महिंद्रा की पहली इलेक्ट्रिक एसयूवी की बुकिंग कंपनी कब से शुरू कर रही है। किस कीमत पर इसे खरीदा जा सकता है और कितने रुपये देकर इसकी बुकिंग करवाई जा सकती है। आइए जानते हैं।
देश की सबसे बड़ी एसयूवी बनाने वाली कंपनी महिंद्रा की ओर से पहली इलेक्ट्रिक एसयूवी की बुकिंग को जल्द ही शुरू किया जा रहा है। एक्सयूवी400 इलेक्ट्रिक को कितने रुपये में बुक करवाया जा सकता है और इसकी क्या कीमत है। इसकी जानकारी हम आपको इस खबर में दे रहे हैं।
एक्सयवूी 400 इलेक्ट्रिक काफी सुरक्षित एसयूवी में से एक है। इसमें छह एयबैग्स, आइसोफिक्स चाइल्ड एंकरेज, सभी पहियों में डिस्क ब्रेक्स, एबीएस, ईबीडी, रिवर्स कैमरा के साथ अडेप्टिव गाइडलाइंस, साइड और कर्टेन एयरबैग्स जैसे कई सेफ्टी फीचर्स एसयूवी में मिलते हैं।
एक्सयूवी 400 इलेक्ट्रिक में कंपनी ने दो बैटरी का विकल्प दिया है। इनमें से एक बैटरी 34.5 किलोवॉट की है। जबकि दूसरी बैटरी 39.4 किलोवॉट की है। दोनों बैटरी के विकल्प के साथ एक ही मोटर मिलती है जिससे एसयूवी को 150 पीएस की पावर के साथ 310 न्यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है।
एक्सयूवी 400 इलेक्ट्रिक को सिंगल चार्ज में 375 और 456 किलोमीटर तक चलाया जा सकता है। 34.5 किलोवॉट की बैटरी से इसे 375 किलोमीटर और 39.4 किलोवॉट की बैटरी से इसे 456 किलोमीटर की रेंज मिलती है। ईवी की बैटरी धूल और मिट्टी के साथ ही पानी से भी पूरी तरह से सुरक्षित रहती है। बैटरी के लिए इसे आईपी-67 रेटिंग मिली है।
एक्सयूवी 400 इलेक्ट्रिक की शुरुआती एक्स शोरूम कीमत 15.99 लाख रुपये तय की गई है। साथ ही कंपनी ने यह भी बताया है कि दोनों वैरिएंट की शुरुआती पांच हजार बुकिंग्स पर ही यह कीमत लागू होगी। इसके बाद कीमत को रिवाइज किया जा सकता है। 15.99 लाख रुपये की एक्स शोरूम कीमत एक्सयूवी 400 इलेक्ट्रिक के ईसी वैरिएंट की है। जबकि इसके 7.2 किलोवॉट चार्जर के साथ इस वैरिएंट की एक्स शोरूम कीमत 16.49 लाख रुपये है। इसके टॉप वैरिएंट ईएल की एक्स शोरूम कीमत 18.99 लाख रुपये है।