फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Traffic Advisory : आज दिल्ली में 'रन फॉर गुड हैपनिंग' मैराथन, ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी

Sun, 17 Mar 2024 01:22 AM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने जवाहर लाल नेहरू (JLN) स्टेडियम में होने वाले मैराथन को लेकर एडवाइजरी जारी की है।
विज्ञापन
Delhi Traffic - फोटो : For Reference Only
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने जवाहर लाल नेहरू (JLN) स्टेडियम में होने वाले मैराथन को लेकर एडवाइजरी जारी की है। अधिकारियों के मुताबिक, रविवार को JLN स्टेडियम में 'रन फॉर गुड हैपनिंग' मैराथन का आयोजन किया गया है। इस कार्यक्रम में दिल्ली के विभिन्न हिस्सों से लगभग 2,000 लोगों के भाग लेने की उम्मीद है।
विज्ञापन


एडवाइजरी में कहा गया है कि रविवार सुबह 6 बजे से 8:30 बजे तक भीष्म पितामह मार्ग, कोटला रेड लाइट, लोधी रोड, जोर बाग रोड, दयाल सिंह/सीजीओ रोड आदि पर यातायात व्यवस्था को जरूरत के मुताबिक कंट्रोल या डायवर्ट किया जाएगा।

यात्रियों से आग्रह किया जाता है कि वे सार्वजनिक परिवहन, खासकर मेट्रो सेवाओं का उपयोग करें। आईएसबीटी, रेलवे स्टेशन या हवाई अड्डे जाने वालों को अपनी यात्रा की योजना बनानी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


एडवाइजरी में कहा गया है कि, "यात्रियों से अनुरोध है कि वे सहयोग करें और सार्वजनिक परिवहन का ज्यादा से ज्यादा इस्तेमाल करें।"
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें