फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीवीएस ने उतारा 52,426 रुपए में नया ऑटोमैटिक स्कूटर

Sat, 05 Mar 2016 12:02 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
महज 18 महीने की में 5 लाख ज्यूपिटर स्कूटर बेचने वाली कंपनी टीवीएस ने ज्यूपिटर का नया वर्जन ज्यूपिटर जेडएक्स लॉन्च किया है। कंपनी ने कहा कि अपने सेगमेंट में पांच लाख का आंकड़ा छूना वाला यह देश का पहला स्कूटर है।
विज्ञापन


टीवीएस ज्यूपिटर जेडएक्स (TVS Jupiter ZX) लिमिटेड एडिशन पर आधारित है। इसकी कीमत स्टैंडर्ड मॉडल से 2000 रुपए अधिक है। टीवीएस ज्यूपिटर जेडएक्स की कीमत 52,426 रुपए (एक्स शोरूम, मुंबई) है। कंपनी ने इसमें कुछ नए फीचर्स और दो नए रंग विकल्प पेश किए हैं।

टीवीएस मोटर कंपनी ने स्कूटर सेगमेंट में अपना 110 सीसी ज्यूपिटर मॉडल लॉन्च किया। इस सेगमेंट में कंपनी का यह चौथा प्रॉडेक्ट है। इसके अलावा बाजार में स्कूटी पेप, स्कूटी स्ट्रिक और वेगो मॉडल पहले से मौजूद हैं।
विज्ञापन


ज्यूपिटर का पावरट्रेन 5.88 केडब्ल्यू (8 बीएचपी) पावर देने में सक्षम है। कंपनी का दावा है कि ज्यूपिटर62 किमी प्रति लीटर का माइलेज देता है। इसमें अंडर सीट 17 लीटर की स्टोरेज क्षमता है।
विज्ञापन


ज्यूपिटर टाइटेनियम ग्रे, मरक्यूरी व्हाइट, मिडनाइट ब्लैक और वोल्कैना रेड रंगों में उपलब्ध होगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें