फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Car Tips: पेट्रोल पंप पर जरा सी लापरवाही से बीच सफर में फट सकता है कार का टायर, रखें इस बात का ध्यान

Sun, 09 Jun 2024 05:29 PM IST
अमित कुमार ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

कार के टायरों में सही मात्रा में एयर प्रेशर होना चाहिए। पेट्रोल पंप पर कार के टायरों में हवा भरवाते वक्त भूलकर भी ऐसी गलती नहीं करनी चाहिए, वरना आगे के सफर के दौरान टायर फट सकता है।
विज्ञापन
Car Tips - फोटो : Freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश में अधिकतर लोग नई कार लेते हैं तो उसका काफी ध्यान रखते हैं। मगर कई बार कुछ छोटी-मोटी चीजों को नजरअंदाज करना या फिर जरा सी लापरवाही कार के टायर के लिए खतरनाक साबित हो सकती है। सड़क पर सुरक्षित तरीके से कार चलें, इसके लिए गाड़ी के टायरों का सही रहना बेहद जरूरी है। कार के टायरों में सही मात्रा में एयर प्रेशर का होना जरूरी है। 

विज्ञापन

कई लोगों को लगता है कि कार के टायरों में अधिक हवा होगी तो कार की स्पीड और माइलेज बेहतर हो जाएगी। मगर यह एक बड़ी गलत धारणा है। इस वजह से कई सड़क हादसे होते हैं, जिनमें अक्सर कार के टायर फट जाते हैं। 

पेट्रोल पंप पर न करें यह गलती

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अगर कार के टायर में हवा की मात्रा अधिक होगी तो टायर का साइज बढ़ जाएगा। कार की ज्यादा गति होने पर कार के टायर सड़क से कम जुड़ेंगे। इस वजह से टायर का घर्षण कम हो जाता है और टायर का घिसाव बढ़ जाता है। ऐसे में टायर का तापमान काफी ऊपर चला जाता है और टायर गर्म हो जाते हैं। अगर कार को लंबे समय तक इसी स्थिति में चलाया जाए तो टायर किसी भी वक्त फट सकते हैं। ऐसी स्थिति में कार में बैठे लोगों की जान खतरे में पड़ सकती है। 
विज्ञापन

टायरों में कितना होना चाहिए एयर प्रेशर

कई रिपोर्ट्स में बताया गया है कि छोटी कार में 35पीएसआई से कम हवा का प्रेशर होना चाहिए। ऐसा करने से टायरों की क्षमता बेहतर रहती है और टायर लंबे समय तक चलते हैं। साथ ही टायरों को कम से कम नुकसान होता है। वहीं, साधारण कार के लिए 30 से 40 पीएसआई तक टायर में एयर प्रेशर रख सकते हैं। 
कार के टायरों में अगर सही मात्रा में एयर प्रेशर होगा तो कार बेहतर क्षमता के साथ सड़क पर चलेगी। कार का संतुलन बढ़िया रहेगा और टायरों की अच्छी कंडीशन से गाड़ी की माइलेज में भी इजाफा होता है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें