अगर आप डीजल कार चलाते हैं तो कुछ बातों का ध्यान रखना काफी जरूरी हो जाता है। लंबे समय तक डीजल इंजन वाली कार को चलाने के लिए किन बातों का ध्यान रखना चाहिए। आइए जानते हैं।
ऐसा कहा जाता है कि पेट्रोल और सीएनजी कारों के मुकाबले डीजल इंजन वाली कारों को ज्यादा रख-रखाव की जरूरत होती है। हम इस खबर में आपको बता रहे हैं कि अगर आप भी डीजल इंजन वाली कार को लंबे समय तक चलाना चाहते हैं तो किन बातों का ध्यान रखना चाहिए।
विज्ञापन
2 of 5
For Reference Only
- फोटो : सोशल मीडिया
समय पर सर्विस
वैसे तो किसी भी वाहन की सर्विस हमेशा समय पर होनी चाहिए। लेकिन डीजल इंजन वाली कारों की सर्विस को हमेशा समय पर करवाना चाहिए। ऐसा ना करने पर खराब हुआ इंजन ऑयल इंजन के अंदर के कई पार्ट्स को नुकसान पहुंचा सकता है। जिससे लंबे समय तक वाहन को चलाना मुश्किल हो सकता है।
कूलेंट करें चेक
डीजल इंजन वाली कार पेट्रोल इंजन के मुकाबले ज्यादा गर्म होता है। इसलिए डीजल इंजन वाली कार में कूलेंट का महत्व ज्यादा हो जाता है। समय- समय पर कूलेंट चेक करने से यह फायदा होता है कि कार का इंजन ओवरहीट होने से बच जाता है। अगर कभी कूलेंट कम भी हो जाए तो उसे टॉप-अप कर देना चाहिए।
फ्यूल फिल्टर करवाएं साफ
फ्यूल फिल्टर का रखरखाव भी काफी जरूरी होता है। इसका काम इंजन तक जाने वाले डीजल को फिल्टर करना होता है। समय पर सफाई करवाने से यह फायदा होता है कि डीजल के साथ आने वाले छोटे कचरे को यह फिल्टर कर देता है और इंजन तक नहीं जाने देता। अगर इसे समय-समय पर चेक ना किया जाए तो इंजन तक कचरा जाने का खतरा हो जाता है। जिससे इंजन के अंदरूनी हिस्सों को नुकसान हो सकता है।
एयर फिल्टर का रखें ध्यान
एयर फिल्टर सभी इंटरनल कंबशन इंजन वाली कारों में होता है। लेकिन डीजल इंजन वाली कारों में एयर फिल्टर को साफ रखना बेहतर होता है। ऐसा करने से ना सिर्फ वाहन की परफॉर्मेंस बेहतर होती है बल्कि कार की लाइफ में भी बढ़ोतरी होती है।