फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हीरो की बाइक पर अब 5 साल की वारंटी

Thu, 18 Apr 2013 11:44 AM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
देश की सबसे बड़ी दुपहिया वाहन निर्माता कंपनी हीरो मोटो कॉर्प ने घटती बिक्री को पटरी पर लाने और ग्राहकों को लुभाने के लिए पांच साल की वारंटी देने की घोषणा की है।
विज्ञापन


कंपनी की मोटरसाइकलों पर वारंटी 5 साल या 70,000 किलोमीटर जो भी पहले होगा, उसके लिए होगी। वहीं हीरो के स्कूटरों पर यह 5 साल या 50,000 किलोमीटर की होगी।

हीरो मोटो कार्प के वरिष्ट उपाध्यक्ष (मार्केटिंग और सेल्स) अनिल दुआ ने बताया कि, कंपनी अपनी बाइक्स पर कुल 5 वर्ष या 70,000 किलोमीटर में से जो भी पहले हो की वारंटी दे रही है।

दुआ ने बताया कि हीरो मोटो कॉर्प देश की पहली ऐसी कंपनी है जो ग्राहकों को यह सुविधा दे रही है। उन्होंने कहा कि इस तरह की पहल कंपनी के प्रति ग्राहकों की मजबूत प्रतिबद्धता का परिणाम है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वाहनों में वारंटी उनके बेचे जाने वाले समय और किलोमीटर के अनुसार दी जाती है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें