फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Citroen C3: जल्द आ सकता है सिट्रॉएन सी3 का बेहतर वैरिएंट, जानें क्या मिलेंगे फीचर्स और क्या होगी कीमत

Wed, 16 Nov 2022 07:14 PM IST
समीर गोयल ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

सिट्रॉएन की ओर से जुलाई महीने में पेश की गई सी3 का नया वैरिएंट भारतीय बाजार में उतारा जा सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी इसकी टेस्टिंग कर रही है।

विज्ञापन
1 of 7
For Reference Only - फोटो : citroen india

फ्रेंच कार बनाने वाली कंपनी सिट्रॉएन की ओर से जल्द ही सी3 का नया वैरिएंट लाया जा सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक भारतीय सड़कों पर मौजूदा सी3 से बेहतर वैरिएंट नजर आया है। सिट्रॉएन सी3 के नए वैरिएंट में कौन से फीचर्स को जोड़ा जा सकता है और नए वैरिएंट की क्या कीमत होगी, इसकी जानकारी हम इस खबर में दे रहे हैं।

विज्ञापन

होगा नया वैरिएंट लॉन्च

2 of 7
For Reference Only - फोटो : citroen india

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सिट्रॉएन की ओर से जल्द ही सी3 का नया वैरिएंट लाया जा सकता है। कंपनी इसकी तैयारी कर रही है। हाल में कुछ फोटो सोशल मीडिया पर आई हैं जिनमें मौजूदा सी3 से ज्यादा फीचर्स दिखाई दे रहे हैं। ऐसे में उम्मीद जताई जा रही है कि कंपनी जल्द ही नए वैरिएंट को भी ऑफर कर सकती है। मौजूदा समय में कंपनी सी3 के सिर्फ दो वैरिएंट ऑफर करती है, जिनमें लाइव और फील शामिल हैं।

यह भी पढ़ें -  Maruti Baleno CNG: बलेनो सीएनजी बिगाड़ेगी इन तीन हैचबैक का खेल, सेडान कारों को भी मिलेगी चुनौती

विज्ञापन

मिलेंगे नए फीचर्स

3 of 7
For Reference Only - फोटो : citroen india

रिपोर्ट्स के मुताबिक सी3 के नए वैरिएंट में कंपनी कुछ ऐसे फीचर्स को जोड़ सकती है, जो मौजूदा दो वैरिएंट्स में नहीं मिलते। इनमें पावर्ड ओआरवीएम, हाइट एडजस्टेबल हेडरेस्ट, छह एयरबैग्स, रियर कैमरा और रियर वाइपर के साथ वॉशर जैसे फीचर्स शामिल हैं। इसके अलावा कंपनी नए वैरिएंट के साथ कुछ नए कलर्स के ऑप्शंस भी दे सकती है।

यह भी पढ़ें -  Tata Nexon Battery Cost: वारंटी के बाद आपकी इलेक्ट्रिक कार की बैटरी हो जाए खराब, तो जानें कितना होगा खर्च

अभी मिलते हैं ये फीचर्स

4 of 7
For Reference Only - फोटो : citroen india

मौजूदा सिट्रॉएन सी3 में वायरलैस एपल कारप्ले और एंड्रॉयड ऑटो के साथ 10-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलता है। आगे और पीछे की सीट पर बैठने वाले यात्रियों के लिए USB फास्ट चार्जर, मैनुअल एसी, प्लेन स्टीयरिंग व्हील, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल, 4 स्पीकर्स सी3 में मिलते हैं। इसके अलावा एक्सेसरी पैकेज, 56 कस्टमाइज करने योग्य विकल्प इसके साथ ऑफर किए जाते हैं।

यह भी पढ़ें -  Car Care Tips: अगर आप भी कम चलाते हैं कार, तो हो सकते हैं ये नुकसान, जानें इनसे बचने का तरीका

विज्ञापन

इंजन में मिलता है विकल्प

5 of 7
For Reference Only - फोटो : citroen india

सिट्रॉएन सी3 में कंपनी की ओर से दो इंजन विकल्प दिए जाते हैं। इनमें पहला विकल्प 1.2-लीटर इंजन का है जो नैचुरल एस्पिरेटिड है। इस इंजन से कार को 80 बीएचपी की पावर और 115 न्यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है। वहीं दूसेर विकल्प के तौर पर कंपनी की ओर से सी3 में 1.2-लीटर का टर्बोचार्ज्ड इंजन ऑफर किया जाता है। इस इंजन से सी3 को 109 बीएचपी की ताकत और 190 न्यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है। गियरबॉक्स में भी फाइव स्पीड मैनुअल और छह स्पीड मैनुअल शामिल के विकल्प मिलते हैं।

यह भी पढ़ें - Car Care Tips: कार चलाने से पहले रोज करें ये चार काम, सफर के दौरान कभी नहीं होंगे परेशान

विज्ञापन

किनसे है मुकाबला

6 of 7
For Reference Only - फोटो : सोशल मीडिया

भारतीय बाजार में सिट्रॉएन सी3 का मुकाबला मारुति इग्निस, टाटा पंच, निसान मैग्नाइट और रेनो काइगर जैसी कारों से होता है। सिट्रॉएन सी3 के मुकाबले बाकी कारों में ज्यादा विकल्प और बेहतर फीचर्स मिलते हैं। लेकिन अगर कंपनी की ओर से सी3 का नया वैरिएंट लाया जाता है जिसमें ज्यादा फीचर्स दिए जाएंगे तो निश्चित तौर पर यह अपने सेगमेंट की अन्य कारों को कड़ी चुनौती दे सकती है।

यह भी पढ़ें - ABS In Bike: बाइक में एबीएस का क्या होता है फायदा, जानें कैसे बचाता है लोगों की जान

विज्ञापन
विज्ञापन

क्या होगी कीमत

7 of 7
For Reference Only - फोटो : citroen india

सी3 के दो वैरिएंट भारतीय बाजार में मिलते हैं। इन वैरिएंट्स की एक्स शोरूम कीमत की शुरूआत 5.88 लाख रुपये से होती है। इस कीमत में इसका लाइव वैरिएंट मिलता है जबकि फील वैरिएंट की शुरूआती एक्स शोरूम कीमत 6.80 लाख रुपये है।
 

यह भी पढ़ें - Credit Score: क्या होता है क्रेडिट स्कोर, कार खरीदने में क्यों होता है जरूरी, समझें पूरा गणित

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें