ह्यूंदै ने क्रेटा से बड़ी एसयूवी को पेश कर दिया है। कंपनी की ओर से इसे भारत में कब तक लाया जा सकता है और किन एसयूवी को इससे टक्कर मिलेगी। आइए जानते हैं।
साउथ कोरियाई कार कंपनी ह्यूंदै की ओर से ग्लोबल लेवल पर नई एसयूवी को पेश कर दिया है। हम इस खबर में आपको एसयूवी की खूबियों और कीमत की जानकारी दे रहे हैं। इसके साथ ही यह भी जानकारी दे रहे हैं कि भारत में इस एसयूवी से किसे चुनौती मिलेगी।
विज्ञापन
पेश हुई नई एसयूवी मुफासा
2 of 6
For Reference Only
- फोटो : सोशल मीडिया
ह्यूंदै मोटर्स की ओर से ग्लोबल स्तर पर नई एसयूवी मुफासा को पेश किया गया है। इस एसयूवी को काफी रफ एंड टफ लुक देने की कोशिश की गई है। इसके साथ ही इसकी ग्राउंड क्लियरेंस को भी थोड़ा ज्यादा रखा गया है।
ह्यूंदै की मुफासा को पांच सीटर बनाया गया है। इसकी कुल लंबाई 4.4 मीटर रखी गई है। जबकि इसकी चौड़ाई 1850 एमएम और ऊंचाई 1685 एमएम रखी गई है। ह्यूंदै की इस एसयूवी का व्हीलबेस 2680 एमएम रखा गया है। इसके साथ ही इसकी ग्राउंड क्लियरेंस को भी सामान्य से ज्यादा रखा गया है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस एसयूवी में कंपनी की ओर से दो लीटर का पेट्रोल इंजन दिया जा सकता है। इस इंजन से एसयूवी को करीब 159 बीएचपी की ताकत मिलेगी। साथ ही इसमें हाइब्रिड का विकल्प भी दिया जा सकता है। हाइब्रिड वर्जन में 48 वोल्ट की इलेक्ट्रिक मोटर को दिया जा सकता है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ह्यूंदै की नई एसयूवी मुफासा को सबसे पहले चीन के बाजार में लॉन्च किया जा सकता है। चीन के बाद इसे कुछ और बाजारों में भी लॉन्च किया जाएगा। उम्मीद की जा रही है कि इसे भारत में भी लॉन्च किया जाएगा।
ह्यूंदै की मुफासा एसयूवी को क्रेटा से बड़ा रखा गया है। ऐसे में इसे क्रेटा से ऊपर और अल्काजार के बीच में पोजिशन किया जा सकता है। भारतीय बाजार में इस एसयूवी का मुकाबला महिंद्रा की स्कॉर्पियो, एक्सयूवी700, एमजी हेक्टर जैसी एसयूवी के साथ होगा। साथ ही इसकी कीमत की बात करें तो यह 15 लाख रुपये की एक्स शोरुम कीमत के साथ ऑफर की जा सकती है।