फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Car Care Tips: कार रेडिएटर का रखें खास ध्यान, इन टिप्स को जरूर करें फॉलो

Fri, 19 Apr 2024 01:16 PM IST
अमित कुमार ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

कार के कई उपकरणों पर अधिक ध्यान देना होता है। इनमें से एक उपकरण है कार रेडिएटर। इस उपकरण को सही रखने के लिए कुछ टिप्स को फॉलो करना होगा। इसके बाद कार की क्षमता पर कोई बुरा असर नहीं होगा। आगे जानिए इसकी पूरी जानकारी।
 
विज्ञापन
Car Care Tips - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कार चलाने वाले कार का काफी ध्यान रखते हैं। कार को बेहतर कंडीशन में रखने के लिए ये जरूरी भी होता है। कार के कई उपकरण बेहद नाजुक होते हैं, जिनका अधिक ख्याल रखना होता है, ऐसा न करने पर वह उपकरण खराब हो सकते हैं। कार का एक ऐसा ही उपकरण है, जिसका नाम है कार रेडिएटर। कार के इस उपकरण के बारे में अक्सर लोगों को कम जानकारी होती है। ऐसे में नीचे कुछ टिप्स दिए गए हैं, जिनका आपको ध्यान रखना है। 

विज्ञापन

क्या होता है कार रेडिएटर

कार रेडिएटर गाड़ी को सही तरीके से चलाने में अहम भूमिका निभाता है। आसान भाषा में कहे तो ये कार के इंजन को ठंडा रखने का काम करता है। इसका मुख्य काम इंजन को कूलिंग देना होता है। जब भी कार में पेट्रोल डाला जाता है तो इससे एक ऊर्जा निकलती है, ये ऊर्जा इंजन को बहुत गर्म कर देती है, ऐसे में रेडिएटर इंजन को कूलिंग देने का महत्वपूर्ण कार्य करता है। 

रेडिएटर लीकेज

कार रेडिएटर में अक्सर देखा गया है कि उसमें किसी तरह की लीकेज की परेशानी आ जाती है। कार के पुराने होने पर कई बार रेडिएटर में क्रेक, सील का टूटना और कोई कट हो सकता है। ऐसे में इस समस्या को जल्द से जल्द ठीक करने के लिए रेडिएटर को बदल देना चाहिए। 

जंग लगा हुआ कूलेंट

अक्सर ये भी देखा गया है कि समय के साथ कार रेडिएटर में जंग लग जाता है। हालांकि जंग इसकी क्षमता पर असर नहीं डालता है, मगर इसके कूलिंग सिस्टम पर बुरा प्रभाव जरूर डालता है। इतना ही नहीं, जंग लगने पर वाटर पंप के प्रदर्शन पर भी काफी खराब असर पड़ता है। इससे इंजन की क्षमता पर भी बेहद बुरा प्रभाव पड़ता है। 
विज्ञापन

होसे की समस्या

कार के रेडिएटर में कई बार होसे की परेशानी आ जाती है। होसे दो तरह के होते हैं, ऊपर वाला होसे रेडिएटर के ऊपरी हिस्से से जुड़ा होता है। वहीं, नीचे वाला होसे रेडिएटर के नीचे वाले भाग से जुड़ा होता है। ये रबर और सिंथेटिक से बना होता है। ऐसे में कई बार इसमें क्रैक आ जाता है, इससे कूलिंग में लीकेज हो जाती है। इससे इंजन की सही से कूलिंग नहीं हो पाती है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें