फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hyundai Verna: देश में कल लॉन्च होगी ह्यूंदै की नई वर्ना, जानें कैसे होंगे फीचर्स और कितनी होगी कीमत

Mon, 20 Mar 2023 02:30 PM IST
समीर गोयल ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

ह्यूंदै की ओर से 21 मार्च को नई वर्ना को लॉन्च किया जाएगा। मिड साइज सेडान कार में कैसे फीचर्स होंगे। आइए जानते हैं।

विज्ञापन
1 of 7
For Reference Only - फोटो : hyundai india

साउथ कोरियाई कार कंपनी ह्यूंदै की ओर से नई वर्ना को 21 मार्च को लॉन्च किया जाएगा। कंपनी की ओर से इस कार में कई बेहतरीन फीचर्स को जोड़ा है। हम इस खबर में आपको बता रहे हैं कि नई वर्ना 2023 में कैसे फीचर्स होंगे और इसे किस कीमत पर लॉन्च किया जा सकता है।

विज्ञापन

लॉन्च होगी वर्ना

2 of 7
For Reference Only - फोटो : hyundai india
ह्यूंदै की ओर से नई वर्ना 2023 को 21 मार्च को आधिकारिक तौर पर लॉन्च किया जाएगा। कंपनी की ओर से इस सेडान कार में कई खास फीचर्स को जोड़ा गया है। इसके साथ ही इसमें सेफ्टी के लिए भी कई फीचर्स को दिया जा रहा है।

यह भी पढ़ें- Budget Cars: इन नौ सस्ती कारों में मिलता है बेहतरीन ग्राउंड क्लियरेंस, जानें इससे क्या होता है फायदा?
विज्ञापन

कैसा है डिजाइन

3 of 7
For Reference Only - फोटो : hyundai india
नई वर्ना में एलईडी डीआरएल की स्ट्रिप और ट्राय पीस हेडलाइट्स का सेटअप दिया जाएगा। कार में वी शेप की फ्रंट ग्रिल भी दी गई है। नई वर्ना के रियर में में भी राइट टू लेफ्ट कनेक्टिड एलईडी लाइट्स भी मिलेंगी, जिसके ऊपर वर्ना की बैजिंग देखी जा सकती है। मौजूदा वर्ना के मुकाबले नई वर्ना के डिजाइन को काफी अलग रखा गया है जिससे यह बिल्कुल नई कार की तरह दिखाई देगी, लेकिन इसे वर्ना का नाम दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें - Falling Sleep: अगर आपको भी कार चलाते हुए आती हैं नींद, तो करें ये काम, रहेंगे सुरक्षित

कितना खास इंटीरियर

4 of 7
For Reference Only - फोटो : hyundai india
एक्सटीरियर के अलावा कंपनी की ओर से इसके इंटीरियर में भी काफी काम किया गया है। कार के रियर में कंपनी की ओर से एंबिएंट लाइटिंग, लैदरेट सीट्स, रियर एसी वेंट्स, बोस का साउंड सिस्टम और एसी वेंट्स के नीचे मोबाइल रखने की जगह दी जाएगी। जिससे सफर के दौरान काफी आसानी होगी। इसके साथ ही इसमें ब्लैक और बीज कलर की थीम को दिया जा सकता है।

यह भी पढ़ें - Diesel Car Maintenance: आप भी चलाते हैं डीजल इंजन वाली कार, जानें किस तरह रखें ध्यान, नहीं तो होंगे परेशान
विज्ञापन

कैसे होंगे फीचर्स

5 of 7
For Reference Only - फोटो : hyundai india
कंपनी की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक इसमें कई खास फीचर्स को दिया गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक कार को प्रीमियम फील देने के लिए कई जगहों पर सॉफ्ट टच भी दिया जा सकता है। इसके अलावा इसमें फ्रंट सेंटर आर्म रेस्ट, क्रूज कंट्रोल, ऑटो क्लाईमेट जैसे फीचर्स को भी दिया जा सकता है। सेफ्टी के लिए ADAS, छह एयरबैग्स, ईएससी, फ्रंट और रियर पार्किंग सेंसर जैसे कई सेफ्टी फीचर्स को भी ऑफर किया जा सकता है।

यह भी पढ़ें- Long Trip By Car: नए साल पर कार से घूमने का है प्लान, हादसों से बचने के लिए रखें इन बातों का ध्यान
विज्ञापन

कितनी लंबी-चौड़ी है वर्ना 2023

6 of 7
For Reference Only - फोटो : hyundai india
नई वर्ना की लंबाई 4535 एमएम होगी। इसकी चौड़ाई 1765 एमएम, ऊंचाई 1475 एमएम और व्हीलबेस 2670 एमएम होगा। इसमें 528 लीटर का बूट स्पेस भी दिया जाएगा। कंपनी के मुताबिक मिड साइज सेडान सेगमेंट में नई वर्ना सबसे ज्यादा बूट स्पेस वाली कार होगी।

यह भी पढ़ें- Diesel Vs Hybrid: डीजल कार खरीदने में है फायदा या हाइब्रिड कार घर लाने में है समझदारी, जानें सबकुछ
विज्ञापन
विज्ञापन

कितनी होगी कीमत और किनसे मिलेगी चुनौती

7 of 7
For Reference Only - फोटो : hyundai india
कंपनी की ओर से नई वर्ना को 21 मार्च को लॉन्च किया जाएगा। तभी इसकी कीमतों की जानकारी भी दी जाएगी। लेकिन उम्मीद जताई जा रही है कि कंपनी इसकी शुरूआती कीमत को नौ से 10 लाख रुपये के बीच रख सकती है जबकि इसके टॉप वैरिएंट की एक्स शोरुम कीमत को 17 लाख रुपये के आस-पास रखा जा सकता है। ऐसा करने से बाजार में मिड साइज सेगमेंट में मौजूद मारुति सियाज, होंडा सिटी फेसलिफ्ट, स्कोडा स्लाविया, फॉक्सवैगन वर्टस जैसी कारों को चुनौती मिल पाएगी।

यह भी पढ़ें- Scorpio Classic:स्कॉर्पियो क्लासिक की ये खासियत नहीं जानते होंगे आप, जानें कैसे है पुरानी स्कॉर्पियो से अलग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें