फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Electric Car: सोलर एनर्जी से चार्ज करें इलेक्ट्रिक कार, जानें इस्तेमाल करने का तरीका

Fri, 10 May 2024 04:21 PM IST
अमित कुमार ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

इलेक्ट्रिक कार का इस्तेमाल लगातार बढ़ रहा है। ऐसे में अगर आप सोलर एनर्जी के जरिए इसे चार्ज करेंगे तो आपको पैसों की बचत होगी। साथ ही ये दीर्घकालिक फायदे दे सकता है। 
विज्ञापन
Electric Car - फोटो : Freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत समेत दुनिया के कई देशों में इलेक्ट्रिक कार की मांग बेहद ही तेजी से बढ़ रही है। कार निर्माता लगातार इलेक्ट्रिक कारों में शानदार फीचर्स दे रहे हैं। ईवी कारों की मांग बढ़ने के साथ ही इन्हें चार्ज करने के विकल्प भी बढ़ रहे हैं। अगर आप नहीं जानते तो आपको बता दें कि इलेक्ट्रिक कार को सोलर एनर्जी से भी चार्ज किया जा सकता है। इस विकल्प के जरिए लोगों को पैसों की बचत होती है। चलिए जानते हैं कि क्या है इसकी पूरी डिटेल। 

विज्ञापन

सोलर एनर्जी से चार्ज करें इलेक्ट्रिक कार

अगर आप सोलर एनर्जी से अपनी इलेक्ट्रिक कार को चार्ज करने की तैयारी कर रहे हैं तो आपको बता दें कि ये विकल्प लंबे समय में फायदेमंद साबित होता है। सोलर एनर्जी ग्रिड को इंस्टॉल कराने में जितना खर्चा आता है, इसके बाद इसे इस्तेमाल करने में लाभ ही लाभ है। 

घर पर लगवाएं सोलर एनर्जी पैनल

अगर आपके पास इलेक्ट्रिक कार है और आप उसे सोलर एनर्जी से चार्ज करना चाहते हैं तो घर की छत पर सोलर पैनल सिस्टम लगवा सकते हैं। ऐसा करके ईवी कार आसानी से घर पर ही चार्ज हो जाएगी। साथ ही सोलर पैनल को बैटरी स्टोरेज सिस्टम के साथ जोड़ा भी जा सकता है। इसके बाद भी सोलर पावर काफी बच जाएगी, जिसका इस्तेमाल अन्य काम के लिए हो सकता है। 

पब्लिक सोलर पैनल

अगर कभी सड़क पर इलेक्ट्रिक कार चलाते के दौरान सोलर एनर्जी की जरूरत हो तो कई कंपनियों ने पब्लिक सोलर पैनल स्टेशन स्थापित किए हैं। इसके साथ ही ड्राइविंग के दौरान सोलर पैनल स्टेशन खोजने में परेशानी न हो, इसके लिए कई कार कंपनियों ने गाड़ी में नेविगेशन सिस्टम दिया है। इस नेविगेशन सिस्टम की मदद से आसानी से आसपास के सोलर पैनल तलाशे जा सकते हैं। 

सोलर मॉड्यूल से करें काम

इलेक्ट्रिक कार को सोलर मॉड्यूल से भी जोड़ा जा सकता है। इसकी मदद से कार को इलेक्ट्रिक बूस्ट मिलती है और इसे आसानी से इलेक्ट्रिक कार से जोड़ा जा सकता है। 
विज्ञापन

सामूहिक सोलर स्टेशन से बनेगी बात

इसके अलावा अगर आप किसी सामूहिक सोलर स्टेशन से जुड़े हुए हैं, तो ये भी आपके लिए लाभदायक साबित हो सकता है। इस सिस्टम के जरिए एकसाथ कई यूजर्स सोलर पावर का इस्तेमाल करके अपनी इलेक्ट्रिक कार को चार्ज कर सकते हैं। ऐसा करने पर लोगों की पैसों की भी बचत होगी। हालांकि, इसके लिए एक बड़ा सोलर एनर्जी प्लांट लगाना होगा। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें