फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Festival Season: फेस्टिव सीजन में 10 लाख रुपये के बजट में खरीदनी है नई हैचबैक, कौन सी होगी बेस्ट

Fri, 07 Oct 2022 02:56 PM IST
समीर गोयल ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

त्यौहार के सीजन में नई कार खरीदने की सोच रहे हैं तो इस खबर को जरूर पढ़ें। इस खबर में दस लाख रुपये में मिलने वाली सभी हैचबैक कारों की जानकारी दे रहे हैं।
 
विज्ञापन
1 of 16
मारुति बलेनो - फोटो : सोशल मीडिया
फेस्टिव सीजन में अगर आप भी नई हैचबैक खरीदने का मन बना रहे हैं और आपका बजट भी दस लाख रुपये तक है। लेकिन अभी तक कोई कार फाइनल नहीं कर पाए हैं। तो ये खबर आपके काम की हो सकती है। इस खबर में हम आपको दस लाख रुपये की कीमत में मिलने वाली हैचबैक कारों की जानकारी दे रहे हैं।
विज्ञापन

मारुति ऑल्टो 800

2 of 16
मारुति ऑल्टो 800 - फोटो : सोशल मीडिया
पहली बार कार खरीदने वालों की पसंद ऑल्टो 800 होती है। 3.39 लाख रुपये की शुरूआती एक्स शोरूम कीमत के साथ ये हैचबैक कार आती है। इस हैचबैक के कुल पांच वैरिएंट आते हैं जिनमें स्टैंडर्ड मॉडल सबसे सस्ता है। इसके टॉप वैरिएंट ऑल्टो एलएक्सआई ऑप्शनल सीएनजी की एक्स शोरूम कीमत 5.03 लाख रुपये है।
विज्ञापन

मारुति ऑल्टो के10

3 of 16
मारुति ऑल्टो के10 - फोटो : सोशल मीडिया
एंट्री लेवल सेगमेंट की ऑल्टो के10 बाजार में दूसरी सबसे सस्ती हैचबैक कार है। देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी ने महीने भर पहले ही भारत में ऑल्टो के10 हैचबैक की तीसरी पीढ़ी को लॉन्च किया है। इसकी एक्स शोरूम कीमत 3.99 लाख रुपये से शुरू हो जाती है। ऑल्टो के10 के टॉप वैरिएंट की एक्स शोरूम कीमत 5.84 लाख रुपये है।

यह भी पढ़ें - Second Hand Car: पुरानी कार खरीदने की कर रहे हैं प्लानिंग, इन छह बातों का रखें ध्यान नहीं तो होगा नुकसान

मारुति सेलेरियो

4 of 16
मारुति सेलेरियो - फोटो : सोशल मीडिया
मारुति की ही तीसरी हैचबैक सेलेरियो है। इस हैचबैक को 5.25 लाख रुपये की शुरूआती एक्स शोरूम कीमत के साथ खरीदा जा सकता है। इसके टॉप वैरिएंट की एक्स शोरूम कीमत सात लाख रुपये है। इस हैचबैक में पेट्रोल के साथ ही सीएनजी का ऑप्शन भी मिलता है। कंपनी के मुताबिक एक किलो सीएनजी में इस कार से 35.60 किलोमीटर का एवरेज मिल सकता है।

यह भी पढ़ें - Black Spot: क्या आपको पता है ब्लैक स्पॉट क्या होता है, किस तरह ब्लैक स्पॉट के कारण होते हैं गंभीर हादसे
विज्ञापन

वैगन आर

5 of 16
वैगन आर - फोटो : सोशल मीडिया
देश में सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली हैचबैक कारों में से एक है वैगन आर। इसकी एक्स शोरूम कीमत 5.44 लाख रुपये से शुरू होती है। इसके टॉप वैरिएंट की एक्स शोरूम कीमत 7.08 लाख रुपये है। इस हैचबैक में कुल 11 वैरिएंट ऑफर किए जाते हैं।

यह भी पढ़ें - Upcoming Electric Scooters: जल्द भारत में लॉन्च होंगे बड़ी कंपनियों के इलेक्ट्रिक स्कूटर, जानें पूरी डिटेल
विज्ञापन

