फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Car Tips: अगर आप भी अपनी कार को कम चलाते हैं, तो गाड़ी में आ सकती हैं ये चार परेशानियां, जानें सबकुछ

Sun, 04 Feb 2024 11:19 AM IST
समीर गोयल ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

कार को ज्यादा चलाने के अलावा अगर कार को कम भी चलाया जाता है, तो इसके भी नुकसान होते हैं। ऐसा करने में क्या परेशानी होती है। आइए जानते हैं।

विज्ञापन
For Reference Only - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पेट्रोल और डीजल की कीमत काफी ज्यादा होने के कारण अक्सर लोग कार को कम चलाना पसंद करते हैं। लेकिन ऐसा करने से भी कार में कई परेशानियां आ जाती हैं। हम इस खबर में आपको बता रहे हैं कि अगर कार को कम चलाया जाता है, तो कौन सी चार परेशानियां आ सकती हैं।

विज्ञापन


जंग का खतरा
अगर कार को लंबे समय तक एक ही जगह पर खड़ा रखा जाता है तो इससे कार को जंग लगने का खतरा बढ़ जाता है। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि जब कार को एक जगह पर लंबे समय तक खड़ा रखा जाता है तो कार के आस-पास मिट्टी जमती है। यह मिट्टी कार पर भी जमने लगती है, और फिर पानी लगने पर नमी लंबे समय तक एक ही जगह पर रह जाती है। नमी और मिट्टी के एक जगह होने के कारण जंग लगना शुरू हो जाता है।

यह भी पढ़ें - Car Care Tips: किसी कार के सस्ते वैरिएंट को खरीदने में है समझदारी, या होता है नुकसान, जानें सबकुछ
विज्ञापन


ब्रेक को नुकसान
खड़ी कार में हैंडब्रेक लगाने से भी कार को नुकसान होता है। कार को लंबे समय तक खड़ी रखने के समय अगर हैंडब्रेक लगे रहते हैं तो ब्रेक शू मेटल के साथ चिपक जाता है। ऐसा होने पर ब्रेक शू खराब हो जाते हैं और फिर मकैनिक के पास जाने के बाद ही कार ठीक होती है।

यह भी पढ़ें - Rumble Strip: कई सड़कों पर एकसाथ आ जाते हैं कई स्पीड ब्रेकर, जानें कहां होता है इस्तेमाल
विज्ञापन


टायर की उम्र कम होती है
अगर लंबे समय तक कार का उपयोग ना किया जाए तो कार के टायर पर भी खराब असर होता है। कार को एक जगह पर लंबे समय तक खड़ा रखने से कार के टायर के खास हिस्सों पर ज्यादा दबाव पड़ता है। इसके अलावा कार के टायर में मौजूद हवा भी धीरे-धीरे कम होने लगती है। हवा कम होने और एक जगह पर दबाव पड़ने के कारण टायर सूखने लगते हैं। ऐसा होने पर टायर जल्दी खराब होते हैं।

यह भी पढ़ें -  Faulty Spark Plug: अगर कार में स्पार्क प्लग हो जाए खराब, होने लगते हैं ये चार बदलाव, कभी ना करें नजरअंदाज

बैटरी पर बुरा असर होता है
लंबे समय तक कार के खड़े रहने पर बैटरी डिस्चार्ज हो सकती है। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि कार के चलने पर बैटरी चार्ज होती रहती है। लेकिन अगर कार बंद रहती है तो बैटरी में मौजूद करंट धीरे-धीरे कम होने लगता है। अगर ऐसा बार-बार हो तो बैटरी जल्दी खराब भी हो सकती है।

यह भी पढ़ें-  Carbon Fiber: क्या होता है कार्बन फाइबर, कितना होता है मजबूत, स्पोर्ट्स कारों में क्यों होता है इस्तेमाल

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें