अमर उजाला
Sun, 19 March 2023
हीरो की स्प्लेंडर की फरवरी 2023 में सबसे ज्यादा डिमांड रही। इस दौरान 288605 यूनिट्स की बिक्री हुई।
दूसरे नंबर पर होंडा की स्कूटी एक्टिवा रही। फरवरी में इसकी कुल 174503 यूनिट्स की बिक्री हुई।
80106 यूनिट्स के साथ बजाज की पल्सर बाइक्स की डिमांड रही।
इस लिस्ट में अगला नंबर हीरो की एचएफ डीलक्स बाइक का रहा। जिसकी 56290 यूनिट्स की बिक्री हुई।
नंबर पांच पर टीवीएस जूपिटर स्कूटी रही। इसकी कुल 53891 यूनिट्स फरवरी में बिकीं।
40194 यूनिट्स के साथ सुजुकी एक्सेस स्कूटी रही। होंडा शाइन इस लिस्ट में नंबर सात पर 35594 यूनिट्स के साथ आई।
टीवीएस एक्सएल100 35346 यूनि्ट्स के साथ नंबर आठ पर और अपाचे 34935 यूनिट्स के साथ नंबर नौ पर रही।
इस लिस्ट में आखिरी और नंबर-10 पर टीवीएस की रेडर बाइक रही, जिसकी कुल 30346 यूनिट्स की बिक्री हुई।
टीवीएस से लेकर बजाज तक ऑफर करते हैं ड्यूल चैनल एबीएस बाइक्स