बजाज ऑटो ने नई 2017 बजाज प्लेटिना Comfortec को एलईडी DRL (डेटाइम रनिंग लाइट) के साथ लॉन्च किया है। बजाज ने नई प्लेटिना Comfortec की कीमत 46,656 रुपए (एक्स-शोरूम, दिल्ली) रखी है। यह 100 सीसी-150 सीसी सेग्मेंट की पहली बाइक है जिसमें LED DRL का फीचर दिया गया है।
पढ़ें: पता करना है कार या बाइक का Mileage? ये है सबसे आसान तरीका
कंपनी के मुताबिक, प्लेटिना Comfortec दूसरी बाइकों के मुकाबले कम पावर लेगी और बेहतर माइलेज देगी। यह दो कलर विकल्प- ब्लैक के साथ सिल्वर और कॉकटेल वाइन के साथ रेड कलर में मिलेगी।
बाइक का इंजन और फीचर्स
Bajaj Platina ComforTec
- फोटो : Bajaj
अपडेटेड वर्जन में पुराने मॉडल से बेहतर सस्पेंशन दिया गया है। यह पुराने मॉडल से 3 किग्रा ज्यादा हल्की है और इसमें 11 लीटर का फ्यूल टैंक दिया गया है। Comfortec सीरीज से कंपनी का मकसद ऐसी बाइक देना था जो चलाते समय ज्याद आरामदायक हो। बजाज दावा करती है कि Comfortec सीरीज में 20 फीसदी कम झटके लगते हैं। इस बाइक का मुकाबला टीवीएस स्टार सिटी, हीरो स्पलैंडर, महिंद्रा Centuro और होंडा ड्रीम CD110 जैसी बाइकों से रहेगा।
बाइक का इंजन और स्पेसिफिकेशन मौजूदा प्लेटिना जैसा ही दिया गया है। बाइक में BS-4, 102cc एयर कूल्ड सिगंल सिलिंडर इंजन दिया गया है। यह इंजन 7,500rpm पर 8.2PS की पावर और 5,000rpm पर 8.6Nm का टॉर्क जनरेट करता है। बजाज दावा करती है कि प्लेटिना Comfortec बाइक 104 किमी प्रति लीटर का माइलेज देगी। भारतीय बाजार में इस बाइक का मुकाबला हीरो स्पलेंडर से है।