फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बजाज ने पेश की ज्यादा माइलेज वाली नई बाइक

Fri, 08 Mar 2013 03:47 PM IST
नई दिल्ली/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
देश की प्रमुख दोपहिया निर्माता बजाज ऑटो ने 100 सीसी सेगमेंट में प्रतिस्पर्धा बढ़ाते हुए नई एडवांस बजाज डिस्कवर 100टी बाजार में उतारी है। कंपनी का दावा है कि डिस्कवर 100टी को अधिक दमदार और फ्यूल एफिशिएंट बनाया गया है। बजाज की नई A3 सेगमेंट की यह बाइक 125cc क्षमता और 100cc का माइलेज देने में सक्षम है।
विज्ञापन


नई मोटरसाइकिल का A3 सेगमेंट में सीधा मुकाबला होंडा की ड्रीम युगा और हीरो मोटोकार्प की पैशन प्रो के साथ है। बजाज ऑटो के प्रेसिडेंट (मोटरसाइकिल) के. श्रीनिवास ने कहा कि हमारे सामने सबसे बड़ी चुनौती 100cc सेग्मेंट में एक ऐसी बाइक तैयार करने की थी, जो अपने सेग्मेंट में फ्यूल एफिशिएंट होने के साथ सबसे पावरफुल भी हो। बजाज की नई डिस्कवर 100टी को इसी तरह विकसित किया गया है।

श्रीनिवास ने बताया कि नई बाइक अपने सेग्मेंट में अधिक दमदार, स्टाइलिश और बेहतर फीचर्स वाली मोटरसाइकिल है। इसकी दिल्ली में एक्स शोरूम कीमत 50,500 रुपये रखी गई है। डिस्कवर 100टी में एडवांस 4 वेल्यू डीटीएसआई इंजन है, जो 100 cc की अन्य मोटरसाइकिलों की तुलना में 30 फीसदी अधिक पावर देता है। कंपनी का दावा है कि डिस्कवर 100टी 87.3 किमी प्रति लीटर का माइलेज देने में सक्षम है।
विज्ञापन
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें