फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bike Driving Tips: बारिश में इस तरह चलाएंगे बाइक तो नहीं होगा हादसा, सेफ्टी में काम आएंगे ये टिप्स

Tue, 09 Jul 2024 06:05 PM IST
अमित कुमार ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अगर आप बारिश में बाइक से सफर करते हैं तो आपको कुछ टिप्स की जानकारी होनी चाहिए। बरसात के दौरान अक्सर हादसे बढ़ जाते हैं, मगर इस खबर में बताए गए पाइंट्स की मदद से सुरक्षित बाइक राइडिंग की जा सकती है। 
विज्ञापन
Bike Driving Tips - फोटो : Freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देशभर में बरसात का सिलसिला शुरू हो चुका है। बारिश के दौरान दोपहिया वाहनों के हादसे काफी बढ़ जाते हैं। अगर आप भी अक्सर बाइक या स्कूटर से सफर करते हैं तो आपके लिए यह खबर जानना जरूरी है। दरअसल, मानसून की बारिश में काफी संभलकर बाइक चलानी चाहिए। अगर जरा सी भी गलती हुई तो काफी बड़ा हादसा हो सकता है। बारिश में विजिबिलिटी घट जाती है और साथ ही बरसात की वजह से सड़के गीली हो जाती है। ऐसे में बाइक फिसलने की संभावना बढ़ जाती है। आगे जानिए बरसात में किस तरह से सुरक्षित बाइक ड्राइविंग कर सकते हैं। 

विज्ञापन

हेलमेट का इस्तेमाल जरूरी

गर्मी के मौसम में काफी लोग हेलमेट नहीं पहनते हैं, क्योंकि गर्मी बहुत लगती है, मगर बारिश के दौरान अगर हेलमेट नहीं पहना तो बाइक फिसलने पर गंभीर रुप से घायल हो सकते हैं। बारिश के दौरान बाइक चलाते समय हेलमेट का इस्तेमाल जरूर करें। हेलमेट पहनने से बारिश की बूंदें आंखों पर नहीं गिरेंगी, ऐसे में बाइक चलाना काफी आसान हो जाता है। 

पानी वाली सड़कों पर न जाएं

मानसून के दौरान कई बार देखा गया है कि बाइक राइडर पानी से भरी हुई सड़क पर बाइक लेकर चले जाते हैं। मगर पानी में जाकर बाइक फंस जाती है, ऐसे में किसी भी तरह का जोखिम न लें, वरना कोई बड़ा हादसा हो सकता है। साथ ही बाइक के इंजन में भी बारिश का पानी जा सकता है, ऐसे में मोटा खर्चा उठाना पड़ सकता है। 

फिंगर वाइपर का इस्तेमल

बारिश के दौरान बूंदें हेलमेट पर गिरती है तो सड़क पर देखने में दिक्कत होती है। बारिश की बूंदे गिरने से विजिबिलिटी कम हो जाती है। ऐसे में फिंगर वाइपर की मदद ली जा सकती है। इसके बाद बाइक को बार-बार रोककर हेलमेट साफ नहीं करना पड़ेगा और हादसे का खतरा भी कम हो जाएगा। 

रफ्तार रखें नियंत्रित

बरसात के दौरान अगर बाइक की रफ्तार ज्यादा होगी तो बाइक फिसल सकती है। ऐसे में किसी भी मोड़ पर या फिर गीली सड़क पर बाइक की स्पीड कम रखें। साथ ही कोशिश करें कि सीधे रास्तों पर भी बाइक की स्पीड अधिक न हो। 
विज्ञापन

हेडलाइट और इंडीकेटर्स का इस्तेमाल

बारिश की वजह से सड़क पर देखने में परेशानी आती है। ऐसे में बाइक की हेडलाइट ऑन रखें। इसके साथ ही सही समय पर इंडीकेटर्स का इस्तेमाल करें, ताकि सड़क पर अन्य वाहनों को आपकी मूवमेंट की जानकारी मिलती रहे। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें