फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Electric Car: बरसात में इलेक्ट्रिक कार को चार्ज करना कितना सेफ? जानिए सही जवाब

Sun, 21 Jul 2024 07:08 PM IST
अमित कुमार ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अगर आपके पास इलेक्ट्रिक कार है तो यह खबर आपके लिए काम की साबित हो सकती है। इस खबर में जानिए क्या बारिश के दौरान इलेक्ट्रिक कार को चार्ज करना सुरक्षित रहता है। किन बातों का ध्यान रखना होता है। 
विज्ञापन
Electric Car - फोटो : Freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीते कुछ सालों के दौरान इलेक्ट्रिक वाहनों का क्रेज बढ़ा है। भारतीय बाजार में ईवी वाहनों की मांग और बिक्री भी अच्छी गति से आगे बढ़ रही है। फिलहाल देश के अधिकतर राज्यों में बरसात का सिलसिला चल रहा है। ऐसे में एक सवाल उठता है कि इलेक्ट्रिक कार को बरसात के दौरान चार्ज करना सुरक्षित रहता है या फिर किसी तरह का नुकसान हो सकता है। अगर आप भी इस सवाल का सही जवाब नहीं जानते हैं तो चलिए नीचे जानते हैं क्या है इसकी पूरी डिटेल।

विज्ञापन

बारिश में इलेक्ट्रिक कार चार्ज करना मुश्किल

इलेक्ट्रिक कार को चार्ज करना काफी मुश्किल काम होता है, मगर बारिश के समय पर इलेक्ट्रिक कार को चार्ज करना और कठिन हो जाता है। हालांकि, कुछ बातों का ख्याल रखकर इलेक्ट्रिक कार को बारिश के दौरान भी आसानी से चार्ज किया जा सकता है। 
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि किसी भी इलेक्ट्रिक कार को लॉन्च करने से पहले कई तरह की परीक्षा से गुजरना होता है। इसके बाद ही कार को बाजार में उतारा जाता है। ईवी निर्माता इलेक्ट्रिक कार के कनेक्टर और चार्जर को हर मौसम के हिसाब से चेक करने के बाद ही तैयार करके बाजार में उतारते है। इसके साथ ही कंपनियां कनेक्टर और चार्जर की गुणवत्ता पर भी खास ध्यान देती है, ताकि इलेक्ट्रिक कार को चार्ज करने में किसी भी तरह की परेशानी न हो। 

कनेक्टर और चार्जर होते हैं वाटर प्रूफ

इलेक्ट्रिक कार निर्माता कनेक्टर और चार्जर को वाटर प्रूफ बनाते हैं। साथ ही इन्हें धूल-मिट्टी और बाहरी गंदगी से  बचाने के लिए एक खास तकनीक का इस्तेमाल करते हैं। इलेक्ट्रिक कार के चार्जर को अतिरिक्त सुरक्षा देने के लिए इसमें ऑन बोर्ड सेंसर दिए जाते हैं, ताकि अगर चार्जर में कोई समस्या आ जाए तो कार को किसी भी तरह के नुकसान से सुरक्षित रखा जाए। 
विज्ञापन

इस बात का रखें खास ध्यान

इलेक्ट्रिक कार को बारिश के मौसम में किसी ढकी हुई जगह या फिर कवर्ड पार्किंग में चार्ज करें, ताकि चार्जर के ऊपर सीधे तौर पर बारिश का पानी न गिरे। ऐसा करने से इलेक्ट्रिक कार को होने वाले किसी भी नुकसान को रोका जा सकता है। इसके साथ ही इलेक्ट्रिक कार को चलाने के बाद फौरन चार्ज न करें, क्योंकि कार चलने के बाद उसकी बैटरी गर्म हो जाती है, ऐसे में दिक्कत हो सकती है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें