फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maruti Grand Vitara CNG: मिड साइज एसयूवी सेगमेंट में मुकाबला होगा कड़ा, सीएनजी में आने वाली है ग्रैंड विटारा

Fri, 11 Nov 2022 01:16 PM IST
समीर गोयल ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

मारुति की ओर से जल्द ही मिड साइज एसयूवी सेगमेंट में ग्रैंड विटारा को सीएनजी के साथ पेश किया जा सकता है।

विज्ञापन
1 of 5
मारुति ग्रैंड विटारा - फोटो : maruti suzuki

देश की सबसे बड़ी कार कंपनी मारुति लंबे समय में पेट्रोल के साथ ही सीएनजी पोर्टफोलियो को बढ़ा रही है। इसी क्रम में जल्द ही ग्रैंड विटारा का सीएनजी वर्जन लाया जा सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सीएनजी वाली ग्रैंड विटारा को इसी साल लॉन्च करने की तैयारी हो रही है।

विज्ञापन

कब आएगी ग्रैंड विटारा सीएनजी

2 of 5
मारुति ग्रैंड विटारा - फोटो : maruti suzuki

एक ही प्लेटफॉर्म पर बनी टोयोटा की अर्बन क्रूजर हाइराइडर को सीएनजी में लॉन्च किए जाने के बाद इस बात की काफी ज्यादा संभावना हो गई है कि मारुति की ओर से भी ग्रैंड विटारा को जल्द ही सीएनजी में लाया जाए। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी की ओर से ग्रैंड विटारा को सीएनजी के साथ दिसंबर 2022 में ही पेश किया जा सकता है।

यह भी पढ़ें - PDI Checking: नई कार की डिलीवरी लेने से पहले शोरूम पर जरूर करें ये काम, नहीं तो बाद में होगी बड़ी परेशानी

विज्ञापन

सीएनजी में आ चुकी हैं बलेनो और एक्सएल6

3 of 5
बलेनो और एक्सएल6 - फोटो : maruti suzuki

देशभर में नेक्सा डीलरशिप के जरिए बेची जाने वाली प्रीमियम हैचबैक बलेनो और छह सीटर एमपीवी एक्सएल6 को भी कंपनी की ओर से हाल में ही सीएनजी के साथ लाया गया है। अब ग्रैंड विटारा नेक्सा डीलरशिप की तीसरा ऐसा उत्पाद हो जाएगा जो कंपनी से सीएनजी फिटिंग के साथ बाजार में पेश किया गया हो।

यह भी पढ़ें - Car Care Tips: जरूरत से ज्यादा धुआं फेंक रही है आपकी कार तो न हों परेशान, सिर्फ पांच पॉइंट में इसकी वजह

कैसा होगा इंजन

4 of 5
मारुति ग्रैंड विटारा - फोटो : maruti suzuki

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी की ओर से ग्रैंड विटारा सीएनजी के साथ 1.5 लीटर का के15सी माइल्ड हाइब्रिड इंजन का उपयोग किया जा सकता है। जिससे एसयूवी को 88 बीएचपी और 98.5 न्यूटन मीटर का टॉर्क मिलेगा। लेकिन सीएनजी मोड में चलाने पर 15 हॉर्स पावर और 38 न्यूटन मीटर कम ताकत मिलेगी। इंजन को पांच गियर वाले मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ ही लाया जा सकता है। यही इंजन मारुति की ओर से फिलहाल अर्टिगा और एक्सएल6 सीएनजी में उपयोग किया जाता है।
 

यह भी पढ़ें - Credit Score: क्या होता है क्रेडिट स्कोर, कार खरीदने में क्यों होता है जरूरी, समझें पूरा गणित

विज्ञापन
विज्ञापन

कितनी होगी कीमत

5 of 5
मारुति - फोटो : maruti suzuki
कंपनी की ओर से आधिकारिक तौर पर सीएनजी ग्रैंड विटारा की कोई जानकारी नहीं दी गई है लेकिन उम्मीद है कि पेट्रोल के मुकाबले सीएनजी ग्रैंड विटारा की एक्स शोरूम कीमत करीब 80 हजार रुपये से एक लाख रुपये तक ज्यादा हो सकती है। मौजूदा समय में मिड साइज एसयूवी की एक्स शोरूम कीमत की शुरूआत 10.45 लाख रुपये से शुरू होती है और इसके टॉप वैरिएंट की एक्स शोरूम कीमत 19.49 लाख रुपये है।

यह भी पढ़ें - Weekend Trips in Car: वीकएंड पर बना रहे हैं कार से घूमने का प्लान, ध्यान रखें ये पांच काम नहीं होंगे परेशान
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें