, जानें सबकुछ
विज्ञापन


सस्पेंशन फ्लूइड की चेकिंग करें
अगर बाइक का सस्पेंशन ठीक तरीके से काम नहीं कर रहा हो तो बाइक के सस्पेंशन के फ्लूइड की जांच जरूर करानी चाहिए। इस फ्लूइड के कारण ही सस्पेंशन बेहतर तरीके से काम करता है। ऐसे में अगर इसमें किसी तरह की समस्या हो जाती है तो बाइक चलाने के दौरान ज्यादा झटके लगते हैं। इस परेशानी से बचने के लिए सस्पेंशन फ्लूइड की जांच जरूर करानी चाहिए।

यह भी पढ़ें - Airbag In Old Car: क्या पुरानी कार में लग सकता है एयरबैग? जानें कितना है सुरक्षित और कितना आएगा खर्च

खराब सड़क से बचें
अगर आपकी बाइक खराब सड़कों पर ज्यादा चलती है। तो भी बाइक के सस्पेंशन को नुकसान होता है। ऊबड़-खाबड़ रास्तों पर तेज रफ्तार से अपनी बाइक चलाने से भी बचना चाहिए। असल में बाइक के सस्पेंशन की स्प्रिंग बहुत जल्दी कमजोर हो जाती है और ऐसा होने पर यह सही तरह से काम नहीं करता है। और धीरे-धीरे सस्पेंशन खराब हो जाता है तो फिर इसमें मिलने वाले आरामदायक सफर में परेशानी होने लगती है।

यह भी पढ़ें - Bike Care Tips: बाइक पर लंबे सफर की कर रहे हैं तैयारी, तो करें जरूर करें ये जांच, बिना परेशानी होगा सफर

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें