देश के अधिकतर कार चालक गाड़ी की माइलेज कम होने को लेकर परेशान रहते हैं।
Image Credit : Freepik
कई बार वाहन की स्पीड कम करके या फिर अन्य तरीके अपनाने के बाद भी कोई फर्क नजर नहीं आता है। काफी लोग बहुत खर्चा भी करते हैं।
Image Credit : Freepik
ऐसे में इस खबर में जानिए किन खास तरीकों के जरिए कार की माइलेज को बढ़ाया जा सकता है।
Image Credit : Freepik
सबसे पहले देखें कि कार का कोई उपकरण खराब तो नहीं है, अक्सर ऐसा होता है, मगर ड्राइवर इसे नजरअंदाज कर देता है।
Image Credit : Freepik
कार की माइलेज बढ़ाने के लिए कार में सीमित सामान लेकर चलें। कई लोग जरूरत से अधिक कार पर बोझ डाल देते हैं, इससे माइलेज पर असर पड़ता है।
Image Credit : Freepik
कार अच्छी माइलेज दें, इसके लिए जरूरी है कि गाड़ी के टायरों में एयर प्रेशर का स्तर सही होना चाहिए। इसलिए समय-समय पर टायरों में हवा का स्तर जांचना चाहिए।
Image Credit : Freepik
अगर आप किसी सफर पर जाने से पहले ही उसकी अच्छी योजना बना लेंगे तो इससे फ्यूल की बचत होगी। साथ ही गाड़ी माइलेज पर अच्छा प्रभाव पड़ेगा।