मारुति स्विफ्ट

6 of 16
मारुति स्विफ्ट - फोटो : सोशल मीडिया
स्पोर्टी लुक के साथ आने वाली स्विफ्ट को युवाओं की पसंदीदा कार कहा जाता है। इस हैचबैक की शुरूआती एक्स शोरूम कीमत 5.91 लाख रुपये है। टॉप वैरिएंट की एक्स शोरूम कीमत 8.71 लाख रुपये है। स्विफ्ट में कुल 10 वैरिएंट में से अपनी पसंद का वैरिएंट चुनने का ऑप्शन मिलता है।

यह भी पढ़ें - New EV In India: खरीदनी है इलेक्ट्रिक कार तो करें इंतजार, इस महीने लॉन्च हो सकती हैं ये ईवी
विज्ञापन

बलेनो

7 of 16
मारुति बलेनो - फोटो : सोशल मीडिया
मारुति की ही ओर से आने वाली प्रीमियम हैचबैक बलेनो भी भारतीयों को काफी पसंद आती है। कंपनी की ओर से कुछ समय पहले ही इस हैचबैक को नए अवतार में पेश किया गया था। ग्राहक सात वैरिएंट में से एक को चुन सकते हैं। बलेनो की एक्स शोरूम कीमत 6.49 लाख रुपये से शुरू हो जाती है और 9.71 लाख रुपये तक जाती है।

यह भी पढ़ें - 5G Ambulance: जानें कैसे एबुलेंस में मिलेगा 5जी तकनीक का फायदा, बच पाएगी मरीज की जान

हुंडई सेंट्रो

8 of 16
हुंडई सेंट्रो - फोटो : सोशल मीडिया
साउथ कोरियन कार कंपनी हुंडई की ओर से हैचबैक के तौर पर सेंट्रो को ऑफर किया जाता है। ये हैचबैक भारत में पिछले कई सालों से बिक्री के लिए उपलब्ध कारों में से एक है। इसके बेस वैरिएंट की एक्स शोरूम कीमत 4.89 लाख रुपये से शुरू होती है। इसके टॉप वैरिएंट की एक्स शोरूम कीमत 6.41 लाख रुपये है।

यह भी पढ़ें - Car Care Tips: सर्दियों के लिए कार को इन पांच तरीकों के साथ करें तैयार, नहीं होगी कोई परेशानी

ग्रैंड आई10 नियोस

9 of 16
ग्रैंड आई10 नियोस - फोटो : सोशल मीडिया
सेंट्रो के बाद ग्रैंड आई10 नियोस को हुंडई की ओर से हैचबैक के तौर पर ऑफर किया जाता है। इस हैचबैक की एक्स शोरूम कीमत 5.43 लाख रुपये से शुरू हो जाती है। कुल 14 वैरिएंट के साथ इसके टॉप वैरिएंट की एक्स शोरूम कीमत 8.45 लाख रुपये तक जाती है।

यह भी पढ़ें - How To Check Oil Level: अपनी कार को बड़े नुकसान से बचाएं, जानें इंजन ऑयल चेक करने का सही तरीका

आई-20

10 of 16
हुंडई आई-20 - फोटो : सोशल मीडिया
मारुति की स्विफ्ट की ही तरह हुंडई की आई-20 भी काफी ज्यादा पसंद की जाने वाली हैचबैक है। इसके बेस वैरिएंट की एक्स शोरूम कीमत 7.07 लाख रुपये से शुरू होती है। इस हैचबैक में पेट्रोल के अलावा डीजल इंजन का ऑप्शन भी मिलता है। इसके टॉप वैरिएंट की एक्स शोरूम कीमत 11.62 लाख रुपये है।

यह भी पढ़ें - Moto GP: अब भारत में भी दिखेगा मोटो जीपी की रफ्तार का रोमांच, अगले साल के इस महीने में होगा आयोजन

डेटसन गो

11 of 16
डेटसन गो - फोटो : सोशल मीडिया
जापानी कार कंपनी निसान का ही ब्रॉन्ड है डेटसन। इस ब्रॉन्ड की कीमत वाली हैचबैक गो भी आपकी पसंद बन सकती है। इसकी एक्स शोरूम कीमत 4.03 लाख रुपये से शुरू होती है। इसमें सीवीटी ट्रांसमिशन का ऑप्शन भी मिलता है और 180 एमएम के साथ ये अपने सेगमेंट में सबसे ज्यादा ग्राउंड क्लियरेंस ऑफर करती है। इसके टॉप वैरिएंट की एक्स शोरूम कीमत 6.51 लाख रुपये है।

यह भी पढ़ें - PUC Certificate: क्या होता है पीयूसी सर्टिफिकेट, कैसे और कहां मिलता है, यहां मिलेगी पूरी जानकारी

