फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Car Tips: फ्यूल सेव करने में काम आएंगी ये टिप्स, पैसा बचाने के लिए ड्राइवर को होनी चाहिए ये जानकारी

Thu, 02 May 2024 07:04 PM IST
अमित कुमार ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

कार चलाने के दौरान लोग अक्सर छोटी-छोटी गलतियां करते हैं। इस वजह से कार का फ्यूल जल्दी खत्म हो जाता है। अगर आप फ्यूल बचाने की टिप्स तलाश रहे हैं तो आपको इन टिप्स पर ध्यान देना चाहिए। 
विज्ञापन
Car Tips - फोटो : Freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नई कार खरीदते वक्त लोग सेफ्टी फीचर्स के साथ कई सुविधाओं की जानकारी हासिल करते हैं। मगर अक्सर देखा गया है कि लोग कार चलाने के दौरान छोटी-छोटी लापरवाही करते हैं। लोगों की छोटी गलतियों की वजह से कार का फ्यूल जल्दी खत्म हो जाता है। अगर आप कार के फ्यूल को बचाना चाहते हैं तो आपको कुछ बातों का ध्यान रखना होगा। ऐसा करके कार की क्षमता बेहतर होगी। साथ ही आप पैसों की भी बचत कर पाएंगे। 

विज्ञापन

इंजन को ज्यादा देर तक न रखें ऑन

कार चलाने वाले काफी लोग होते हैं, जो कार को स्टार्ट करने के बाद काफी देर तक रुके रहते हैं। ऐसा करने से गाड़ी का फ्यूल खर्च होता रहता है। अगर आप भी ऐसी गलती करते हैं तो फौरन ऐसा करना बंद कर दें। गाड़ी को स्टार्ट करने के 30 सेकेंड के अंदर उसे चला लें, इससे ज्यादा समय तक गाड़ी रोकने पर इंजन ज्यादा गर्म होगा और आपको नुकसान होगा। 

स्पीड पर दें ध्यान

अक्सर देखा गया है कि पेट्रोल कार को 100 किलोमीटर से ज्यादा की गति पर चलाने से कार की माइलेज कम होती है। ऐसे में कार की स्पीड को नियंत्रित रखें। साथ ही अगर आपकी कार में क्रूज कंट्रोल फीचर है तो उसका इस्तेमाल करें। ऐसा करने से गाड़ी एक तय स्पीड से आगे बढ़ेगी और फ्यूल भी ज्यादा खर्च नहीं होगा। 

अधिक सामान रखने से बचें

आपने सड़क पर कई बार देखा होगा कि लोग कार में अपने साथ जरूरत से अधिक सामान रख लेते हैं। ऐसा करने से कार की क्षमता पर बुरा असर पड़ता है। साथ ही इससे फ्यूल के खर्च पर भी बुरा प्रभाव पड़ता है। फ्यूल बचाने के लिए कभी भी कार में ज्यादा सामान न रखें। 

कार को रखें साफ

कई लोग होते हैं, जो अपनी कार का बिल्कुल भी ध्यान नहीं रखते हैं। ऐसे में कार अंदर और बाहर से काफी गंदी हो जाती है। लोगों की इस लापरवाही की वजह से कार की ईंधन की क्षमता पर बुरा प्रभाव पड़ता है। ऐसे में कोशिश करें कि कार को हमेशा साफ रखें। 
विज्ञापन

एक्सलेरेटर को ज्यादा न दबाएं

काफी ड्राइवर होते हैं, जो कि कार के एक्सलेरेटर का बहुत ज्यादा इस्तेमाल करते हैं। अगर आप भी उनमें से एक हैं तो फिर गाड़ी में फ्यूल अधिक खर्च होगा। फ्यूल बचाने के लिए कार के एक्सलेरेटर को कभी भी 20 फीसदी से ज्यादा न दबाएं। एक्सलेरेटर को 20 फीसदी दबाने से कार के सभी गियर तक पावर पहुंच जाती है। ऐसा करके आप फ्यूल की बचत कर सकते हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें