फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bike Care Tips: बाइक के लिए महत्वपूर्ण होती है चेन, रखें पांच तरीकों से चेन का ख्याल, चलेगी सालों साल

Sun, 13 Nov 2022 10:43 AM IST
समीर गोयल ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

बाइक में चेन का उपयोग दो पहियों को साथ चलाने के लिए होता है। अगर इसका सही तरीके से ध्यान रखा जाए तो बिना खराब हुए इसे लंबे समय तक आसानी से चलाया जा सकता है।

विज्ञापन
1 of 6
For Reference Only - फोटो : सोशल मीडिया

आप भी बाइक चलाते हैं तो सबसे ज्यादा परेशानी बाइक की चेन से आने वाली आवाज से होती है। कई बार बाइक सर्विस करवाने से पहले ही बाइक की चेन से आवाज आनी शुरू हो जाती है। ऐसे में अगर इसे सही ना करवाया जाए तो बाइक चलाने में समस्या भी आने लगती है। हम इस खबर में आपको ऐसे पांच तरीके बता रहे हैं जिसको ध्यान में रखकर आप बाइक की चेन का सालों साल ख्याल रख सकते हैं।

विज्ञापन

तेल का उपयोग ना करें

2 of 6
For Reference Only - फोटो : सोशल मीडिया
बाइक की चेन से आवाज आने के कारण कुछ लोग घर पर ही बाइक की चेन में तेल डाल देते हैं। ऐसा करने से बाइक की चेन से आवाज तो कुछ समय के लिए बंद हो जाती है लेकिन इससे फायदे की जगह नुकसान ही होता है। तेल के कारण बाइक की चेन पर ज्यादा जल्द गंदगी लगती है जिससे यह खराब होती है।

यह भी पढ़ें - Car Care Tips: जरूरत से ज्यादा धुआं फेंक रही है आपकी कार तो न हों परेशान, सिर्फ पांच पॉइंट में इसकी वजह
विज्ञापन

हमेशा स्प्रे का उपयोग करें

3 of 6
For Reference Only - फोटो : सोशल मीडिया
बाइक की चेन को लंबे समय तक बिना परेशानी चलाने के लिए उसपर अच्छे चेन स्प्रे का उपयोग करना चाहिए। समय-समय पर स्प्रे करने से चेन में लुब्रिकेशन बना रहता है। चिकनाहट होने से चेन स्प्रोकेट घिसता नहीं है और लंबे समय तक साथ निभाता है। इसके अलावा स्प्रे करने से चेन में जंग भी नहीं लगती।

यह भी पढ़ें -Electric Car And Bike: बिना खरीदे करें इलेक्ट्रिक कार और बाइक की सवारी, यह कंपनी दे रही शानदार ऑफर

जरूरत के मुताबिक चेन को कसें

4 of 6
For Reference Only - फोटो : सोशल मीडिया
कभी भी चेन के ढीला होने पर उसे ज्यादा नहीं कसना चाहिए। अगर सही कसाव ना हो तो चेन जल्दी खराब हो जाती है। और अगर ज्यादा कस दिया जाए तो भी इससे नुकसान होता है। जरूरत के मुताबिक ना कसे होने से चेन धीरे-धीरे ढीली होने लगती है और ज्यादा ढीली होने के कारण बाइक चलाते समय उतर भी सकती है। जिससे हादसा भी हो सकता है। चेन ज्यादा से ज्यादा एक इंच तक ढीली होनी चाहिए। इससे बाइक का पिकअप भी बेहतर होता है।

यह भी पढ़ें - Credit Score: क्या होता है क्रेडिट स्कोर, कार खरीदने में क्यों होता है जरूरी, समझें पूरा गणित
विज्ञापन

हमेशा रखें चेन को साफ

5 of 6
For Reference Only - फोटो : सोशल मीडिया
चेन को स्प्रे करना और टाइट रखना ही जरूरी नहीं होता। बल्कि इसकी नियमित सफाई भी काफी जरूरी होती है। चेन को साफ ना करने के कारण इसपर धूल जमने लगती है। जिससे चेन स्प्रोकेट घिसने लगता है। इसलिए हमेशा साफ कपड़े या ब्रश से चेन को साफ करना बेहतर रहता है। सफाई के बाद हमेशा अच्छे चेन स्प्रे का उपयोग करना ना भूलें।

यह भी पढ़ें - Traffic Fine In India: भारत में इन पांच कारणों पर पुलिस नहीं काट सकती किसी का भी चालान, आप भी जानें
विज्ञापन
विज्ञापन

कवर खुला रखने से होता है नुकसान

6 of 6
For Reference Only - फोटो : सोशल मीडिया
आजकल कई बाइक्स में चेन कवर नहीं दिया जाता। इनमें चेन खुली रहती हैं। जिसके कारण चेन का रखरखाव ज्यादा करना पड़ता है। अगर बिना कवर वाली चेन का रखरखाव ना किया जाए तो भी गंदगी के कारण चेनसैट को नुकसान होता है। ऐसा रखने से चेन की लाइफ भी कम होती है।

यह भी पढ़ें - Bike Problem: जब चलते हुए अचानक बाइक हो जाए बंद, हो सकते हैं ये तीन कारण, जानें समाधान
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें