Toyota Kirloskar Motor (टोयोटा किर्लोस्कर मोटर) ने बुधवार को इंटरनेशनल सेंटर फॉर ऑटोमोटिव टेक्नोलॉजी (आईसीएटी) के साथ अपने पायलट प्रोजेक्ट के हिस्से के रूप में भारत का पहला ऑल-हाइड्रोजन इलेक्ट्रिक वाहन Mirai (मिराई) लॉन्च किया। Toyota Mirai (टोयोटा मिराई) दुनिया के पहले हाइड्रोजन फ्यूल सेल इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (FCEV) में से एक है और यह शुद्ध हाइड्रोजन से पैदा होने वाली बिजली से चलता है। इसे एक वास्तविक शून्य-उत्सर्जन वाहन भी माना जाता है, क्योंकि कार टेलपाइप से सिर्फ पानी का उत्सर्जन करती है।
विज्ञापन
2 of 7
Toyota Mirai Hydrogen Car
- फोटो : Toyota
646 किमी की रेंज
वाहन निर्माता ने कहा कि Toyota Mirai FCEV की दूसरी पीढ़ी को कर्नाटक में टोयोटा किर्लोस्कर मोटर्स के प्लांट में बनाया जाएगा। इसे दिसंबर 2020 में वैश्विक स्तर पर पेश किया गया था। कंपनी का दावा है कि इस कार में सिर्फ पांच मिनट में ईंधन भरा जा सकता है। यह कार एक बार फुल टैंक ईंधन भरने पर 646 किमी तक की दूरी तय कर सकती है।
विज्ञापन
3 of 7
Toyota Mirai
- फोटो : Toyota
गडकरी करेेंगे इस्तेमाल
केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने मिराई हाइड्रोजन आधारित एडवांस्ड फ्यूल सेल इलेक्ट्रिक व्हीकल के लिए पायलट परियोजना लॉन्च की है। गडकरी ने भी हाल ही में कहा था कि वह टोयोटा मिराई का इस्तेमाल खुद शुरू करेंगे, जबकि इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (आईओसीएल) वाहन के लिए हाइड्रोजन की आपूर्ति करेगा।
4 of 7
Toyota Mirai Hydrogen Car
- फोटो : Toyota
यह पायलट प्रोजेक्ट देश के वाहन बेड़े के लिए हरित और स्वच्छ ईंधन समाधानों को आगे बढ़ाने की भारत सरकार की रणनीति के हिस्से के रूप में आता है। बैटरी से चलने वाले इलेक्ट्रिक वाहनों के अलावा, सरकार पेट्रोल और डीजल के खिलाफ वैकल्पिक ईंधन समाधान के रूप में हाइड्रोजन फ्यूल सेल को भी आगे बढ़ा रही है।
विज्ञापन
5 of 7
Toyota Mirai Hydrogen Car
- फोटो : Toyota
वैकल्पिक ईंधन समाधान के रूप में हरित हाइड्रोजन को बढ़ावा देते हुए, सरकार का दावा है कि यह सड़क परिवहन सहित कई क्षेत्रों को डीकार्बोनाइज करने के लिए बड़े अवसर प्रदान करेगी और विश्व स्तर पर अभूतपूर्व रफ्तार हासिल कर रही है।
विज्ञापन
6 of 7
Toyota Mirai Hydrogen Car
- फोटो : Toyota
टोयोटा मिराई एफसीईवी सेडान एक हाई-प्रेशर हाइड्रोजन ईंधन टैंक, एक इलेक्ट्रिक मोटर से लैस है। पावरट्रेन हाइड्रोजन को पानी और ऑक्सीजन में तोड़ता है और उससे एनर्जी पैदा करता है। इंटरनल कंब्शन इंजन की तरह गैस उत्सर्जित करने के बजाय, हाइड्रोजन फ्यूल सेल पावरट्रेन टेलपाइप से पानी का उत्सर्जन करता है।
टोयोटा मिराई एफसीईवी को पेश करने के लिए टोयोटा और आईसीएटी के बीच सहयोग के बारे में बोलते हुए, सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने कहा कि यह भारत में अपनी तरह की पहली परियोजना है, जिसका मकसद हाइड्रोजन, एफसीईवी टेक्नोलॉजी के बारे में जागरूकता फैलाना है।