फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Old Bike Tips: खरीदनी है पुरानी मोटरसाइकिल तो रखें इन बातों का ध्यान, नहीं होंगे परेशान, जानें डिटेल

Mon, 16 Oct 2023 11:14 AM IST
समीर गोयल ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अगर आप अपने लिए एक पुरानी बाइक को खरीदना चाहते हैं। तो बाइक खरीदने से पहले किन बातों का ध्यान रखना चाहिए। आइए जानते हैं।

विज्ञापन
110cc engine bikes
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अगर आप अपने लिए पुरानी बाइक को बेहतर डील के साथ खरीदने का मन बना रहे हैं। लेकिन चाहते हैं कि किसी तरह की परेशानी में बिना फंसे ही बेहतर डील के साथ बाइक को खरीदें। तो इस खबर में हम आपको बता रहे हैं कि किस तरह की बातों का ध्यान रखते हुए बाइक को खरीदा जा सकता है।

विज्ञापन


फोटो देखकर ना करें फाइनल
कभी भी पुरानी बाइक खरीदते समय ऑनलाइन सिर्फ तस्वीरों को देख कर ही बाइक को फाइनल नहीं करना चाहिए। बल्कि बाइक को हमेशा सामने से जाकर देखें। अगर बाइक को सीधा किसी ओनर से खरीद रहे हैं तो साफ कह दीजिए कि पूरी जांच कराने के बाद ही डील फाइनल करेंगे। किसी भी तरह के झांसे में फंसने से बचें।

यह भी पढ़ें - Bike Care Tips: बाइक चलाते हुए करते हैं यह काम, तो हो सकता है बड़ा नुकसान, जानें कैसे बचें
विज्ञापन


मांगे पूरे कागज
डीलर या प्राइवेट सेलर से बाइक के कागजों के साथ साथ सर्विसिंग के कागज मांगना न भूलें। सुनिक्षित कर लें कि बाइक चोरी की नहीं हो या एक्सीडेंट के किसी मामले में नहीं फंसी हो। अगर डीलर या सेलर बाइक की पहली खरीद की भी रसीद देता है, तो यह वाकई काम की डील हो सकती है।

यह भी पढ़ें- Bike Features: ब्लूटूथ कनेक्टिविटी के साथ आती हैं ये छह बेहतरीन बाइक्स, जानें कीमत और अन्य फीचर्स
विज्ञापन


बाइक को करें चेक
बाइक की खुद भी जांच करें। बाइक के टायर से लेकर चेन तक सभी सही से काम कर रहे हैं तो बाइक खरीदना एक अच्छा विकल्प हो सकता है। देखने के साथ ही बाइक की टेस्ट ड्राइव लेने से बिलकुल न हिचकें। ऐसा करने से बाइक के ब्रेक, क्लच और हेडलाइट की भी सही स्थिति पता चल पाएगी।

यह भी पढ़ें - Car Number Plate Meaning: वाहनों की नंबर प्लेट के रंग में छिपा होता है बड़ा राज, क्या जानते हैं आप

करें मोलभाव
अगर पूरी तरह से बाइक देखने के बाद आपको पसंद आती है। तो थोड़ा मोल भाव जरुर करें। ऐसा करने से बाइक को खरीदने पर बेहतर डील मिल सकती है। कई बार बाइक की हालत के हिसाब से कीमत ज्यादा बताई जाती है, लेकिन मोलभाव करके कीमत को कम करवाया जा सकता है। वहीं अगर कीमत थोड़ी ज्यादा भी लगती है लेकिन बाइक की कंडीशन बेहतर है तो थोड़े से रुपये के चक्कर में अपना मन न मारें। अगर डीलर से खरीद रहे हैं तो रसीद लेना न भूलें।

यह भी पढ़ें - EV Crash Test: भारतीय EV कितनी सुरक्षित हैं, जानें क्रैश टेस्ट में कौन सी इलेक्ट्रिक कार है बेस्ट

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें