फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kia IMT: किआ ने नए अवतार में सोनेट और कैरेंस को किया पेश, कीमत भी बढ़ाई, जानें पूरी डिटेल

Wed, 15 Mar 2023 03:06 PM IST
समीर गोयल ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

किआ की ओर से सोनेट और कैरेंस को नए अवतार में पेश किया गया है। इसी के साथ कंपनी ने दोनों की कीमतों में भी बढ़ोतरी की है। सोनेट और कैरेंस में क्या बदलाव किए गए हैं। आइए जानते हैं।

विज्ञापन
1 of 5
किया कैरेंस - फोटो : kia india

साउथ कोरियाई कार कंपनी किआ की ओर से भारतीय बाजार में दो वाहनों को नए अवतार में पेश किया गया है। हम इस खबर में आपको बता रहे हैं कि सोनेट और कैरेंस में क्या बदलाव किए गए हैं और अब इनको किस कीमत पर खरीदा जा सकता है।

विज्ञापन

अपडेट हुई सोनेट और कैरेंस

2 of 5
2021 Kia Sonet Facelift - फोटो : Kia

किआ की ओर से सोनेट और कैरेंस को अपडेट किया गया है। अपडेट के बाद दोनों ही गाड़ियों में डीजल में आईएमटी पावरट्रेन को शामिल किया गया है। नए पावरट्रेन के कारण दोनों गाड़ियों की कीमतों में भी बढ़ोतरी हुई है।

यह भी पढ़ें - PUC Certificate: क्या होता है पीयूसी सर्टिफिकेट, कैसे और कहां मिलता है, यहां मिलेगी पूरी जानकारी
 

विज्ञापन

अपडेट हुई कैरेंस

3 of 5
किया कैरेंस - फोटो : kia india

कैरेंस में कंपनी की ओर से नया 1.5 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन आईएमटी ट्रांसमिशन के साथ दिया गया है। नए इंजन को 1.4 लीटर टर्बाेचार्ज इंजन से रिप्लेस किया गया है। अब इसमें 7डीसीटी गियरबॉक्स का भी विकल्प मिलेगा। इसके अलावा 1.5 लीटर नेचुरल एस्पीरेटिड पेट्रोल और 1.5 लीटर डीजल इंजन का विकल्प भी मिलेगा।

यह भी पढ़ें - Car Suspension: कार का सस्पेंशन कभी नहीं होगा खराब, जानें फिट रखने का सही तरीका

कितनी है कीमत

4 of 5
किया कैरेंस - फोटो : kia india

अपडेट होने के बाद कैरेंस की कीमतों में बढ़ोतरी की गई है। अब कैरेंस को 10.45 लाख रुपये से 18.95 लाख रुपये के बीच खरीदा जा सकता है। टर्बो आईएमटी वैरिएंट की कीमत की शुरूआत 12 लाख रुपये से होती है और 17.05 लाख रुपये तक जाती है। वहीं डीसीटी के साथ कैरेंस की कीमत की शुरूआत 15.25 लाख रुपये से होकर 17.95 लाख रुपये तक है। डीजल कैरेंस की कीमत की शुरूआत 12.65 लाख रुपये से होती है और 18 लाख रुपये तक जाती है।

यह भी पढ़ें - Car AC: कार के एसी से जल्दी ठंडी हवा पाने का ये है आसान उपाय, सिर्फ एक बटन से होगा काम

विज्ञापन
विज्ञापन

अपडेट हुई सोनेट

5 of 5
kia sonet - फोटो : Crystal Auto (Twitter)

किआ की ओर से सोनेट की कीमतों में भी बदलाव किया गया है। इसके 1.2 लीटर पेट्रोल और एक लीटर टर्बो चार्ज वैरिएंट्स की कीमतों में 25 हजार रुपये तक बढ़ाए गए हैं। इसके एचटीएक्स डीसीटी वैरिएंट की कीमत में सबसे कम 19 हजार रुपये तक का इजाफा किया गया है। सोनेट में 1.2 लीटर का पेट्रोल इंजन दिया जाता है जिसके साथ पांच स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन मिलता है। टर्बो पेट्रोल इंजन के साथ सोनेट में छह स्पीड डीसीटी या आईएमटी का विकल्प दिया गया है। इसके डीजल वैरिएंट की कीमतों में 50 हजार रुपये तक की बढ़ोतरी की गई है। जिसके बाद इसे 9.95 लाख रुपये की शुरूआती कीमत पर खरीदा जा सकता है। इसके टॉप वैरिएंट की कीमत 14.89 लाख रुपये हो गई है। सोनेट के डीजल मैनुअल वैरिएंट्स को आईएमटी पावरट्रेन के साथ बदल दिया गया है। जिसके बाद यह अपने सेगमेंट में इकलौती एसयूवी है जिसमें छह स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का विकल्प मिलता है।
 

यह भी पढ़ें - Airbag In Old Car: क्या पुरानी कार में लग सकता है एयरबैग? जानें कितना है सुरक्षित और कितना आएगा खर्च

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें