भारत की प्रमुख दो पहिया वाहन बनाने वाली कंपनी हीरो मोटोकॉर्प ने त्योहारी सीजन में शानदार सेल्स की है। इस वित्तीय वर्ष के त्योहारी सीजन में कंपनी ने 20 फीसदी की बड़ी ग्रोथ को हासिल किया है। इस खबर में हम कंपनी की किन बाइक्स और स्कूटर्स की सबसे ज्यादा डिमांड रही इसकी जानकारी दे रहे हैं।
विज्ञापन
कैसा रहा फेस्टिव सीजन
2 of 5
For Reference Only
- फोटो : सोशल मीडिया
भारत में लगभग सभी कंपनियों के लिए फेस्टिव सीजन काफी शानदार रहा है। इस त्योहारी सीजन में कई कंपनियों ने शानदार तरीके से सेल्स की है। इसका फायदा कंपनियों के साथ ही ग्राहकों को भी हुआ है। फेस्टिव सीजन को ध्यान में रखते हुए कंपनियों की ओर से कई आकर्षक ऑफर पेश किए गए थे। जिनका फायदा ग्राहकों ने भी जमकर उठाया। नवरात्रि के पहले दिन से लेकर भाईदूज तक ग्राहकों ने बड़ी संख्या में वाहनों को खरीदा।
हीरो की किन बाइक्स और स्कूटर को मिला जोरदार रिस्पांस
3 of 5
For Reference Only
- फोटो : सोशल मीडिया
कंपनी की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक त्योहारी सीजन में बाजार में कई सेगमेंट के वाहनों की अच्छी डिमांड रही। इनमें 100 सीसी में स्प्लेंडर प्लस, 125 सीसी में ग्लैमर और सुपर स्प्लेंडर की डिमांड रही। तो प्रीमियम सेगमेंट में एक्स प्लस को भी कई ग्राहकों ने खरीदा। बाइक्स के साथ ही कंपनी के डेस्टिनी स्कूटर को भी काफी पसंद किया गया।
कंपनी की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक वैसे तो पूरे देश में बड़ी संख्या में ग्राहकों ने नए वाहन खरीदे। लेकिन महाराष्ट्र, गुजरात, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड और कर्नाटक में सबसे ज्यादा डिमांड देखने को मिली।
कंपनी की ओर से त्योहारी सीजन को देखते हुए आकर्षक ऑफर को पेश किया गया था। इस ऑफर के तहत कंपनी ने नया स्कूटर या बाइक खरीदने पर 13500 रुपये का अधिकतम डिस्काउंट दिया था। इस ऑफर को ग्रैंड इंडियन फेस्टिवल ऑफ ट्रस्ट (GIFT) का नाम दिया गया था। इसके तहत कंपनी ने एक्सचेंज करने पर पांच हजार रुपये, तीन हजार रुपये तक का कैश डिस्काउंट, अभी खरीदने पर 2023 में पेमेंट और जीरो फीसदी ब्याज दर पर फाइनेंस जैसे आकर्षक ऑफर भी दिए थे।