बाइक चलाते वक्त कुछ बातों का खास ध्यान रखना होता है, ये तो आप जानते ही होंगे कि बाइक चलाने के लिए काफी अभ्यास करना पड़ता है। बाइक चलाने से पहले हर ड्राइवर को हेलमेट जरूर पहनना चाहिए, ताकि किसी भी हादसे से बचा जा सकें। आपको बता दें कि काफी लोग बाइक चलाते वक्त छोटी-छोटी गलतियां करते हैं, इससे हादसा हो जाता है।
अगर आप मोटरसाइकिल चलाना सीख रहे हैं तो आपको बता दें कि क्लच लीवर का सही इस्तेमाल करना जरूरी है। ड्राइवर को दो उंगलियों को क्लच पर जरूर रखना चाहिए। हालांकि, राइडर चारों उंगलियों को क्लच लीवर पर रखकर भी बाइक चला सकता है। मगर आजकल की बाइक में क्लच लीवर काफी हल्का आ रहा है, ऐसे में क्लच को दो उंगलियों से भी चलाया जा सकता है। यहां पर इसका ध्यान रखना है कि बाइक का क्लच ठीक होना चाहिए।
सही तरीके से बाइक चलाने के लिए जरूरी है कि बाइक से लेफ्ट और राइट टर्न अच्छे ढंग से लिया जाए। काफी लोग बाइक से लेफ्ट टर्न आसानी से ले लेते हैं। मगर राइट टर्न लेते वक्त थोड़ी परेशानी होती है। दरअसल बाइक में रियर ब्रेक लीवर राइट साइड पर होता है, ऐसे में राइट टर्न लेते वक्त ड्राइवर को सीधे पैर को नीचे रखना और ब्रेक लगाना मुश्किल हो जाता है।
बाइक चलाते वक्त कभी भी कोई आगे से आ सकता है। ऐसे में सही समय पर ब्रेक लगाना जरूरी होता है, वरना हादसा हो सकता है। अगर आप हार्ड ब्रेक लगाने का अभ्यास करते हैं तो ट्रैफिक वाले क्षेत्र में बाइक चलाना आसान हो जाता है। हार्ड ब्रेक लगाने का अभ्यास किसी भी खाली जगह पर किया जा सकता है। इस दौरान ड्राइवर को पता चल जाएगा कि वह कितनी समय में ब्रेक लगा सकता है। बाइक चलाने के दौरान ड्राइवर का पूरा ध्यान सड़क पर होना चाहिए, इससे हादसे की संभावना कम हो जाती है।