फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Car Tips: कार के दरवाजे पर मिले यह चीज तो हो जाएं सावधान, वरना चोरी हो सकती है गाड़ी

Sun, 21 Jul 2024 05:20 PM IST
अमित कुमार ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अगर आप लाखों रुपयों की कार का सही से ध्यान नहीं रखेंगे तो कार चोरी हो जाएगी। जी हां, आजकल बाजार में करा चुराने का नया तरीका आ गया है। इस तरीके की बहुत कम लोगों को जानकारी है, ऐसे में जानिए आपको किस गलती से बचना है। 
 
विज्ञापन
Car Tips - फोटो : Freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश में आज भी नई कार खरीदने पर लोगों को काफी खुशी होती है। लाखों रुपयों की नई कार को संभालने के लिए लोग काफी जुगाड़ लगाते हैं, ताकि कार को सुरक्षित रखा जा सकें। मगर कार चुराने वाले भी काफी शातिर हो चुके हैं। कार चोरी करने वाले नए-नए तरीकों से कार चुराने में कामयाब हो जाते हैं। ऐसे में आपको अपनी कार को सुरक्षित रखने के लिए एक खास बात का ध्यान रखना है, अगर जरा सी लापरवाही की तो नई कार चोरी हो सकती है। नीचे आर्टिकल में जानिए चोर किस नए तरीके से कार चोरी कर रहे हैं। 

विज्ञापन

कार चुराने का नया तरीका

देश में कार चोरी के आए दिन मामले आते रहते हैं। ऐसे में अगर आपको कार के हैंडल पर कोई सिक्का लगा दिखें तो आपको सतर्क होने की जरूरत है, मतलब चोर ने कार चुराने का जाल बिछा दिया है। दरअसल, यह चोरों की कार चुराने की नई तरकीब है। चोरों के जाल से बचने के लिए आपको कार के हैंडल पर लगा हुआ सिक्का निकालकर फेंक देना है। ऐसा नहीं करने पर एक सिक्के की वजह से कार आसानी से चोरी हो जाएगी। आप सोच रहे होंगे कि सिर्फ एक सिक्के को कार के दरवाजे पर रखने से कैसे लाखों रुपयों की कार आसानी से चोरी हो जाएगी तो चलिए जानते हैं कि क्या है इसकी जानकारी।
विज्ञापन

एक सिक्के से चोरी हो सकती है कार

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि कार में सेंट्रल लॉकिंग सिस्टम मिलता है। इसका मतलब है कि कार की चाबी पर बने एक बटन को दबाने से कार के सभी दरवाजे खुल जाते हैं। आप जब भी कार को पार्क करते हैं तो चोर पीछे से आकर कार के दरवाजे पर सिक्का लगा देते हैं। इसके बाद आप कार को अनलॉक करके कार को लेकर चले जाते हैं। इस दौरान चोर आपका पीछा करते हैं। इसके बाद जब आप दोबारा कार को पार्क करते हैं तो चाबी से कार के दरवाजों को लॉक कर देते हैं, आप यह सोचते हैं कि कार के दरवाजें लॉक हो गए होंगे, मगर यह छोटी सी गलती की वजह से नुकसान हो जाता है, क्योंकि दरवाजे पर लगे सिक्के की वजह से इस बार कार के दरवाजे लॉक ही नहीं होते हैं। ऐसे में चोर आसानी से कार लेकर फरार हो जाते हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें