फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Car Care Tips: ऑटोमैटिक कार चलाने में करते हैं ये गलतियां, तो होगा बड़ा नुकसान, जानें सबकुछ

Thu, 19 Oct 2023 10:31 AM IST
समीर गोयल ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अगर आपके पास भी ऑटोमैटिक कार है। लेकिन उसे चलाते हुए आप कुछ गलतियां करते हैं तो आपको बड़ा नुकसान हो सकता है। ये गलतियां कौन सी हैं। आइए जानते हैं।

विज्ञापन
Automatic Car - फोटो : For Reference Only
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सड़कों पर लगातार बढ़ते ट्रैफिक के कारण देश में ऑटोमैटिक कारों की संख्या में बढ़ोतरी हो रही है। लेकिन कुछ लोग ऐसी कारों को चलाते हुए कुछ गलतियां कर देते हैं। जिससे कार को बड़ा नुकसान होता है। हम इस खबर में आपको ऐसी कुछ गलतियों की जानकारी दे रहे हैं।

विज्ञापन


कार न्यूट्रल करना
लोग ढलान में उतरने के दौरान तेल बचाने के लिए कार को एन यानी न्यूट्रल में कर देते हैं। ऐसा करना गियरबॉक्स को नुकसान पहुंचा सकता है। क्योंकि ऐसा करने से पावर और ऑयल की सप्लाई पूरी तरह से कट जाती है और ट्रांसमिशन को ऑपरेशन के लिए लुब्रिकेशन नहीं मिल पाता। जिससे गियर को नुकसान पहुंच सकता है।

यह भी पढ़ें - Car Battery Charge: सफर के दौरान हो गई है कार की बैटरी डिस्चार्ज, जानें कैसे करें बैटरी को चार्ज
विज्ञापन


ड्राइव से रिवर्स में गियर लगाना
अक्सर लोग ऑटोमैटिक कार चलाते हुए दूसरी सबसे बड़ी गलती यह करते हैं कि कार को बिना रोके सीधा रिवर्स में डाल देते हैं। कार को बिना रोके सीधे रिवर्स गियर में डालने से गियरबॉक्स फेल हो सकता है। ऐसा सिर्फ ऑटोमैटिक कारों में ही नहीं बल्कि मैनुअल कारों में भी होता है। अगर इनमें भी ड्राइव करते हुए सीधे ही रिवर्स गियर डाल दिया जाए, तो गियरबॉक्स खराब भी हो सकता है।

यह भी पढ़ें- Diesel Vs Hybrid: डीजल कार खरीदने में है फायदा या हाइब्रिड कार घर लाने में है समझदारी, जानें सबकुछ
विज्ञापन


कब करें पार्किंग मोड का उपयोग
ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन में पी का मतलब होता है पार्किंग मोड। इस मोड का उपयोग कार को आगे या पीछे जाने से रोकने के लिए किया जाता है। इस मोड पर लीवर को लाने से पहले कार को जरूर रोकना चाहिए। चलती हुई कार को सीधा ही पी मोड पर नहीं लाना चाहिए। अगर चलती कार में पी मोड का उपयोग किया जाता है तो इससे ट्रांसमिशन को नुकसान पहुंच सकता है। जब कार पूरी तरह से रुक जाए, तभी पार्किंग मोड का उपयोग करना चाहिए।

यह भी पढ़ें - Cruise Control: आधुनिक कारों में मिलने वाला यह फीचर न बन जाए खतरा, जानें कब और कैसे करें सही इस्तेमाल

रेड लाइट पर करें यह काम
अक्सर लोग रेड लाइट पर कार को न्यूट्रल मोड पर शिफ्ट कर देते हैं। ऐसा लोग गाड़ी का तेल बचाने के लिए करते हैं। ऐसा करने से तेल की थोड़ी बचत तो हो सकती है लेकिन इससे गियरबॉक्स को बड़ा नुकसान पहुंच सकता है। अगर रेड लाइट पर कार खड़ी है, तो ब्रेक का उपयोग करें। साथ ही गियरबॉक्स को न्यूट्रल की जगह ड्राइव मोड पर रखें।

यह भी पढ़ें - Jimny Vs Thar: इंजन में छोटी होने के बाद भी थार से इन पांच मामलों में बेहतर है जिम्नी, जानें पूरी डिटेल

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें