भारत में लोगों को घूमने का काफी शौक होता है। लेकिन कम ही लोगों को पहाड़ों पर कार चलाने का अनुभव होता है। दस लाख से कम कीमत वाली एसयूवी में खास फीचर मिलता है जिसका फायदा नए ड्राइवरों को पहाड़ों पर मिलता है।
आजकल कम कीमत वाली कारों में भी कई बेहतरीन फीचर्स मिलते हैं। ऐसा ही एक फीचर हिल होल्ड असिस्ट है। जिसके कारण पहाड़ों पर कम अनुभवी ड्राइवरों को बड़ा फायदा मिलता है। इस फीचर की क्या खासियत है और दस लाख से कम कीमत वाली किन एसयूवी में यह फीचर मिलता है। इसकी जानकारी हम इस खबर में दे रहे हैं।
विज्ञापन
हिल होल्ड असिस्ट का है बड़ा फायदा
2 of 9
For Reference Only
- फोटो : सोशल मीडिया
पहाड़ों पर अक्सर कार पूरी तरह रूकने के बाद जब चलाई जाती है तो उसे पीछे जाने से रोकना काफी मुश्किल होता है। मैदानी इलाकों में रहने वाले ड्राइवर जब भी कार से पहाड़ों पर जाते हैं तो उन्हें यह परेशानी काफी ज्यादा सताती है। लेकिन कुछ कारों में इस फीचर को दिया जाता है, जिससे नए और कम अनुभवी ड्राइवरों को पहाड़ों पर काफी मदद मिलती है। इस फीचर के साथ आने वाली कारों में यह तब काम करता है जब कार पूरी तरह से रूक जाए या फिर इंक्लाइंड सरफेस पर हो और चलने वाली हो। जब आपकी कार ऊंचाई पर होती है और पूरी तरह से रूकी हुई होती है तब आप ब्रेक पर से पैर हटाते हैं तो कार हल्की सी पीछे जाती है ऐसे में ये फीचर अपना काम करता है और कार को पीछे जाने से रोकने में मदद करता है।
कुछ समय पहले तक यह फीचर महंगी और लग्जरी एसयूवी में ही मिलता था। लेकिन अब इस फीचर का फायदा दस लाख से भी कम कीमत वाली एसयूवी में उठाया जा सकता है। भारत में ऐसी कई एसयूवी हैं जिनकी कीमत दस लाख से कम है और उनमें यह फीचर ऑफर किया जाता है।
निसान की मैग्नाइट में इस फीचर के साथ आने वाली सबसे सस्ती एसयूवी में से एक है। कंपनी हिल होल्ड असिस्ट फीचर को अपनी एचएसए नाम से देती है। इसे टर्बो वाले एक्सएल वैरिएंट से ऑफर किया जाता है। जिसकी एक्स शोरूम कीमत 8.09 लाख रुपये है।
महिंद्रा की एक्सयूवी 300 में भी हिल स्टार्ट असिस्ट फीचर को दिया जाता है। कंपनी की ओर से इस फीचर को डब्ल्यू6 वैरिएंट और उससे ऊपर के वैरिएंट्स में ऑफर किया जाता है। एक्सयूवी 300 के डब्ल्यू6 वैरिएंट की एक्स शोरूम कीमत की शुरूआत दस लाख रुपये से होती है।
टाटा की काम्पैक्ट एसयूवी नेक्सन में भी हिल होल्ड कंट्रोल को दिया जाता है। कंपनी की ओर से इस फीचर को स्टैंडर्ड तौर पर ऑफर किया जाता है इसलिए इस एसयूवी के बेस वैरिएंट में भी यह फीचर मिलता है। इस फीचर के साथ आने वाली नेक्सन की एक्स शोरूम कीमत 7.70 लाख रुपये है।
हुंडई की वेन्यू में भी हिल असिस्ट कंट्रोल फीचर मिलता है। इसके एस वैरिएंट से इस फीचर की शुरूआत हो जाती है। इस फीचर वाले वैरिएंट की शुरूआती एक्स शोरूम कीमत 8.70 लाख रुपये से शुरू हो जाती है।