अधिक दिनों तक खड़ी रही बाइक तो क्या होगा? अक्सर देखने को मिलता है कि अगर कॉलेज, दफ्तर या कोई काम नहीं है तो मोटरसाइकिल लंबे समय तक एक ही जगह पर खड़ी रहती है। कई दिनों बाद बाइक चलाने पर चलती नहीं है, क्योंकि कई दिनों से बाइक का इंजन स्टार्ट नहीं हुआ। ऐसे में बाइक को किसी मैकेनिक के पास लेकर जाना पड़ता है। ऐसे में कभी भी बाइक को लंबे समय तक खड़ा नहीं रखना चाहिए। वरना मोटरसाइकिल में कई तरह की परेशानियां आ सकती हैं। अगर बाइक काफी समय तक खड़ी रहेगी तो बाइक के टायरों का प्रेशर कम हो जाएगा। साथ ही टायरों को नुकसान भी हो सकता है। बाइक लंबे समय तक खड़ी रहेगी तो बाइक की बैटरी खत्म हो जाएगी। साथ ही बैटरी की क्षमता भी कम हो सकती है। अगर बाइक कई दिनों से खड़ी है तो बाइक के फ्यूल टैंक में पड़ा ईंधन इंजन को खराब कर सकता है। कई दिनों तक मोटरसाइकिल खड़ी रहे तो बाइक के ब्रेक जाम हो जाते हैं, कई बार ब्रेक को बदलवाना भी पड़ सकता है। इसलिए बाइक को ज्यादा दिनों तक खड़ी न रखें, कुछ दिनों के अंतराल में थोड़ी-थोड़ी देर के लिए बाइक को चलाते रहें। Auto