फ्रेंच कार निर्माता Renault (रेनो) ग्राहकों को लुभाने और फेस्टिव सीजन में अपनी बिक्री को बढ़ाने के लिए नई कार खरीदने पर बंपर छूट दे रही है। वाहन निर्माता की भारतीय सहायक कंपनी Renault India (रेनो इंडिया) अक्तूबर में अपने व्हीकल लाइनअप में Kwid, Triber और Kiger जैसी कारों पर छूट दे रही है। त्योहारी सीजन में फ्रांसीसी कार निर्माता ग्राहकों को नकद छूट, एक्सचेंज बोनस और कॉर्पोरेट छूट के रूप में 50,000 रुपये तक की बेनिफिट्स दे रही है।
विज्ञापन
2 of 7
Renault Kwid MY22
- फोटो : Renault
Renault Kwid
Renault की भारतीय बाजार में एंट्री-लेवल कार, Kwid (क्विड) हैचबैक पर कुल 35,000 रुपये की छूट मिल रही है। कंपनी के ऑफर के तहत इस कार पर 10,000 रुपये की नकद छूट, 1.0-लीटर वैरिएंट के लिए 15,000 रुपये और 800cc वर्जन के लिए 10,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस और कॉर्पोरेट छूट के तौर पर 10,000 रुपये दिया जा रहा है।
विज्ञापन
3 of 7
Renault Kwid MY22
- फोटो : Renault
साल 2019 में Renault Kwid हैचबैक का एक फेसलिफ्ट वर्जन लॉन्च किया गया था। इसका सीधा मुकाबला मारुति सुजुकी ऑल्टो से है, जिसने हाल ही में एक अवतार में लॉन्च किया गया है। Renault Kwid को मैन्युअल के साथ-साथ AMT गियरबॉक्स के साथ पेश किया गया है।
4 of 7
Renault Triber
- फोटो : Renault
Renault Triber
Renault Triber (रेनो ट्राइबर) भारत में एकमात्र सब-4-मीटर MPV है। कंपनी अक्तूबर के महीने में इस कार को खरीदने पर कुल 50,000 रुपये के बेनिफिट्स दे रही है। Renault Triber पर 15,000 रुपये का कैश डिस्काउंट, 25,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस और 10,000 रुपये का कॉर्पोरेट डिस्काउंट मिल रहा है।
विज्ञापन
5 of 7
Renault Triber Limited Edition
- फोटो : Renault
Renault Triber Limited Edition (रेनो ट्राइबर लिमिटेड एडिशन) पर भी कुल 45,000 रुपये के ऑफर मिल रहे हैं। जिसमें 10,000 रुपये की नकद छूट, 25,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस और 10,000 रुपये की कॉर्पोरेट छूट शामिल है।
विज्ञापन
6 of 7
Renault Kiger
- फोटो : Renault
Renault Kiger
Renault Kiger (रेनो काइगर) सब-4-मीटर एसयूवी को अक्तूबर में खरीदने पर कॉरपोरेट डिस्काउंट के रूप में कुल 10,000 रुपये के बेनिफिट्स मिल रहे हैं। Renault अक्टूबर में Kiger के लिए कोई नकद छूट या एक्सचेंज बोनस नहीं दे रही है।
Renault Kiger को इस साल की शुरुआत में एक अपडेट मिला है। यह एसयूवी एक बहुत प्रतिस्पर्धा वाले सेगमेंट में है जहां इसका मुकाबला मारुति सुजुकी, निसान, महिंद्रा और टाटा मोटर्स जैसे निर्माताओं के कई वाहनों से हैं।