मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अगस्त 2023 के दौरान वाहनों की बिक्री में बढ़ोतरी दर्ज हुई है। निजी वाहनों के साथ ही बीते महीने में कमर्शियल वाहनों की भी मांग रही है। हम इस खबर में आपको बता रहे हैं कि बीते महीने में किस कंपनी की ओर से कितने कमर्शियल वाहनों की बिक्री की गई है।
टाटा मोटर्स
कमर्शियल वाहनों की लिस्ट में टॉप पर टाटा मोटर्स रही। कंपनी की ओर से अगस्त 2023 के दौरान 27483 यूनिट्स वाहनों की बिक्री की गई। हालांकि ईयर ऑन ईयर बेसिस पर कंपनी की बिक्री में 5.58 फीसदी की कमी आई है।
महिंद्रा एंड महिंद्रा
कमर्शियल वाहनों की बिक्री के मामले में दूसरे पायदान पर महिंद्रा रही। कंपनी की ओर से अगस्त महीने में 19168 यूनिट्स की बिक्री की गई है। ईयर ऑन ईयर बेसिस पर कंपनी ने 9.64 फीसदी की बढ़ोतरी हासिल की है। पिछले साल के मुकाबले कंपनी ने इस साल अगस्त महीने में 1686 यूनिट्स की ज्यादा बिक्री की है।
अशोक लीलैंड
अशोक लीलैंड की ओर से भी अगस्त महीने में 11297 यूनिट्स की बिक्री की गई है। जिसके साथ ही यह कंपनी इस लिस्ट में तीसरे पायदान पर रही। ईयर ऑन ईयर बेसिस पर भी कंपनी ने मामूली बढ़ोतरी हासिल की है। पिछले साल अगस्त महीने में कंपनी ने कुल 11292 यूनिट्स की बिक्री की थी।
B. Dinakar, EVP, Volvo Trucks India and Jonas Nilsson, VP India & Indonesia, Volvo Truck Corporation
- फोटो : Volvo
वीईसीवी
इस लिस्ट में अगले पायदान पर वीईसीवी रही। वोल्वो आयशर कमर्शियल व्हीकल ने पिछले महीने में कुल 5483 यूनिट्स की बिक्री की है। कंपनी ने ईयर ऑन ईयर बेसिस पर 19 फीसदी से ज्यादा की बढ़ोतरी हासिल की है। पिछले साल इसी महीने में कंपनी ने 4603 यूनिट्स की बिक्री की थी।
मारुति
कमर्शियल वाहनों की बिक्री की लिस्ट में पांचवें पायदान पर मारुति का नंबर रहा। कंपनी ने अगस्त 2023 के दौरान देशभर में कुल 3250 यूनिट्स की बिक्री की है। ईयर ऑन ईयर बेसिस पर कंपनी ने 16 फीसदी से ज्यादा की बढ़ोतरी दर्ज की है। पिछले साल कंपनी ने इस दौरान 2792 यूनिट्स की बिक्री की थी।