तेज बारिश के दौरान खिड़की खुली रखना मुश्किल होता है क्योंकि इससे पानी केबिन के अंदर घुस जाता है। दूसरी ओर, केबिन की सभी खिड़कियों को बंद करने के साथ अक्सर एसी चालू करने की जरूरत होती है। इससे अक्सर विंडशील्ड और खिड़कियां धुंधली हो जाती हैं, जो विजिबिलिटी (दृश्यता) को काफी कम देती है। जो आपके ड्राइविंग के अनुभव को गंभीर रूप से प्रभावित करती है।
यहां हम आपकी कार की विंडशील्ड को जल्दी और आसानी से डिफॉग करने के लिए कुछ सरल टिप्स बता रहे हैं।
एंटी-फॉग सॉल्यूशन का इस्तेमाल करें
बाजार में कई तरह के एंटी-फॉग सॉल्यूशन उपलब्ध हैं। इन्हें ऑनलाइन या ऑफलाइन खरीदा जा सकता है। ये एंटी-फॉग समाधान आमतौर पर एक स्प्रे बोतल में आते हैं। विंडशील्ड पर घोल का छिड़काव करें और इसे साफ कपड़े से पोंछ दें, जो कांच पर रसायन की एक परत बनाएगा। घोल में मौजूद रसायन विंडशील्ड पर नमी को जमने से रोकेंगे।