बजाज ऑटो की ओर से भारतीय बाजार में दो नई बाइक्स को लॉन्च किया गया है। इन दोनों बाइक्स में कैसे फीचर्स दिए गए हैं और इन्हें किस कीमत पर खरीदा जा सकता है। आइए जानते हैं।
देश की बड़ी दो पहिया वाहन निर्माता कंपनी बजाज की ओर से भारतीय बाजार में दो नई बाइक्स को लॉन्च किया गया है। कंपनी की ओर से पल्सर ब्रॉन्ड की दो नेकेड बाइक्स को लाया गया है। हम इस खबर में आपको बता रहे हैं कि दोनों बाइक्स में क्या खूबियां हैं और इन्हें किस कीमत पर खरीदा जा सकता है।
विज्ञापन
लॉन्च हुईं दो नई बाइक्स
2 of 7
For Reference Only
- फोटो : bajaj auto
बजाज की ओर से दो दमदार बाइक्स को लॉन्च किया गया है। इनमें पल्सर एनएस160 और एनएस200 शामिल हैं। दोनों ही नेकेड बाइक्स हैं और इनमें कई सेगमेंट फर्स्ट फीचर्स को ऑफर किया जा रहा है।
कंपनी की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक इनमें कुछ सेगमेंट फर्स्ट फीचर्स को भी दिया गया है। इन फीचर्स में अपसाइड डाउन फोर्क्स दिए गए हैं जिससे बाइक्स को फास्ट कॉनर्रिंग के दौरान बेहतर कंट्रोल मिलता है। इसके साथ ही इनमें नए कलर्स और ग्राफिक्स को भी दिया गया है। इसके स्पीडोमीटर में अब गियर इंडीकेटर भी दिया गया है जिससे बाइक चलाते समय इस बात की भी जानकारी मिल पाएगी कि बाइक को किस गियर में चलाया जा रहा है। इस फीचर के साथ ही स्पीडोमीटर में डिस्टेंस-टू-एंपटी, फ्यूल इकोनॉमी और एवरेज फ्यूल इकोनॉमी को भी देखा जा सकेगा।
बाइक्स में ट्रिपल स्पार्क डीटीएस -आई फोर वी इंजन दिए गए हैं। एनएस200 में 199.5 सीसी का इंजन दिया गया है, जिससे बाइक को 24.5 पीएस और 18.74 न्यूटन मीटर की ताकत मिलती है। बाइक में एडवांस कूलिंग सिस्टम भी दिया गया है जो ज्यादा तापमान में भी बाइक को हाई परफॉर्मेंस देता है। इस इंजन के साथ बाइक में छह गियर का ट्रांसमिशन दिया गया है।
एनएस160 में कंपनी ने 160.3 सीसी का ऑयल कूल्ड ट्विन स्पार्क फोर वॉल्व एफआई डीटीएस-आई इंजन दिया है। जिससे बाइक को 17.2 पीएस और 14.6 न्यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है। दोनों ही बाइक्स में 12 लीटर का पेट्रोल टैंक दिया गया है।
बाइक्स में सेफ्टी पर भी ध्यान देते हुए ड्यूल चैनल एबीएस, दोनों पहियों पर डिस्क ब्रेक और 17 इंच के टायर दिए गए हैं। आगे के पहिये पर 300 एमएम का डिस्क ब्रेक दिया गया है जबकि पीछे के पहिये पर 230 एमएम का डिस्क मिलता है। वहीं एबीएस के कारण बाइक किसी भी तरह की सड़क पर फिसलती नहीं है।
बाइक के अपग्रेड के बारे में बात करते हुए बजाज ऑटो लिमिटेड के कार्यकारी निदेशक राकेश शर्मा ने कहा कि लैटिन अमेरिका और एशिया के कई देशों में स्पोर्ट्स मोटरसाइकिलिंग के लिए उत्साही लोगों में एनएस सीरीज बेहद पसंद की जाती है। और हर नए पल्सर के साथ वह उम्मीद करते हैं कि हम इसकी स्टाइल और परफॉर्मन्स दोनों के मानक बढ़ाएंगे। हमने नई पल्सर NS200 और NS160 के साथ ठीक यही किया है। ये बाइक्स केवल खूबसूरत दिखने वाली मशीनें नहीं हैं बल्कि इनकी परफॉर्मन्स ही इनकी असल पहचान हैं। यह दोनों दमदार स्ट्रीट फाइटर्स हैं जो पल्सर बैज को नई ऊंचाइयां दिलाती हैं और नए फीचर्स के साथ आती हैं। हम बाइक्स के लिए उत्साही रहने वाले राइडर्स के लिए इस शानदार अपग्रेड को पेश करते हुए बेहद खुश हैं।
कंपनी ने एनएस160 की एक्स शोरुम कीमत 134675 रखी है और एनएस200 को दिल्ली में 147347 एक्स शोरुम कीमत पर खरीदा जा सकता है। दोनों ही बाइक्स को मेटैलिक पर्ल वाइट, ग्लॉसी एबोनी ब्लैक, सैटिन रेड और प्यूटर ग्रे रंगों का विकल्प दिया गया है।