देश में ग्राहकों को काला रंग काफी ज्यादा मांग में रहता है। अधिकतर ग्राहक इस रंग के वाहन खरीदते हैं। कारों की तरह ही बाइक्स में भी ब्लैक एडिशन को काफी पसंद किया जाता है। हम इस खबर में आपको बता रहे हैं कि ब्लैक एडिशन में किस कंपनी की ओर से किस बाइक को ऑफर किया जाता है।
हीरो एचएफ डीलक्स
हीरो मोटोकॉर्प की ओर से एचएफ डीलक्स बाइक को ब्लैक एडिशन में ऑफर किया जाता है। कंपनी की ओर से इस एंट्री लेवल बाइक को कैनवस ब्लैक रंग में ऑफर किया जाता है।
बजाज पल्सर
बजाज की ओर से पल्सर बाइक को भी इस एडिशन में ऑफर किया जाता है। पल्सर एन160 बाइक को कंपनी की ओर से ब्रूक्लीन ब्लैक रंग में लाया जाता है। इस एडिशन में बाइक को ब्लैक के साथ रेड कलर के इंसर्ट्स मिलते हैं।
टीवीएस अपाचे
टीवीएस की ओर से अपाचे सीरीज की आरटीआर 200 4वी बाइक को भी इस एडिशन में ऑफर किया जाता है। कंपनी की ओर से बाइक को ग्लॉस ब्लैक कलर में लाया जाता है। जिसके साथ लाल रंग से कुछ पार्ट्स को हाईलाइट किया जाता है।
रॉयल एनफील्ड
रॉयल एनफील्ड की ओर से भारतीय बाजार में बुलेट 350 को हाल में ही लॉन्च किया गया है। इस बाइक को कंपनी की ओर से ब्लैक गोल्ड कलर में ऑफर किया जाता है। इस कलर स्कीम में कंपनी की ओर से ब्लैक के साथ गोल्ड कलर से हाईलाइट किया जाता है।
जावा बॉबर 42
जावा बॉबर 42 को भी हाल में ही ब्लैक मिरर के साथ लॉन्च किया गया है। कंपनी की ओर से इस बाइक को पूरी तरह से ब्लैक कलर में रखा गया है। बाइक के टैंक पर भी ब्लैक क्रोम फिनिशिंग मिलती है।