आपकी जानकारी के लिए बता दें कि नो क्लेम बोनस जितना ज्यादा होगा, कार इंश्योरेंस रिन्यू करवाते वक्त उतनी ही ज्यादा छूट मिलती है। ऐसे में आगे जानिए कि कार इंश्योरेंस क्लेम के बाद भी कैसे नो क्लेम बोनस को बचाया जाए। कार इंश्योरेंस प्रीमियम भरने के बाद भी जब कोई कस्टमर सालभर में कोई क्लेम नहीं लेता है तो कंपनी से नो क्लेम बोनस लिया जा सकता है। नो क्लेम बोनस मिलने का फायदा इंश्योरेंस पॉलिसी में भी देखने को मिलता है। ऐसे में नो क्लेम बोनस के जरिए अगले साल भरने वाली प्रीमियम में पैसे बचाए जा सकते हैं।
कार इंश्योरेंस क्लेम लेने पर नो क्लेम बोनस का नुकसान हो जाता है। इसके साथ ही अगले साल इंश्योरेंस की प्रीमियम भी ज्यादा देनी पड़ती है। इस परेशानी से बचने के लिए इंश्योरेंस लेते वक्त एड ऑन कवर भी लेना चाहिए। नो क्लेम बोनस को बचाने के लिए एड ऑन कवर के जरिए बचाया जा सकता है। इस तरह से क्लेम लेने के बाद भी नो क्लेम बोनस सेफ रहेगा। एड ऑन कवर लेने के लिए अलग से भुगतान करना होता है। ये भुगतान कितना होगा, इसका जवाब कार के मॉडल पर निर्भर करता है।