रेनो क्विड

12 of 16
रेनो क्विड - फोटो : सोशल मीडिया
फ्रांस की कार कंपनी रेनो की क्विड को भी बजट सेगमेंट के ग्राहक काफी पसंद करते हैं। दो इंजन ऑप्शन के साथ आने वाली इस कार की एक्स शोरूम कीमत 4.64 लाख रुपये से शुरू होती है। इसके टॉप वैरिएंट की एक्स शोरूम कीमत 5.99 लाख रुपये है।

यह भी पढ़ें - Electric Plane: इलेक्ट्रिक बाइक, स्कूटर और कार अब हुए पुराने, आ रहा इलेक्ट्रिक प्लेन, जानें पूरी डिटेल्स

टाटा टियागो 

13 of 16
टाटा टियागो - फोटो : सोशल मीडिया
भारतीय कार कंपनी टाटा भी दस लाख रुपये से कम कीमत में अच्छी हैचबैक ऑफर करती है। कंपनी की ओर से टियागो को हैचबैक के तौर पर काफी पसंद किया जाता है। इसकी एक्स शोरूम कीमत 5.39 लाख रुपये से शुरू हो जाती है जो 7.81 लाख रुपये तक जाती है। कार में ड्यूल एयरबैग, एबीएस, ईबीडी, सीएससी, रियर व्यू कैमरा स्टैंडर्ड सेफ्टी फीचर के तौर पर मिलते हैं। कंपनी ने हाल में ही इसका इलेक्ट्रिक वैरिएंट भी 8.49 लाख रुपये की एक्स शोरूम कीमत के साथ पेश किया है।

यह भी पढ़ें - Car Safety: इस काम को करने के बाद ही सुरक्षित होंगी कार, नहीं तो छह एयरबैग से होगा बड़ा नुकसान

टाटा अल्ट्रोज

14 of 16
टाटा अल्ट्रोज - फोटो : सोशल मीडिया
टाटा की ओर से अल्ट्रोज भी पेट्रोल और डीजल इंजन ऑप्शन के साथ भारतीय बाजार में मिलने वाली हैचबैक कार है। अल्ट्रोज की एक्स शोरूम कीमत की शुरूआत 6.30 लाख रुपये है। इसके टॉप वैरिएंट की एक्स शोरूम कीमत 10.24 लाख रुपये है। टाटा की ये हैचबैक देश की सबसे सुरक्षित कारों में से एक है। ग्लोबल एनसीएपी सेफ्टी रेटिंग में इस हैचबैक को पूरे 5 स्टार मिले हैं।

यह भी पढ़ें - Rear Wiper: कार में रियर वाइपर का होना कितना जरूरी, जानें सेडान कारों में क्यों नहीं मिलता यह फीचर?

टोयोटा ग्लैंजा

15 of 16
टोयोटा ग्लैंजा - फोटो : सोशल मीडिया
मारुति बलेनो की तरह ही टोयोटा की ग्लैंजा को भी नए अवतार में पेश किया गया है। इसके बेस वैरिएंट की एक्स शोरूम कीमत 6.59 लाख रुपये है जबकि इसके टॉप वैरिएंट की एक्स शोरूम कीमत 9.98 लाख रुपये है।

यह भी पढ़ें - Tina Dabi Car: आईएएस टीना डाबी जिस कार का करती हैं उपयोग, जानें क्यों कंपनी ने उसकी बुकिंग की बंद
विज्ञापन

सिट्रोएन सी 3 

16 of 16
सिट्रोएन सी 3 - फोटो : सोशल मीडिया
फ्रेंच कार निर्माता सिट्रोएन ने हाल ही में लॉन्च हुई सी3 हैचबैक की एक्स शोरूम कीमत 5.88 लाख रुपये से शुरू होती है। इसके टॉप वैरिएंट की एक्स शोरूम कीमत 8.15 लाख रुपये है। कंपनी ने हाल में ही अपनी कारों की कीमतों में बढ़ोतरी की थी। सी3 के भारतीय बाजार में कुल तीन वैरिएंट आते हैं जिनमें 1.2 Petrol Live, 1.2 Petrol Feel और 1.2 Turbo Petrol Feel हैं।

यह भी पढ़ें - Citroen Oli: सिट्रॉएन ने पेश की कॉन्सेप्ट इलेक्ट्रिक कार, सिंगल चार्ज में चलेगी 400 किलोमीटर
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें