फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BYD New EV: 11 अक्तूबर को लॉन्च हो रही है बीवाईडी की नई इलेक्ट्रिक कार, जानें किनसे होगा मुकाबला

Sun, 09 Oct 2022 04:50 PM IST
समीर गोयल ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

चीन की इलेक्ट्रिक कार बनाने वाली भारत में अपनी नई कार को लॉन्च करने जा रही है। कंपनी की नई कार का मुकाबला भारतीय बाजार में पहले से मौजूद किन कारों से होगा। इस खबर में हम इसकी जानकारी दे रहे हैं।
 
विज्ञापन
1 of 6
बीवाईडी Atto3 - फोटो : BYD India
भारत में लगातार इलेक्ट्रिक वाहनों के लॉन्च हो रहे हैं। इसी लिस्ट में शामिल चीन की कंपनी बीवाईडी भी भारत में अपनी नई ईवी लॉन्च करने को तैयार है। कंपनी 11 अक्तूबर को देश में नए इलेक्ट्रिक वाहन को लॉन्च करने जा रही है। कंपनी की ओर से इसकी जानकारी भी दी गई है। भारतीय बाजार में पहले से ही एमजी, हुंडई, टाटा और महिंद्रा की ईवी के ऑप्शन मौजूद हैं। ऐसे में इस कंपनी के सामने क्या चुनौती रहेंगी। आइए जानते हैं।
Trending Videos
विज्ञापन

कैसी होगी नई ईवी

2 of 6
For Reference Only - फोटो : सोशल मीडिया
BYD Atto 3 ईवी 11 अक्तूबर को भारतीय बाजार में लॉन्च हो रही है। कंपनी की नई ईवी की डिलीवरी 2023 की शुरुआत में शुरू होने की उम्मीद है। भारतीय बाजार में कंपनी की ये दूसरा उत्पाद है। इसके पहले कंपनी e6 MPV पेश कर चुकी है। नई ईवी में 49.92 kWh ब्लेड बैटरी पैक दिया जा सकता है। इसको एक बार फुल चार्ज करने पर (WLTP साइकिल के अनुसार) 345 किलोमीटर की रेंज मिल सकती है। कंपनी इस ईवी के एक्सटेंडेड रेंज वाले वर्जन की भी पेशकश कर सकती है। जिसमें 60.49 kWh की बड़ी बैटरी मिलेगी। यह सिंगल चार्ज में 420 किलोमीटर तक की रेंज दे सकती है। इसकी एक्स शोरूम कीमत 30 लाख रुपये के आस-पास हो सकती है।
विज्ञापन

MG ZS EV

3 of 6
एमजी जेडएस ईवी - फोटो : mg india
एमजी जेडएस ईवी में दो वैरिएंट मिलते हैं। इनमें एक्साइट और एक्सक्लूसिव शामिल हैं। इस कार में 50.3kWh बैटरी पैक मिलता है। कंपनी के मुताबिक यह कार एक बार फुल चार्जिंग पर 461 किलोमीटर की ड्राइविंग रेंज दे सकती है। इस इलेक्ट्रिक कार में लगी मोटर से 174 बीएचपी और 280 न्यूटन मीटर का टार्क मिलता है। एमजी की ये ईवी 8.5 सेकंड में जीरो से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड हासिल कर सकती है। इसकी एक्स शोरूम कीमत 22.58 लाख रुपये से शुरू हो जाती है। इसके टॉप वैरिएंट की एक्स शोरूम कीमत 26.60 लाख रुपये है।

यह भी पढ़ें - Best EV Scooter: हीरो के विडा के मुकाबले में हैं ये तीन स्कूटर्स, जानें कौन सा स्कूटर है आपके लिए बेस्ट

Hyundai Kona Electric 

4 of 6
हुंडई कोना ईवी - फोटो : hyundai
हुंडई की कोना इलेक्ट्रिक भी बीवाईडी की ईवी के लिए चुनौती पेश करेगी। साउथ कोरियन कार कंपनी की इस ईवी की एक्स शोरूम कीमत 23.84 लाख रुपये है और इसके टॉप वैरिएंट की एक्स शोरूम कीमत 24.02 लाख रुपये है। कंपनी के मुताबिक इस ईवी को सिंगल चार्ज करने के बाद 452 किलोमीटर तक चलाया जा सकता है। ये कार जीरो से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड सिर्फ 9.7 सेकेंड में हासिल कर लेती है। कार में ईको, कम्फर्ट और स्पोर्ट जैसे तीन ड्राइव मोड मिलते हैं। कंपनी इस कार की बैटरी पर आठ साल या एक लाख 60 हजार किलोमीटर की वारंटी देती है।

यह भी पढ़ें - Upcoming Electric Scooters: जल्द भारत में लॉन्च होंगे बड़ी कंपनियों के इलेक्ट्रिक स्कूटर, जानें पूरी डिटेल
विज्ञापन

टाटा नेक्सन ईवी

5 of 6
टाटा नेक्सन ईवी - फोटो : tata motors
टाटा की ओर से नेक्सन ईवी का जेट एडिशन बीवाईडी की कार को चुनौती दे सकता है। नेक्सन में जेट एडिशन के साथ ही ईवी प्राइम, ईवी मैक्स और डॉर्क एडिशन के ऑप्शन मिलते हैं। जेट एडिशन वाली नेक्सन की एक्स शोरूम कीमत 17.50 लाख रुपये से शुरू हो जाती है। इसके टॉप वैरिएंट की एक्स शोरूम कीमत 20.04 लाख रुपये है। टाटा की इस ईवी में एक 40.5 kWh लिथियम-आयन बैटरी का इस्तेमाल किया गया है। इसेएक बार फुल चार्जिंग पर (मानक परीक्षण स्थितियों के तहत) 437 किलोमीटर की एआरएआई-प्रमाणित रेंज मिलती है। इसमें 143 बीएचपी और 250 न्यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है। यह कार 9 सेकंड में जीरो से 100 किमी प्रति घंटा की रफ्तार पकड़ लेती है।

यह भी पढ़ें - Festive Scheme: फेस्टिव सीजन में कार कंपनियां दे रही कई बेहतरीन ऑफर, बिना कार खरीदे नहीं रह पाएंगे आप
विज्ञापन
विज्ञापन

महिंद्रा एक्सयूवी 400

6 of 6
महिंद्रा एक्सयूवी 400 - फोटो : Mahindra
XUV400 इलेक्ट्रिक एसयूवी में PSM इलेक्ट्रिक मोटर दी गई है। जिससे 147 हॉर्स पावर के साथ 310 न्यूटन मीटर का टॉर्क जेनरेट होता है। महिंद्रा की एक्सयूवी 400 की टॉप स्पीड 150 किलोमीटर प्रति घंटा है। इस ईवी में ड्राइविंग के लिए तीन मोड के ऑप्शन मिलते हैं। एक्सयूवी 400 इलेक्ट्रिक 8.3 सेकेंड में जीरो से 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार हासिल कर लेती है। महिंद्रा ने इस ईवी में 39.4 kWh की बैटरी दी है। ये बैटरी आईपी67 रेटिंग के साथ आती है और ये वाटर और डस्ट-प्रूफ है। सिंगल चार्ज के बाद इसकी ड्राइविंग रेंज 456 किलोमीटर तक है।

यह भी पढ़ें - Moto GP: अब भारत में भी दिखेगा मोटो जीपी की रफ्तार का रोमांच, अगले साल के इस महीने में होगा आयोजन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें