फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Car Sale In August: अगस्त महीने में ग्राहकों की पसंद बनी यह हैचबैक कार, जानें टॉप-5 का हाल

Thu, 07 Sep 2023 12:06 PM IST
समीर गोयल ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अगस्त महीने में भारत में बड़ी संख्या में वाहनों की बिक्री हुई। यात्री वाहन सेगमेंट में भी बढ़ोतरी दर्ज हुई। बीते महीने ग्राहकों को कौन सी पांच कारें पंसद आईं। आइए जानते हैं।

विज्ञापन
1 of 7
मारुति स्विफ्ट - फोटो : सोशल मीडिया

भारत में लगातार वाहनों की बिक्री बढ़ रही है। यात्री वाहन सेगमेंट में भी वाहनों की बिक्री में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। हम इस खबर में आपको बता रहे हैं कि अगस्त 2023 के दौरान कौन सी पांच कारों को ग्राहकों ने सबसे ज्यादा पसंद किया है।

विज्ञापन

2 of 7
मारुति स्विफ्ट - फोटो : maruti suzuki
मारुति स्विफ्ट
मारुति की ओर से युवाओं को लुभाने के लिए आकर्षक डिजाइन के साथ स्विफ्ट को पेश किया जाता है। इस हैचबैक को भी काफी ज्यादा संख्या में लोग पसंद करते हैं। अगस्त 2023 के दौरान इस कार की कुल 18653 यूनिट्स की बिक्री हुई। अगस्त 2023 में यह सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली कार रही।

यह भी पढ़ें-  Carbon Fiber: क्या होता है कार्बन फाइबर, कितना होता है मजबूत, स्पोर्ट्स कारों में क्यों होता है इस्तेमाल
विज्ञापन

3 of 7
मारुति बलेनो सीएनजी - फोटो : maruti suzuki
मारुति बलेनो
मारुति की ओर से प्रीमियम हैचबैक के तौर पर बलेनो को ऑफर किया जाता है। इसे भी ग्राहक काफी ज्यादा पसंद करते हैं। अगस्त महीने में इस कार की 18516 यूनिट्स की बिक्री हुई। जिस कारण यह बीते महीने सबसे ज्यादा बिकने वाली टॉप-5 कारों में शामिल रही।

यह भी पढ़ें- Budget Cars: इन नौ सस्ती कारों में मिलता है बेहतरीन ग्राउंड क्लियरेंस, जानें इससे क्या होता है फायदा?

4 of 7
For Reference Only - फोटो : सोशल मीडिया
मारुति वैगन आर
मारुति की वैगन आर ऐसी हैचबैक कार है, जिसे भारतीय ग्राहकों की ओर से सबसे ज्यादा पसंद किया जाता है। अगस्त 2023 के दौरान भी इस कार को 15578 ग्राहकों ने पंसद किया। इस दौरान कुल कार बिक्री में इसका करीब 11 फीसदी का योगदान रहा।

यह भी पढ़ें - Car Battery Charge: सफर के दौरान हो गई है कार की बैटरी डिस्चार्ज, जानें कैसे करें बैटरी को चार्ज
विज्ञापन

5 of 7
For Reference Only - फोटो : maruti suzuki
मारुति ब्रेजा
मारुति की ओर से ऑफर की जाने वाली सब कॉम्पैक्ट एसयूवी ब्रेजा को भी काफी ज्यादा पसंद किया जाता है। कंपनी की इस एसयूवी की अगस्त 2023 के दौरान कुल 14572 यूनिट्स की बिक्री हुई है। इस एसयूवी का कुल बाजार में 10 फीसदी से ज्यादा का योगदान रहा है।

यह भी पढ़ें - HSRP: क्या होती है हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट, जानें क्या होते हैं फायदे, कैसे होती है वाहन की सुरक्षा
विज्ञापन

6 of 7
टाटा पंच - फोटो : tata motors
टाटा पंच
अगस्त 2023 के दौरान सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली गाड़ियों की लिस्ट में टाटा पंच का नंबर-5 रहा। अगस्त महीने में इस माइक्रो एसयूवी की कुल 14523 यूनिट्स की बिक्री हुई है। इसके साथ ही इस एसयूवी ने कुल बाजार में 10 फीसदी से थोड़ा ज्यादा हिस्सा अपने नाम किया।

यह भी पढ़ें - Cruise Control: आधुनिक कारों में मिलने वाला यह फीचर न बन जाए खतरा, जानें कब और कैसे करें सही इस्तेमाल
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
For Reference Only - फोटो : hyundai india
अन्य कारों का हाल
टॉप-5 के बाद देश में जिन कारों को सबसे ज्यादा पसंद किया गया उनमें, ह्यूंदै क्रेटा, मारुति डिजायर, मारुति अर्टिगा, मारुति फ्रॉन्क्स और मारुति ईको रही हैं।

यह भी पढ़ें - Eight Seater Cars: भारत में मिलती हैं आठ सीटों वाली तीन एमपीवी, जानें क्या है कीमत और कैसे हैं फीचर्स
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें