फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुजुकी ने उतारी 110 सीसी बाइक, ऑन रोड कीमत 54,601 रुपए

Sat, 05 Mar 2016 12:07 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
जापानी टू व्हीलर कंपनी सुजुकी मोटरसाइकिल इंडिया लिमिटेड ने अपनी कम्युटर 110 सीसी बाइक हयाते के नए वर्जन को बाजार में उतारा है। कंपनी ने नई हयाते में रूपरंग के साथ कुछ तकनीकी बदलाव भी किए हैं।
विज्ञापन


कंपनी ने हयाते को पांच नए रंगों और ग्राफिक्स के साथ पेश किया है, नई हयाते पर्पल मिरेज व्हाइट, पर्पल मून ग्रे, ग्लास स्पार्कल ब्लैक-ब्लू ग्राफिक्स, ग्लास स्पार्कल ब्लैक-रेड ग्राफिक्स और पर्पल मीरा रेड-ग्लास स्पार्कल ब्लैक में उपलब्ध है।

सुजुकी ने हयाते का इंजन भी अपग्रेड किया है जिसके चलते इसका माइलेज पहले की तुलना में 10 फीसदी बेहतर हो गया है। अब एक ली‌टर पेट्रोल में पहले के मुकाबले 10% अधिक माइलेज मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा हयाते अपने पुराने फीचर्स के साथ की काम करती है। इसमें 112.8सीसी, 4 स्ट्रोक, एयर कूल्ड, सिंगल सिलेंडर और 4 गियरबॉक्स ‌दिया गया है।

नई सुजुकी हयाते (Suzuki Hayate) की कीमत 54,601 रुपए (ऑन रोड दिल्ली) है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें