फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kia Carens Price Hike: कैरेंस के दामों में जल्द हो सकती है बढ़ोतरी, जानें किन एमपीवी से मिलती है चुनौती

Fri, 28 Oct 2022 04:19 PM IST
समीर गोयल ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

किया की ओर से सात सीटर वाली कैरेंस के दामों में बढ़ोतरी की तैयारी हो रही है। कंपनी जल्द ही इस एमपीवी के दामों में बढ़ोतरी कर सकती है।

विज्ञापन
1 of 9
किया कैरेंस - फोटो : kia india

साउथ कोरियाई कार कंपनी किया ने भारतीय बाजार में काफी कम समय में अपनी मजबूत जगह बना ली है। कंपनी की सात सीटर एमपीवी कैरेंस ने भी बजट एमपीवी सेगमेंट में अपनी जगह बनाई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी जल्द ही कैरेंस के दामों में बढ़ोतरी कर सकती है।

विज्ञापन

कब हुई लॉन्च

2 of 9
किया कैरेंस - फोटो : kia india
भारतीय बाजार में किया ने अपनी सात सीटर एमपीवी कैरेंस को फरवरी 2022 में पेश किया था। तभी से ही इस एमपीवी को भारतीय ग्राहकों ने काफी पसंद किया। कंपनी ने कार की शुरूआती एक्स शोरूम कीमत 8.99 लाख रुपये रखी थी।

यह भी पढ़ें -  CNG: कार में बाहर से सीएनजी लगवाना कितना नुकसानदेह, सिर्फ पांच पॉइंट्स में जानें हर बात
विज्ञापन

अप्रैल में भी बढ़े थे दाम

3 of 9
किया कैरेंस - फोटो : kia india
लॉन्च के बाद कंपनी ने एक बार कैरेंस के दामों में बढ़ोतरी की है। अप्रैल महीने में इसके दाम में 70 हजार रुपये तक की बढ़ोतरी की गई थी। जिसके बाद इसकी शुरूआती एक्स शोरूम कीमत 9.59 लाख रुपये हो गई थी।

यह भी पढ़ें - Airbag In Old Car: क्या पुरानी कार में लग सकता है एयरबैग? जानें कितना है सुरक्षित और कितना आएगा खर्च

अब कितने बढ़ेंगे दाम

4 of 9
किया कैरेंस - फोटो : kia india
हालांकि कंपनी की ओर से अभी इस बारे में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जल्द ही इसके दामों में बढ़ोतरी की जा सकती है।

यह भी पढ़ें - Car Sunroof: क्या आप अपनी कार में भी लगवा सकते हैं सनरूफ, जानें खर्च से लेकर फायदे-नुकसान तक सबकुछ
विज्ञापन

क्या हैं मौजूदा दाम

5 of 9
किया कैरेंस - फोटो : kia india
कैरेंस का बेस वैरिएंट प्रीमियम है जिसकी एक्स शोरूम कीमत 9.59 लाख रुपये है। इसके बाद प्रेस्टीज वैरिएंट आता है जिसकी एक्स शोरूम कीमत 10.69 लाख रुपये है। तीसरे नंबर पर प्रेस्टीज प्लस वैरिएंट है जिसकी एक्स शोरूम कीमत 13.90 लाख रुपये है। सेकेंड टॉप वैरिएंट लग्जरी है जिसकी एक्स शोरूम कीमत 15.30 लाख रुपये है। कैरेंस का टॉप वैरिएंट लग्जरी प्लस है और इसके लिए ग्राहकों को 16.60 लाख रुपये की एक्स शोरूम कीमत देनी होती है।

यह भी पढ़ें - Magnite vs Kiger: छह लाख से सस्ती बेस्ट SUV कौन-सी, काइगर-मैग्नाइट में कौन ज्यादा बेहतर?
विज्ञापन

मिलते हैं इंजन ऑप्शन

6 of 9
किया कैरेंस - फोटो : kia india
एमपीवी में कंपनी की ओर से पेट्रोल और डीजल दोनों तरह के ईंधन के इंजन के ऑप्शन दिए जाते हैं। पेट्रोल में स्मार्टस्ट्रीम टी-जीडीआई इंजन और स्मार्टस्ट्रीम जी1.5 इंजन के ऑप्शन मिलते हैं। वहीं डीजल में कंपनी की ओर से 1.5 सीआरडीआई वीजीटी इंजन का ऑप्शन मिलता है। इसके साथ ही इसमें 6-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन, 7-स्पीड डीसीटी और 6-स्पीड ऑटोमैटिक का ऑप्शन मिलता है।

यह भी पढ़ें - Car Care Tips: जरूरत से ज्यादा धुआं फेंक रही है आपकी कार तो न हों परेशान, सिर्फ पांच पॉइंट में इसकी वजह
विज्ञापन

क्या मिलते हैं फीचर्स

7 of 9
किया कैरेंस - फोटो : kia india
किया की ओर से इस सात सीटर एमपीवी में कई फीचर्स दिए गए हैं। इनमें 10.25इंच का एचडी टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलता है। जिसमें नेक्स्ट जनरेशन किआ कनेक्ट साथ आता है। इसके साथ बोस के प्रीमियम साउंड सिस्टम दिया जाता है जो आठ स्पीकर्स के साथ आता है। इनके साथ ही इसमें केबिन सराउंड 64 कलर एंबिएंट मूड लाइटिंग, एंबिएंट मूड लाइटिंग से जुड़े हुए मल्टी ड्राइव मोड्स मिलते हैं जिनमें स्पोर्ट, ईको और नॉर्मल मोड शामिल हैं। इनके साथ ही इसमें वायरस और बैक्टेरिया प्रोटेक्शन के साथ स्मार्ट प्योर एयर प्यूरीफायर, सेकेंड रो सीट में वन टच ईजी इलेक्ट्रिक टम्बल ऑप्शन, स्काई लाइट सनरूफ, बड़ा केबिन स्पेस, वेंटीलेटेड फ्रंट सीट जैसे फीचर्स ऑफर किए जाते हैं।

यह भी पढ़ें - Car Handbrake: लंबे समय तक खड़ी रखनी हो कार, तो कभी ना लगाएं हैंडब्रेक, नहीं तो होगा बड़ा नुकसान

सेफ्टी में है दमदार

8 of 9
किया कैरेंस - फोटो : सोशल मीडिया
किया की कैरेंस भले ही कम बजट वाली सात सीटर एमपीवी है। लेकिन इसमें सेफ्टी का भी खास ख्याल रखा गया है। कंपनी अपनी इस एमपीवी में छह एयरबैग्स, ESC, VSM, HAC, DBC, ABS, BAS जैसे कई सेफ्टी फीचर्स को स्टैंडर्ड तौर पर देती है।

यह भी पढ़ें - Golden Hour Importance: सड़क हादसे के बाद गंभीर रूप से घायलों की गोल्डन ऑवर में करें मदद, बच जाएगी जान
विज्ञापन

किनसे है मुकाबला

9 of 9
For Reference Only - फोटो : सोशल मीडिया
भारतीय बाजार में किया कैरेंस को बजट एमपीवी के तौर पर पेश किया जाता है। इस सेगमेंट में देश की सबसे बड़ी कंपनी मारुति की ओर से अर्टिगा आती है। जो बाजार में काफी पसंद की जाती है। अर्टिगा के अलावा सात सीटर एमपीवी में रेनो की ट्राइबर भी मिलती है।

यह भी पढ़ें - Car Number Plate Meaning: वाहनों की नंबर प्लेट के रंग में छिपा होता है बड़ा राज, क्या जानते हैं आप
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें